सोमवार का टैरो राशिफल:वृषभ राशि के लोगों को नए अवसर मिलेंगे, कन्या राशि के लोगों के परिवार से संबंध सुधरेंगे

सोमवार, 4 नवंबर को मेष राशि के लोगों की दुविधाएं कम होंगी। वृषभ राशि के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। कन्या राशि के लोगों के परिवार से संबंध सुधरेंगे। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – FIVE OF WANDS दुविधाएं दूर होंगी। काम से संबंधित जो नाराजगी है, वह बढ़ने की संभावना है। वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण न होने से बेचैनी हो सकती है। नई बातों को आप अमल में लाना चाहते हैं तो उन पर काम करने के लिए थोड़ा वक्त खुद को देने की जरूरत है। बाहरी जिम्मेदारी के कारण व्यक्तिगत जीवन थोड़ा नजरअंदाज हो सकता है। करियर : काम से संबंधित जो उतार-चढ़ाव है, वह जल्दी ही दूर होगा। लव : रिलेशनशिप से संबंधित कठिन बातों पर विचार करना होगा। हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए अपनी आदतों में सुधार करना होगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2 वृषभ – KNIGHT OF PENTACLES अपने हर एक अवसर पर काम करना होगा। वर्तमान में किसी बात में बदलाव करना कठिन महसूस होगा। लोगों का साथ न मिलने से कुछ बातों में चिंता होगी। आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाए रखें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नया काम अकेले ही करना होगा। भागीदारी में काम करेंगे तो विवाद हो सकते हैं। लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए अपने गुस्से पर काबू रखें। हेल्थ : हाथ-पैर दर्द और शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण सेहत खराब हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 मिथुन – TEN OF SWORDS क्षमता होने के बाद भी ठीक से प्रयत्न न करने से सफलता मिलना कठिन है। अपेक्षा से ज्यादा पैसे खर्च होने से नकारात्मकता हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ बंद हुई बातचीत तनाव का कारण बनेगी। परिवार के लोग फिलहाल आपका पक्ष समझने में सक्षम नहीं हैं, इस बात पर ध्यान दें। पैसों से संबंधित मदद स्वीकार करें, लेकिन किसी पर निर्भरता न बढ़े, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। करियर : अंतिम परिणामों का विचार करते हुए अपने काम को ईमानदारी से करना आपके लिए जरूरी है। लव : पार्टनर की खुशियों के लिए आपको समझौता करना पड़ सकता है। हेल्थ : सिर में भारीपन रहेगा। दिन की शुरुआत में सेहत थोड़ी खराब रहेगी। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 6 कर्क – TEMPERANCE आध्यात्मिक बातों पर भरोसा बढ़ेगा। इस कारण खुद को सुधारने के लिए प्रयत्न करने होंगे। आपकी मदद का इस्तेमाल करते हुए परिवार के लोग आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। संतुलन के कारण कठिन बातों की चर्चा कर पाएंगे। पुराने निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए समय सुखद साबित हो सकता है। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा होगा। किसी काम में बड़ा निवेश करने से बचें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित नाराजगी रहेगी, लेकिन पार्टनर और आप एक-दूसरे को सुधारने का मौका भी देंगे। हेल्थ : सेहत से जुडी जो दिक्कत है, उसे दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव आएगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 1 सिंह – SIX OF SWORDS जीवन में जो बदलाव आप लाना चाहते हैं, उन पर काम तुरंत शुरू करें। व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता रहेगी, लेकिन पारिवारिक जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव आपको बेचैन बनाएंगे। जो स्थिति आपको कठिन महसूस हो रही है, वह जल्दी ही सुधरेगी। परिवार के किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर गलत निर्णय न लें। करियर : युवाओं को काम से संबंधित रुचि बढ़ेगी। लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे को बेहतर बनाने के लिए मदद करें। हेल्थ : बदलते वातावरण और सेहत में होने वाली कमजोरी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 9 कन्या – FOUR OF WANDS परिवार के किसी व्यक्ति के साथ संबंध सुधरेंगे। इस कारण आपकी नाराजगी दूर हो सकती है। किसी बड़ी समस्या का समाधान प्राप्त करने के लिए खुद को थोड़ा वक्त देने की जरूरत है। अपनी क्षमता बढ़ाने की कोशिश करते रहें। परिवार के लोग आपके प्रति क्या विचार रखते हैं, ये बात समझ आएगी। इस जानकारी का ठीक से उपयोग करते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाना