शुक्रवार, 10 जुलाई को सूर्य-चंद्रमा की स्थिति से सौभाग्य योग बन रहा है। इसके प्रभाव से 7 राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। तनाव और कामकाज की रुकावटें भी खत्म हो सकती है। इनके अलावा मेष, वृष, मिथुन, कर्क और तुला राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इन 5 राशि वाले लोगों के कामकाज अधूरे रह सकते हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव – आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात तरोताजा कर देगी। पिछले समय से चल रही किसी समस्या का निवारण होने से अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। घर में कुछ नवीनीकरण की योजना बन रही है तो उसको वास्तु से ही बनाएं।
नेगेटिव – बच्चों के ऊपर जरूरत से ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं। इससे उनके आत्मबल में कमी आएगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके अहम की वजह से किसी मित्र से नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है।
व्यवसाय – व्यवसाय संबंधी सभी काम दिन के पहले पक्ष में निपटा लें। परंतु अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना रखें। साथ ही किसी बाहरी संपर्क से भी बिजनेस में काम मिलने की संभावना है।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अपनी योजनाओं से संबंधित कोई भी निर्णय लेने में उनकी मदद अवश्य ले।
स्वास्थ्य – हेल्थ ठीक रहेगी। परंतु बदलते वातावरण की वजह से अपना खानपान और व्यायाम पर ध्यान रखना आवश्यक ही है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2
वृष – पॉजिटिव – आज आपके लिए कई प्रकार की लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बन रही है इसलिए आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा पूरी ऊर्जा एकत्रित करके अपने काम पर ध्यान लगाएं। आय के भी नए स्रोत बनेंगे।
नेगेटिव – कुछ नकारात्मक बातें भी हो सकती है। समझदारी और शांति से काम लें। दोपहर बाद बच्चों के साथ उनकी किसी गलत बात की वजह से स्वभाव में उग्रता रहेगी जिसका असर घर पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय – व्यवसाय में कार्य की प्रगति के कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परंतु साथ ही सावधानी की भी अति आवश्यकता है। क्योंकि आपके द्वारा किए गए कार्य का श्रेय कोई और ले सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें।
लव – पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनाने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं जिससे परिवार में वापस सकारात्मक वातावरण बनेगा।
स्वास्थ्य – ब्लड प्रेशर और थकान जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन – पॉजिटिव – राशि स्वामी बुध का राशि में ही स्थित होना। आपको हर परिस्थितियों से आसानी से जूझने की शक्ति प्रदान कर रहा है। दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा अपनी कार्य प्रणाली पर विश्वास करें और अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करें।
नेगेटिव – परंतु सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटना सीखें। क्योंकि काम की अधिकता का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। साथ ही दिखावे की प्रवृत्ति के कारण बिना सोचे-समझे फिजूलखर्ची ना करें।
व्यवसाय – वेबसाइट स्थल पर आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम हासिल होंगे। परंतु किसी अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से किसी काम में नुकसान होने की संभावना है। बेहतर होगा कि महत्वपूर्ण काम अपनी देखरेख में ही करवाएं।
लव – प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां आएंगी। कोई घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य – काम के बीच-बीच में आराम भी लेते रहे सिर दर्द माइग्रेन जैसी समस्या महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4
कर्क – पॉजिटिव – परिस्थितिवश कार्यों में आ रही दिक्कतों में आज कुछ राहत मिलेगी। कोई पॉलिसी आदि मेच्यौर होने के कारण धन संबंधी कुछ योजनाएं भी बनने की संभावना है। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य ले।
नेगेटिव – अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखें। क्योंकि आपका भाई-बहन या किसी नजदीकी मित्र से किसी प्रकार का वाद-विवाद संभव है। किसी बात पर ज्यादा अड जाने से कुछ निर्णय भी उलझ सकते हैं। दूसरों की सलाह भी अवश्य ध्यान लें।
