हाल ही में सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ी कि बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े का निधन हाे गया है। अब इन अफवाहों पर खुद एक्टर ने रिएक्ट किया है। श्रेयस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर बताया कि वो जिंदा हैं और अपनी मौत की खबर पढ़कर परेशान हैं। श्रेयस ने ऐसे लोगों को भी लताड़ा जो इस तरह का भद्दा मजाक कर रहे हैं। ‘ऐसा मजाक करना गलत है’
अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर चार तस्वीरें शेयर करते हुए श्रेयस ने लिखा, ‘मैं सभी क्लीयर करना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, खुश और हेल्दी हूं। मुझे एक पोस्ट के बारे में पता चला जिसमें दावा किया गया था कि मैं मर चुका हूं। मैं समझता हूं कि मजाक अपनी जगह है, लेकिन जब इसका गलत इस्तेमाल होता है तब ये सचमुच किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। भले ही किसी ने इसे मजाक के तौर पर शुरू किया होगा, पर अब इससे बेवजह ही मेरी चिंता करने वालों और खासतौर पर मेरे परिवारवालों को परेशानी हो रही है।’ इस खबर ने मेरी बेटी का डर बढ़ा दिया: श्रेयस
एक्टर ने आगे लिखा, ‘मेरी छोटी बेटी जो हर दिन स्कूल जाती है, वो पहले से मेरी हेल्थ को लेकर परेशान रहती है। वो मुझसे लगातार सवाल करती है और मेरी हेल्थ को लेकर श्योर रहना चाहती है। इस गलत खबर ने उसके डर को और बढ़ा दिया है। वे अपने स्कूल टीचर्स और दोस्तों से और सवाल करने लगी है।’ ‘ऐसी खबरों का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ता है’
श्रेयस ने फेक न्यूज फैलाने वालों से कहा, ‘जो लोग मेरी मौत को लेकर उड़ी खबर को और बढ़ावा दे रहे हैं, मैं उनसे कहूंगा कि अब रुक जाएं। कई लोगों ने मेरी हेल्थ को लेकर दुआ की थी। ये ह्यूमर उनकी भावनाओं को आहत करता है। जब आप ऐसी गलत खबर फैलाते हो तो उसका सबसे ज्यादा असर किसी की फैमिली और खासकर बच्चों पर पड़ता है। मासूम बच्चे इस सिचुएशन को समझ नहीं पाते और बेहद इमोशनल हो जाते हैं।’ ट्रोलर्स से की विनती
अंत में ट्रोलर्स से विनती करते हुए श्रेयस ने लिखा, ‘आपसे मेरी सिंपल रिक्वेस्ट है प्लीज ऐसा करना बंद करो। ऐसा मजाक किसी के साथ मत करो। थोड़ा सेंसिटिव बनिए। दूसरों की फीलिंग्स की ठेस पहुंचाकर लाइक्स और व्यूज बटोरना ठीक नहीं।’ पिछले साल आया था हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी
श्रेयस को पिछले साल फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट पर हार्ट अटैक आया था। वो शूटिंग कर रहे थे और अचानक उन्हें थकान और बेचैनी महसूस होने लगी थी। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी। एक इंटरव्यू में श्रेयस ने कहा था कि हार्ट अटैक के बाद उनका दूसरा जन्म हुआ है।