होगा। करियर : काम में नयापन लाना जरूरी है। नए स्किल्स को सीखने के लिए प्रयत्न करें। लव : विवाह से संबंधित निर्णय अपेक्षा के अनुसार होने से आनंद मिलेगा। हेल्थ : सिर में भारीपन और पाचन से संबंधित तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 तुला – TWO OF CUPS वर्तमान में हर बात में समझौता करना आपके लिए जरूरी है। जिन बातों में बदलाव करने में आप सक्षम नहीं हैं, ऐसी बातों की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करने की आवश्यकता है। सेहत में आपके प्रयत्नों के अनुसार सुधार आएगा। जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखना जरूरी है। तभी बातों से संबंधित गंभीरता बढ़ेगी। करियर : काम से संबंधित अवसरों को गंभीरता से लेना होगा। लव : पार्टनर आपकी हर बात में साथ देंगे, लेकिन आपको पारदर्शिता बनाए रखना होगा। हेल्थ : खून से संबंधित बीमारी ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7 वृश्चिक – EIGHT OF CUPS पुराने विचारों को किस प्रकार से बदला जा सकता है, इस बात पर गौर करें। जरूरी बातों में आपका पक्ष सही होने के बाद खुद को साबित करना आपके लिए कठिन होगा। लोगों ने आपके लिए किस प्रकार से गलत व्यवहार किया है, इस बात को साबित करने से बेहतर है कि आप अपनी बातों पर ध्यान दें। करियर : काम से संबंधित जो बातें कठिन हैं, उन्हें पूरा करने के लिए अनुभवी लोगों का साथ प्राप्त करें। लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार न करें। हेल्थ : बढ़ते वजन का कारण जानने की कोशिश करें। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 8 धनु – EIGHT OF SWORDS आपको अपने प्रयत्न की दिशा बदलने की जरूरत है। जिन लोगों पर निर्भरता है, उनके अलावा अन्य लोगों की मदद करने की कोशिश करें। अनेक बातों से संबंधित विचारों की वजह से क्षमता के अनुसार प्रयत्न करना आपको कठिन महसूस होगा। कई लोग आपकी भावनात्मक कमजोरी का गलत फायदा उठा सकते हैं। करियर : काम से संबंधित जिन बातों में आप कमजोर हैं, उन पर ध्यान देकर सुधार करना होगा। वर्ना बढ़ती कंपटीशन की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। लव : पार्टनर आप पर किसी बात के लिए गलत इल्जाम लगा सकते हैं। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान देना होगा। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 5 मकर -ACE OF WANDS योग्य अवसर प्राप्त होने के बावजूद भी परिवार की बातों में जरूरत से अधिक उलझे रहने के कारण आप खुद का नुकसान करने की संभावना है। किसी व्यक्ति के साथ हुए आर्थिक व्यवहार के कारण आपका नुकसान हो सकता है। लोगों के साथ के बिगड़े संबंधों को सुधारने का मौका आपको प्राप्त होगा। लेकिन किस व्यक्ति के साथ के संबंध सुधारना ठीक रहेगा और किसके साथ बातचीत पूरी तरह से बंद करना इस बात पर ठीक से विचार करें। करियर : काम की जगह लिए निर्णय के कारण आपके काम में बदलाव नजर आएगा। लव : रिलेशनशिप सकारात्मक रहेगा लेकिन लोगों के द्वारा दखलअंदाजी ना दि जाए इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है। हेल्थ : पेट से संबंधित इंफेक्शन को ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 3 कुंभ – NINE OF PENTACLES जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उन पर गहराई से विचार करते हुए बदलाव करने की कोशिश करें। फिलहाल किसी भी व्यक्ति का साथ मिलना कठिन लगेगा, लेकिन अकेले काम करने के लिए आप पूरी तरह से सक्षम महसूस करेंगे। परिवार और मित्रों के साथ नाराजगी बढ़ने से खुद के बर्ताव में सुधार करना होगा। व्यक्तिगत जीवन के उसूल और नियमों पर टिके रहना जरूरी है। करियर : काम की जगह हुए गलत व्यवहार की वजह से आपका नुकसान होने की संभावना है। लव : रिलेशनशिप के लिए बेकार में चिंता हो सकती है। हेल्थ : अधिक सोच-विचार करने से सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 मीन – PAGE OF SWORDS जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव पर ध्यान दें और मिल रही सीख का इस्तेमाल करते हुए भविष्य सुधारना आपके लिए आसान होगा। जिन लोगों के साथ नाराजगी है, वह और भी बढ़ने की संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित निर्णय लेते समय आपके विचारों में स्पष्टता बनी रहेगी। एक वक्त पर अनेक बातों पर ध्यान देने से आपके लिए समस्या बढ़ेगी। करियर : काम की गति धीमी रहेगी। लव : पार्टनर के कारण पैसों से संबंधित नुकसान होने की संभावना है। हेल्थ : मानसिक तकलीफ बढ़ेगी, इसका असर कामों पर भी होगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2