व्यवसाय – दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। क्योंकि दोपहर बाद व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी हो जाएंगी। सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है।
लव – जीवन साथी के साथ व्यवहार संवेदनशील रखें। आपकी किसी बात से उनके अहम को चोट लग सकती है।
स्वास्थ्य – थकान और कभी-कभी अनिर्णय जैसी स्थिति महसूस होगी। योगा और व्यायाम पर भी समय दें।
भाग्यशाली रंग: लाल , भाग्यशाली अंक: 8
सिंह – पॉजिटिव – आत्मविश्वास बनाए रखना सिंह राशि वालों का विशेष गुण है। आज भी दूसरों से उम्मीद ना रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। प्रकृति आपकी तरक्की के लिए नए रास्ते खोल रही है। और परिस्थितियां अनुकूल बन रही है।
नेगेटिव – विद्यार्थियों अपने किसी प्रोजेक्ट में असफल होने के कारण कुछ तनाव में रहेंगे। परंतु उस पर दोबारा से ध्यान केंद्रित करें, सफलता मिलेगी। इस समय उनका आत्मबल बनाए रखना आपका दायित्व है।
व्यवसाय – व्यवसाय में कुछ नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थितियां अनुकूल होंगी। साथ ही कर्मचारी और सहयोगी भी अपनी पूर्ण क्षमताएं प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय कुछ चुनौतीपूर्ण है।
लव – पारिवारिक सदस्यों के लिए कुछ समय निकालना बहुत जरूरी है। क्योंकि आपका सहयोग उन्हें सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में भी घनिष्ठता आएगी।
स्वास्थ्य – गरिष्ठ व मसालेदार भोजन खाने से बचें। मुंह के अंदर किसी तरह की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3
कन्या – पॉजिटिव – आज का ग्रह गोचर अपने कर्म पर विश्वास रखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग लेकर अपना कार्य आरंभ करें, सफलता निश्चित है। साथ ही कुछ समय से चल रही समस्या का भी हल मिलने वाला है।
नेगेटिव – भाइयों से किसी प्रकार के मतभेद होने की आशंका है अतः अपने व्यवहार में शक और संशय जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। थोड़ी सी सावधानी आपको कई परेशानियों से बचा सकती है।
व्यवसाय – व्यावसायिक विकास के लिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक बढ़ाएं। क्योंकि इससे आपको नए अनुबंध मिलने की संभावना है। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा भी आपको सहयोग मिलेगा।
लव – अपनी समस्याओं को जीवन साथी के साथ शेयर करें। आपको उचित सलाह प्राप्त होगी। बाहरी प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने काम पर ध्यान लगाएं।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु कभी-कभी नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से कुछ तनाव महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 1
तुला – पॉजिटिव – आज आपको अपनी ऊर्जा एकत्रित करके दोबारा से नई नीतियां बनाने की आवश्यकता है। क्योंकि परिस्थितियों में आए बदलाव का प्रभाव व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ रहा है। और आप अपने मनोबल द्वारा सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य भी सहयोग करेगा। माता-पिता समान किसी व्यक्ति से कोई मतभेद उत्पन्न होने से बचें। इस वाद-विवाद आपने पढ़ना आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।
व्यवसाय – आपकी कार्य प्रणाली में बदलाव व्यवसाय के लिए सकारात्मक गतिविधियां उत्पन्न करेगा। परंतु किसी प्रकार की चोरी होने की संभावना है। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज लाभ प्राप्त होगा।
लव – पारिवारिक मामलों को शांति से मिटाएं। क्योंकि वाद-विवाद करने से माहौल और बिगड़ जाएगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य – मेडिटेशन में जरूर ध्यान लगाएं। क्योंकि तनाव और डिप्रेशन की स्थिति महसूस हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक – पॉजिटिव – अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। आज का दिन आपको काफी हद तक सफलता भी देने वाला है। पैतृक संबंधी कार्यों में भी हल निकलने की संभावना है।
नेगेटिव – जमीन-जायदाद से संबंधित कोई परिवर्तन करने से पहले उस पर सोच – विचार करें। आज बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय व्यतीत ना करें। बच्चों के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है।
व्यवसाय – आज अपने स्वभाव पर तथा क्रोध पर कंट्रोल करके रखें। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता तथा व्यवसाय पर पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगियों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
