सोमवार का टैरो राशिफल:मिथुन राशि के लोगों को रिस्क लेने से बचें, मीन राशि के लोगों को समय का सही इस्तेमाल करने से लाभ हो सकता है

सोमवार, 9 सितंबर को मेष राशि के लोग पुरानी गलतियां सुधारें। जीवन में संतुलन बनाएं। मिथुन राशि के लोगों को रिस्क लेने से बचना होगा, वर्ना हानि हो सकती है। मीन राशि के लोगों को समय का सही इस्तेमाल करने से लाभ हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – SIX OF PENTACLES पैसों का लेनदेन अपेक्षा के अनुसार होगा। काम से जुड़ी बातों में गंभीर रहें। पुरानी गलतियां सुधारें। पैसों से संबंधित जो उतार-चढ़ाव दूर होंगे, फिर से संतुलन महसूस होगा। करियर : काम करते समय कोई बात अधूरी न रहे, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। लव : रिलेशनशिप से संबंधित विचार बदलेंगे। हेल्थ : गले की खराश तकलीफ दे सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 4 वृषभ – FOUR OF PENTACLES पुरानी बातों के बारे में जरूरत से अधिक विचार न करें। इस बात का ध्यान रखना होगा। जो बात आपके लिए चिंता का कारण है, उसे सुलझाने का रास्ता मिल सकता है। नए लोगों के साथ जुड़ना आपके लिए आसान होगा। काम की गति को तेज करते समय क्वॉलिटी पर ध्यान देना होगा। चंचलता के कारण कुछ गलतियां हो सकती हैं। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नया निवेश करने से बचना होगा। लव : पार्टनर अपनी बातों पर अड़े रहेंगे, इस कारण निर्णय लेना कठिन होगा। हेल्थ : पेट दर्द हो सकता है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 मिथुन – KING OF PENTACLES आर्थिक लेन-देन करते समय सकारात्मक बातों पर ध्यान देना होगा। जिन बातों में रिस्क है, उन पर ध्यान देते हुए निर्णय लें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। बड़ा खर्च हो सकता है। कमाई बढ़ाने के लिए अपने काम को गंभीरता से लेना होगा। सतर्कता रखनी होगी। करियर : जीवन में स्थिरता प्राप्त करने के लिए एक टारगेट बनाकर उसे हासिल करने की कोशिश करें। लव : पार्टनर के अलावा अन्य लोगों पर अधिक ध्यान दिया जा सकता है। हेल्थ : अपच की समस्या हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 3 कर्क – NINE OF PENTACLES वर्तमान स्थिति कठिन महसूस होगी, लेकिन बड़ी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। जीवन शैली में अनेक बदलाव आएंगे। इस कारण शुरुआत में तकलीफ महसूस होगी। आप व्यस्त रहेंगे। बड़े टारगेट हासिल करना आपके लिए संभव होगा। परिस्थिति आपके पक्ष में धीरे-धीरे होगी, इसलिए सकारात्मक रहें। करियर : महिलाओं को सम्मान प्राप्त हो सकता है। लव : रिलेशनशिप में अपेक्षा के अनुसार बदलाव आएगा। हेल्थ : सेहत को सुधारने के लिए डॉक्टर से योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 2 सिंह – FOUR OF CUPS आपकी चिंता काफी हद तक दूर होगी, इस कारण सही निर्णय आपके द्वारा लिए जा सकते हैं। जरूरी निर्णय लेते समय जरूर से अधिक वक्त जाया न करें। अनेक अवसर अचानक प्राप्त होंगे। जो अवसर आपको प्रसन्नता देता है, केवल उसे स्वीकार करें। वर्तमान में अपने विचारों पर बारीकी से ध्यान देते रहें। करियर : काम से संबंधित समस्या तुरंत सुलझ सकती है। लव : पार्टनर से आपको हर प्रकार की मदद मिलेगी। