सोमवार, 21 अक्टूबर को मेष राशि के लोग सकारात्मक बातों पर दें और प्रयत्न करते रहें। कन्या राशि के लोगों को निराशा से बचना होगा। मीन राशि के लोग छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके व्यक्तित्व में बदलाव करेंगे। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – ACE OF WANDS सकारात्मक बातों पर ध्यान देने से कठिन समय में भी हौसला बना रहेगा। अपने प्रयत्न के जरिए ही अनेक बातों में बदलाव करने की क्षमता आप में है, ये बात समझ आएगी। किसी से चर्चा होने से आगे के कुछ निर्णय लेना संभव हो सकता है। फिलहाल निजी भविष्य पर ध्यान देना जरूरी है। करियर : करियर से संबंधित जो बदलाव आपको लाना है, वह फिलहाल कठिन लगेगा। लव : पार्टनर और आपके बीच मनमुटाव दूर होगा, एक-दूसरे के लिए आकर्षण महसूस होगा। हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कत होने की संभावना है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 3 वृषभ – THREE OF CUPS जो बातें आपको उदासीन बनाती हैं, उनसे दूर रहें। मौज-मस्ती पर जरूरत से अधिक ध्यान देने से समस्या हो सकती है। मित्रों के साथ बातचीत कम हो सकती है। जो लोग आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनसे रिश्ता न बिगाड़ें। व्यक्तिगत जीवन में योग्य बदलाव आएगा। करियर : काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होने से आनंद मिलेगा। आज काम वक्त के अनुसार पूरा हो सकता है। लव : परिवार से मिल रहे साथ की वजह से महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए आसान हो सकता है। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 1 मिथुन – TWO OF WANDS काम की गति तेज न होने से उदासीनता रहेगी। फिलहाल आपने जो टारगेट तय किया है, वह बड़ा महसूस होगा। वर्तमान स्थिति पर ध्यान देते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाने की कोशिश करें। करीबी लोगों के साथ आप जुड़े रहेंगे। करियर : काम से संबंधित जो भी दिक्कत है, उसे तुरंत दूर करें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों को गहराई से समझने की जरूरत है। हेल्थ : पैर दर्द के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 6 कर्क – TEMPERANCE अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देकर जरूरी सुधार करना होगा। अगले कुछ दिनों तक काम से संबंधित गंभीरता बनी रहेगी, इस कारण महत्वपूर्ण टारगेट पूरा हो सकता है। अपेक्षा के अनुसार फायदा भले ही प्राप्त न हो, लेकिन आपके प्रयत्नों के कारण नया अवसर मिल सकता है। करियर : काम में रुचि बढ़ाने के लिए प्रयत्न करते रहें। लव : रिलेशनशिप में स्थिरता रहेगी। हेल्थ : सेहत से जुड़ी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 4 सिंह – QUEEN OF WANDS लोगों की बातों के कारण तनाव हो सकता है। फिलहाल अपनी भावनाओं को प्रकट न करने से तकलीफ बढ़ेगी। जिन लोगों पर विश्वास रखा था, उन लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। अकेलापन महसूस हो सकता है। करियर : अपने काम में पारंगत होने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता होगी। लव : पार्टनर से संबंधित चिंता हो सकती है। हेल्थ : सेहत से जुड़ी परेशानी बढ़ेगी। साथ में थकान महसूस हो सकती है, उचित आराम करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 2 कन्या – THREE OF SWORDS प्रयत्न करने के बाद भी दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा न कर पाने से आपके लिए निराशा बढ़ सकती है। अपनी क्षमता को ठीक से पहचानें और फिर नई जिम्मेदारी स्वीकार करें। आपके जीवन में दूसरों की दखलअंदाजी न होने दें। जो बातें महत्वपूर्ण हैं, उनके बारे में गोपनीयता बनाए रखें। करियर : नौकरी पेशा लोगों को काम में बदलाव करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। लव : पार्टनर अपनी बातों में व्यस्त रहेंगे, इस कारण रिलेशनशिप से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। हेल्थ : बीपी से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 5 तुला – NINE OF PENTACLES जो बातें आपके लिए चिंता का कारण बन रही हैं, उनसे दूर रहें। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। सफलता प्राप्त होगी। काम में बदलाव होने में काफी वक्त लगेगा। पुरानी बातों का अवलोकन करते हुए आगे बढ़ें। करियर : अपने संवाद कौशल पर ध्यान देकर मार्केटिंग को बेहतर बनाने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप को नजरअंदाज न करें। हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 7 वृश्चिक – TEN OF WANDS काम चाहे जितना भी जटिल हो, आपको प्रयत्न जारी रखने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभानी होगी। आप पर काम का बोझ बढ़ेगा। वर्तमान समस्या के कारण परिवार के किसी भी व्यक्ति का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय को अमल में लाना कठिन महसूस होगा। लव : व्यक्तिगत जीवन में नाराजगी बनी रहेगी। पार्टनर के लिए भी उदासीनता महसूस होगी। हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 धनु – FIVE OF SWORDS अपनी जानकारी का सही उपयोग करके काम की जगह अपना महत्व बनाए रखने की कोशिश करें। अनेक लोग आपके कामों में दखलअंदाजी कर सकते हैं। जागरूकता बनाए रखें। पुरानी गलतियां न दोहराएं। करियर : काम की जगह कंपटीशन हो सकती है। अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। लव : पार्टनर के लिए नाराजगी न रखें और रिलेशनशिप पर ध्यान दें। हेल्थ : बीपी और शुगर से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 9 मकर – NINE OF SWORDS परिवार का कोई व्यक्ति अपने जीवन के लिए गंभीर नहीं है, ये बात आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। दूसरों को मार्गदर्शन सोच-समझकर दें। अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें। अपने मुख्य उद्देश्य से न भटकें। अपने जीवन को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। परिवार में एक-दूसरे के साथ तुलना न करें। करियर : बैंकिंग और लोन से जुड़े लोग दस्तावेजों से संबंधित बातों का ठीक अवलोकन करके आगे बढ़ें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित कोई निर्णय बदल जा सकता है। हेल्थ : सिर दर्द और बुखार की तकलीफ होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 8 कुंभ – ACE OF PENTACLES पैसों से संबंधित समस्या को दूर करना आपके लिए संभव होगा। फिलहाल परिवार के हर एक व्यक्ति के साथ दूरियां महसूस होंगी, आप केवल काम पर ध्यान देना पसंद करेंगे। काम से संबंधित योग्य अवसर आपको आसानी से प्राप्त होंगे। बड़ी खरीदारी करने के लिए परिवार में से कोई व्यक्ति आपकी मदद कर सकता है। अभी तक जो बातें समस्या का कारण बन रही हैं, उन्हें दूर करना संभव होगा। करियर : करियर के लिए प्रसन्नता महसूस होगी। अपने काम का विस्तार करने की कोशिश करते रहें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित किसी भी बात के कारण नकारात्मकता न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 मीन – THE HANGEDMAN छोटी-छोटी आदतों में सुधार करके व्यक्तित्व को बदलना आपके लिए जरूरी है। नकारात्मकता के कारण गलत आदतों में फंस सकते हैं। आप केवल तुरंत प्राप्त होने वाले समाधान पर ध्यान दे रहे हैं, इससे बचें। जीवन में सुधार लाने के लिए गहराई से विचार करते हुए कामों को बदलना जरूरी है। करियर : काम से जुड़ी नई बातों को सीखने की कोशिश करें। लव : पार्टनर में जिस प्रकार से बदलाव आ रहा है, वैसे ही खुद को बदलने की आवश्यकता है। हेल्थ : बीपी से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के लिए डॉक्टर से उपचार लेना होगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9