लखनऊ- उ.प्र.
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की फरीदाबाद इकाई के तत्वावधान में 12 अक्टूबर 2025 दिन रविवार को फरीदाबाद के मिलन स्वीटस एवं रेस्टोरेंट में कवि-गोष्ठी संपन्न हुई। यह काव्य – गोष्ठी कार्यक्रम दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह द्वारा की गई जिसमें मुख्य अतिथि दिल्ली की ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार सविता चड्ढा तथा विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार पासवान, संगीतकार डा प्रमोद कुश तन्हा मुंबई, वरिष्ठ गीतकार जयसिंह आर्या एवं डा अशोक मधुप रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह एवं अन्य सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं ममता ठाकुर की मधुर वाणी से सरस्वती वंदना से हुआ।
तत्पश्चात संस्था के संस्थापक रवीन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह के स्वागत उद्बोधन तथा संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी साझा करने के साथ हुआ। इस अवसर पर अनेक कवि तथा कवयित्रियों द्वारा कविता-पाठ किया गया।
दोपहर बाद द्वितीय सत्र का आरंभ हुआ जिसकी अध्यक्षता जय सिंह आर्या ने की और मुख्य अतिथि डा अशोक मधुप रहे। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा ममता सिंह एवं फरीदाबाद इकाई की अध्यक्षा कमल धमीजा, राष्ट्रीय महासचिव जयवीर सिंह अत्री, नोयडा इकाई अध्यक्ष पी के श्रीवास्तव मंचाआसीन रहे। द्वतीय सत्र के विशिष्ट अतिथि मोहन द्विवेदी, गुस्ताख़ हिन्दुस्तानी, विरेन्द्र गौड़ एवं नवीन धमीजा रहे।

काव्य-पाठ में शामिल कवियों एवं कवयित्रियों में प्रमुख रूप में सविता चड्ढा, अपर्णा भटनागर, पी के श्रीवास्तव, ममता ठाकुर, डा अशोक मधुप, मोहन संप्रास, विकास श्रीवास्तव, रवीन्द्र नाथ सिंह, डॉ प्रमोद कुश तन्हा, संध्या श्रीवास्तव, ममता सिंह, अंजू अग्रवाल उत्साही, लखनऊ उत्तर प्रदेश से पधारे हुए कवि एवं मीडिया प्रभारी/ पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा, प्रवीन शर्मा, अरुण कुमार पासवान, अखिलेश मिश्रा दाऊजी, निशा सक्सेना, जयवीर सिंह अत्री, विकास श्रीवास्तव, गुस्ताख हिंदुस्तानी, जय सिंह आर्या, एडवोकेट सौरभ मुद्गल, कमल धमीजा, आरती झा आद्या, स्नेह लता पांडेय स्नेह, अपर्णा गर्ग, बबली सिन्हा वान्या, अनुपमा श्रीवास्तव एवं सुरेंद्र नारायण रहे। शुभारंभ से लेकर अंत तक का मंच संचालन आरती झा आद्या एवं स्नेहलता पांडेय ने बहुत ही रोचक ढंग से किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया ।
6 घंटे से अधिक चले इस आयोजन का आनंद सभी ने चाय, नास्ता और स्वादिष्ट भोजन के साथ लिया। ममता सिंह व कमल धमीजा के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट अपनी विभिन्न राज्य और जिला इकाइयों के माध्यम से पूरे देश में साहित्य, कला, संस्कृति एवं समाज कल्याण के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।