सोना ₹710 बढ़कर ₹73,800 पर पहुंचा:एक किलो चांदी ₹1,600 बढ़कर ₹94,800 में बिक रही, ₹78 हजार तक जा सकता है गोल्ड

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 6 जुलाई को तेजी है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 710 रुपए बढ़कर 73,800 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 73,090 रुपए प्रति दस ग्राम थे। एक्सपर्ट्स के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 78 हजार रुपए तक जा सकता है। वहीं एक किलो चांदी 1,600 रुपए बढ़कर 94,800 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 93,200 रुपए किलो प्रति पर थी। महीने सोने-चांदी में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। 30 जून को सोना 72,280 रुपए औ चांदी 90,000 रुपए पर थी। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत इस साल अब तक 9 हजार से ज्यादा बढ़े चुके हैं सोने के दाम
इस साल अब तक सोने के दाम 9,930 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,870 रुपए पर था। जो अब 73,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 94,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 21,403 रुपए बढ़ चुकी है। साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना
HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इससे आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल के आखिर तक सोना 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। हमेशा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।