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने की संभावना है। जो आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 8 कन्या – KNIGHT OF SWORDS केवल अपने पक्ष को महत्व देते हुए निर्णय लेने से अनेक रिश्ते बिगड़ते नजर आएंगे। आपको भावनात्मक रूप से खुद को सुलझाने पर ध्यान देना होगा। जब तक अपनी गलतियों में सुधार नहीं होता है, तब तक अन्य लोगों के व्यवहार में भी बदलाव नहीं आएगा। आपसी संबंधों को केवल सामंजस्य और भावनाओं पर ध्यान देकर यह सुलझाएं। करियर : काम मर्जी के अनुसार पूरा होने के बाद भी कुछ बातों के लिए नाराजगी रह सकती है। लव : पार्टनर की बातों का विरोध न करें। अहंकार से बचें। हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 6 तुला – FOUR OF SWORDS तनाव दूर होगा। परिवार के लोगों से बातचीत करने से आपकी समस्या का समाधान होगा। आपकी गलतियों के कारण बड़ा नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक लेन-देन करते समय पारदर्शिता रखें। करियर : काम से संबंधित आलस बना रहेगा। लव : परिवार से मिल रहे साथ के कारण विवाह से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। हेल्थ : पीठ दर्द बढ़ सकता है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 7 वृश्चिक – KNIGHT OF WANDS भागदौड़ से खुद को दूर रखें और जो बातें मानसिक शांति देती हैं, उन पर ध्यान दें। कठिन समय में खुद को प्रेरित बनाए रखें। परिवार के लोगों से अधिक मित्रों का साथ प्राप्त हो सकता है। फिलहाल किसी भी व्यक्ति के लिए नाराजगी न हो, इस बात का ध्यान रखें। जिन लोगों के लिए कटुता है, वह आगे दूर होगी। करियर : काम की जगह मिलने वाली जिम्मेदारी के कारण उत्साहित महसूस होगा। लव : रिलेशनशिप पर ध्यान देना जरूरी है। हेल्थ : गलत खान-पान के कारण सेहत न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 5 धनु – THE CHARIOT किसी भी व्यक्ति के लिए नकारात्मकता या जलन की भावना न हो, इस बात पर ध्यान देना होगा। हर स्थिति में संतुलन बनाए रखते हुए निर्णय लें। लोगों के व्यवहार के कारण बेचैनी रहेगी। वर्तमान स्थिति में आपको खुद की बातों पर ध्यान देना होगा। किसी भी व्यक्ति के साथ विवाद में उलझने से बचें। करियर : मिल रही सूचनाओं के अनुसार काम पूरा करने की कोशिश करें। अपने मर्जी के अनुसार काम करने से विवाद हो सकता है। लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत सकारात्मकता लाएगी। हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 9 मकर – TEN OF PENTACLES अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए कोशिश करें। हर समस्या का समाधान तुरंत प्राप्त होगा। पुरानी बातों के प्रभाव से निकलकर नए अवसर पर ध्यान देने की कोशिश करें । सकारात्मक लोगों के साथ जुड़ने से आपके व्यक्तित्व में बड़ा बदलाव आएगा। करियर : व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव का असर काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। लव : वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन एक-दूसरे के पक्ष को समझने की कोशिश करनी होगी। हेल्थ : बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 कुंभ – FIVE OF WANDS वर्तमान स्थिति में अपनी समस्या की चर्चा किसी भी व्यक्ति के सामने न करें। आपकी कमजोरी और परिस्थिति का फायदा बाहरी लोग उठा सकते हैं। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय चुनिंदा से ही मार्गदर्शन लें। परिवार के कुछ लोग आपके लिए तकलीफ बढ़ाएंगे। ऐसे लोगों दूर रहें। करियर : काम से जुड़ी अपनी समस्या नजरअंदाज न करें। दूसरों की समस्याएं सुलझाने से बचें। लव : पार्टनर के विचारों पर दूसरों का बढ़ता प्रभाव विवाद का कारण बन सकता है। हेल्थ : पैर दर्द और शारीरिक कमजोरी बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 3 मीन – JUSTICE समय का सही इस्तेमाल करने से काम पूरा हो सकता है। पैसों से संबंधित समस्या दूर होगी। बड़ा मात्रा में निवेश सोच-समझकर ही करें। जो लोग आप पर दबाव बनाते हुए आपके निर्णय में बदलाव करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे दूर रहें। करियर : अपने टारगेट पर ध्यान दें। मेहनत करने के लिए खुद को तैयार रखें। लव : विवाह से संबंधित निर्णय आपकी मर्जी के अनुसार होगा। हेल्थ : शुगर को नियंत्रण में रखना जरूरी है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 9