सोमवार का टैरो राशिफल:कर्क राशि के लोगों को कई जिम्मेदारियां एक साथ मिल सकती हैं, तुला राशि के लोग दूसरों के लिए नकारात्मक विचार न रखें

सोमवार, 23 सितंबर को मेष राशि के लोग अपने काम की गति बढ़ाने की कोशिश करें। कर्क राशि के लोगों को कम समय में अनेक जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। तुला राशि के लोग दूसरों के लिए नकारात्मक विचार न रखें, वर्ना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – KNIGHT OF WANDS किसी भी परेशानी का सामना करते समय आपका बर्ताव कठोर न हो, इस बात का ध्यान रखें। काम की गति अपेक्षा के अनुसार बनी रहेगी। महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। भविष्य से संबंधित चिंता सता सकती है, लेकिन आप वर्तमान पर ध्यान देते हुए काम पूरा करने की कोशिश करें। पैसों से जुड़ा लेन-देन हो सकता है, जिसके जरिए वर्तमान स्थिति में सुधार आएगा। करियर : काम से संबंधित गलती को सुधारें। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी नकारात्मक विचारों का प्रभाव आप पर हो सकता है। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 4 वृषभ – THE CHARIOT यात्रा से संबंधित योजना सफल होगी, इस कारण आपको प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। नए लोगों के साथ मेल-मिलाप करते समय अपनी भावनाओं का ध्यान दें। किसी व्यक्ति की बातों के कारण गुस्से में गलत निर्णय न लें। आर्थिक लेन-देन करते समय सोच-समझ कर आगे बढ़ें। करियर : काम की जगह कई समस्याएं हो सकती हैं। आपको हर बात में संतुलन बनाए रखना होगा। लव : पार्टनर और आपके विरुद्ध हो रही बातों के कारण विवाद हो सकता है। हेल्थ : शुगर से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 1 मिथुन – PAGE OF SWORDS किसी भी व्यर्थ बात पर ध्यान न दें, वर्ना आपकी चिंता बढ़ेगी। लोगों की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें। प्रयत्न करने के बाद भी आर्थिक लाभ न होने से दिक्कत बढ़ेगी। किसी भी व्यक्ति पर पैसों की निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें। करियर : काम के विस्तार के लिए अपनी क्षमता से अधिक पैसा खर्च करने से नुकसान हो सकता है। लव : पार्टनर के विचार ठीक से समझें, वर्ना विवाद हो सकता है। हेल्थ : शारीरिक थकान के कारण पैरों में दर्द रहेगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 2 कर्क – EIGHT OF PENTACLES अपने काम करते समय पूरी एकाग्रता से करें। कम समय में अनेक जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी। आप एकांत में रहते हुए अपनी बातों पर ध्यान देना पसंद करेंगे। लोगों के लिए नाराजगी धीरे-धीरे दूर होगी। जब तक आप मानसिक रूप से तैयार नहीं होते हैं, तब तक कठिन कामों से दूर रहें। करियर : काम अधूरे न रहें, इस बात का ध्यान रखना होगा। लव : पार्टनर के सुझावों के कारण व्यक्तिगत जीवन में सुधार होगा। हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 3 सिंह – FOUR OF SWORDS तनाव बढ़ सकता है। आपको अपने विचार समझने होंगे। जिन बातों को आप किसी व्यक्ति के सामने प्रकट कर सकते हैं, उन बातों के बारे में चर्चा जरूर करें। लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा, इस कारण विचारों में बदलाव करना संभव हो सकता है। परिवार से संबंधित चिंता रहेगी। जिस व्यक्ति के साथ विवाद हुए हैं, वह समझौता करेगा। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को साझेदारी में काम करने से बचना होगा। लव : आपके रिलेशनशिप को परिवार से अनुमति प्राप्त होने में वक्त लगेगा। हेल्थ : नींद से संबंधित समस्या बढ़ सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 8 कन्या – THE FOOL प्रसन्नता बनी रहने से हर परिस्थिति में आप खुश रहेंगे। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार रहें। तय वक्त के अनुसार हर एक काम पूरा करेंगे। वर्ना पैसों से संबंधित नुकसान हो सकता है। करियर : काम की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन काम के कारण ही आपको प्रसन्नता मिलेगी। लव : कठिन समय में पार्टनर का साथ मिलेगा। हेल्थ : सर्दी-खांसी को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 9 तुला – QUEEN OF WANDS लोगों के लिए जो नकारात्मक विचार हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करें। जब तक आप जीवन की सकारात्मक बातों पर ध्यान नहीं देते हैं, तब तक आप की सोच में बदलाव नहीं होगा। समस्याओं के समाधान तुरंत प्राप्त न होने से बेचैनी रहेगी। आपकी हर एक समस्या धीरे-धीरे ही सुलझ जाएगी, अपना संयम बनाए रखें। करियर : काम की जगह प्राप्त हुई सूचनाएं और नियम का पालन करना जरूरी है। लव : रिलेशनशिप पर ठीक से ध्यान न देने से समस्या बढ़ेगी। हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। लकी कलर : ग्रे लकी नंबर : 6 वृश्चिक – ACE OF CUPS पुरानी समस्या को सुलझाने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। ये समस्या पूरी तरह से नहीं सुलझेगी, लेकिन काफी हद तक बातों को नियंत्रित में कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। अध्यात्मिक बातों की ओर झुकाव बढ़ेगा। करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपेक्षा के अनुसार काम प्राप्त होगा। लव : पार्टनर आपकी हर एक बात को समझने के लिए कोशिश करेंगे। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से कमजोरी महसूस हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 7 धनु – THE MAGICIAN अपने संकल्प पर टिके रहें। आर्थिक स्थिति में बदलाव आएंगे, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी जीवनशैली में संतुलन बनाए रखें। अपने स्रोत का सही इस्तेमाल करें। व्यर्थ बातों से ध्यान हटाएं और आप अपने जीवन में स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। करियर : अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और लापरवाही से बचें। लव : अपनी बातों में खोए रहने से पार्टनर की जरूरतों को समझना कठिन होगा। हेल्थ : नींद से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 7 मकर – PAGE OF WANDS महत्वपूर्ण जानकारी मिलने से आपके विचारों में बदलाव आएगा। जो लोग आपका नुकसान करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पराजित कर पाएंगे। किसी भी प्रकार का विवाद न करें, आप अपने कामों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे। जमीन से जुड़े बड़े काम आपकी मर्जी के अनुसार हो सकते हैं। करियर : रियल ईस्टेट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करके ही लेन-देन करना होगा। लव : पार्टनर के स्वभाव में आ रहे बदलाव पर ध्यान देते रहें। हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 2 कुंभ – THE EMPRESS हर एक काम जटिल बनेगा। आपको दोबारा प्रयत्न करने होंगे। पारिवारिक जीवन से संबंधित निर्णय लेते समय परिवार के लोगों के साथ गहराई से बातचीत करें। अपनी जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने के लिए मिल रही मदद को स्वीकार करें। करियर : करियर को नई दिशा मिल सकती है, जिसके कारण आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। लव : पार्टनर जिम्मेदारियों को ठीक से निभाएंगे, इससे आपकी चिंता दूर हो सकती है। हेल्थ : बाल और त्वचा से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 5 मीन – KNIGHT OF CUPS दूसरों से बातचीत करते समय उनके विचार और भावनाओं को ध्यान में रखने की जरूरत है। हर स्थिति में आपको शांति बनाए रखनी होगी। काम धीमी गति से आगे बढ़ेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी। रिलेशनशिप से संबंधित बड़े निर्णय ले पाएंगे। करियर : काम से संबंधित प्रस्तावों पर ठीक से ध्यान देते हुए निर्णय लें। लव : किसी व्यक्ति के लिए बढ़ रहे आकर्षण को ठीक से समझते हुए रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय लें। हेल्थ : सेहत में सुधार नजर आएगा। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 9