लव – प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए आज पारिवारिक सदस्यों की सहमति खुशी प्रदान करेगी। वैवाहिक संबंध भी सामान्य रहेंगे।
स्वास्थ्य – तनाव की वजह से शरीर में कुछ शिथिलता महसूस होगी। इसकी वजह से काम का अधिक बोझ हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9
धनु – पॉजिटिव – आज कोई महत्वपूर्ण अनुबंध ना लेकर वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित करें। साथ ही परिवार के व्यक्तियों का सहयोग आपको निर्णय लेने में मदद कर सकता है। इससे पारिवारिक वातावरण भी मधुर बना रहेगा।
नेगेटिव – किसी महत्वपूर्ण वस्तु के ना मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। परंतु वस्तु घर पर ही है इसमें ज्यादा टेंशन ना लें। चचेरे भाई-बहनों से किसी प्रकार के अव्यवहार की संभावना है। आपका शांत बने रहना ही उचित है।
व्यवसाय – व्यवसाय में आज स्वयं निर्णय न लेकर सहयोगियों की सलाह को सर्वोपरि रखें। उन पर विश्वास करने से उनका आत्मबल बढ़ेगा। साथ ही कार्य क्षमता में वृद्धि करेगा।
लव – जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बनाए रखेगा। आपका उन्हें कोई तोहफा देना आपके संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा।
स्वास्थ्य – खानपान व दिनचर्या व्यवस्थित रखें। पेट संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7
मकर – पॉजिटिव – आज आप सब काम योजनाबद्ध तरीके से करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से आपको समाज में मान-सम्मान मिलने की भी उम्मीद है।
नेगेटिव – परंतु अधिक सोच-विचार करना और उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। किसी बात पर बहस करना आपको नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय – आपके सभी व्यवसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु सहयोगियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी करना और अनुशासन बनाए रखना, कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
लव – प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अविवाहित व्यक्तियों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य – खांसी जुकाम जैसी समस्या महसूस हो सकती है। इसका कारण ठंडा खानपान ही है अतः अपना ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
कुम्भ – पॉजिटिव – अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो परिस्थितियां अनुकूल है। इस पर गंभीरता से काम करें। घर में भी साज-सज्जा संबंधी कोई बदलाव पर योजना बन सकती है।
नेगेटिव – किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से मनमुटाव होने की आशंका है। इसका प्रभाव घर-परिवार पर भी पड़ेगा। परंतु घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह से समस्या सुलझ भी जाएगी। साथ ही कटु वाणी के प्रयोग से बचें।
व्यवसाय – वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ कुछ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें। क्योंकि इस समय स्थितियां आपके पक्ष में है। उनका लाभ अवश्य उठाएं।
लव – घर में किसी भी गलतफहमी को आपस में बैठकर सुलझाएं। इससे वातावरण ठीक हो जाएगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से बचे। इसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य – बदहजमी व टांगों में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। परंतु यह मामूली ही है, फिक्र ना करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 4
मीन – पॉजिटिव – इस समय भाग्य लाभदायक उपलब्धियां देने वाला है। सिर्फ आपको अपने कार्यों के हर पहलू पर विचार करके उस पर काम करने की जरूरत है। लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
नेगेटिव – कभी-कभी सभी को खुश रखने की प्रवृत्ति आपके लिए कुछ नुकसानदायक परिस्थितियां उत्पन्न कर देती है। इसलिए अपने दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाएं। जिससे आप अपने कार्यों के प्रति ज्यादा एकाग्रता से काम कर पाएंगे।
व्यवसाय – कार्य क्षेत्र में कोशिश करके सभी कार्यों पर स्वयं ही निर्णय लें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना नुकसान दे सकता है। कलात्मक तथा मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में आज अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है।
लव – विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाह संबंधी कोई भूमिका बन सकती है।
स्वास्थ्य – शरीर में कुछ कमजोरी महसूस रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 7