सोने के बढ़ते भावों को देखकर महिलाओं ने शादी में पहनी सब्जियों से बनी ज्वेलरी, दिया सादगी से रहने का संदेश

आपने शादी समारोहों में महिलाओं को महंगी और चमचमाती ज्‍वेलरी में तोदेखा होगा लेकिन बेंगलुरु में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जहां महिलाओं ने कच्‍ची सब्जियों के बने गहने पहनें।

बाजार में सोना 50 हजार रुपए तोले के भाव पर पहुंच गया है। इसके चलते महिलाओं ने आज के दौर में इस प्रयोगात्‍मक और सादगी भरे प्रजेंटेशन का उदाहरण प्रस्‍तुत किया।

यह थीम बेंगलुरु की एक मराठी संस्‍था ‘आपुलकी’ ने रखी थी। इसमें यही शर्त थी कि शादी मेंसोने के गहने पहनने के बजाय कच्‍ची सब्जियों से बनेगहने पहनना है। इसके चलते महिलाओं ने कच्‍ची सब्‍जी से बने आभूषण पहने और खूब उत्‍साह से समारोह में शिरकत की।

इन गहनों को पहनकर सुंदर लगी

महिलाओं ने कई सारी तस्‍वीरें भी उतरवाईं जो अब इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सब्जियों के आभूषण बने तो लोग देखते ही रह गए।

सब्जियों के झुमके, माला, कंगन, चूड़ी, गजरा सब इस थीम में सुंदर लग रहे थे। महिलाओं ने भी इसे पहनकर यह अनुभव किया कि सुनहरे, चमकते गहनों की जगह हरी-भरी सब्जियों से बनेगहने भी अच्छे लगते हैं।

खाने के उपयोग तक सीमित नहीं हैं

इस शादी में पहनी गई ज्वेलरीदेखकरयह भी पता चल गया कि सब्जियों का इस्तेमाल सिर्फ किचन में खाने के उपयोग तक सीमित नहीं हैं बल्किइनका क्रिएटिव इस्‍तेमाल भीकिया जा सकता है। इन कच्‍ची सब्जियों के गहनों को इस तरह धारण करने के पीछेएक संदेश यह भी है कि बाजार में सोना 50 हजार रुपए तोले के भाव पर पहुंच गया है।

इतनीमहंगी सोने से बनी ज्वेलरी के बजाय इसके सस्ते विकल्प तलाशे जा सकते हैं।इसके चलते महिलाओं ने आज के दौर में इस प्रयोगात्‍मक और सादगी भरे प्रजेंटेशन को पेशकिया।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Seeing the rising prices of gold, the women of Apulki Sansthan wore jewelery made from raw vegetables, used them in addition to food.