स्त्री-2 कोरियोग्राफर जानी मास्टर की गिरफ्तारी हुई:21 साल की कोरियोग्राफर ने लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप, कहा- सालों से शोषण कर रहे हैं

स्त्री-2 के गाने आई नहीं के कोरियोग्राफर जानी मास्टर की आज सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। 21 साल की फीमेल कोरियोग्राफर ने उन पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। दर्ज हुई शिकायत में कोरियोग्राफर का आरोप है कि जानी मास्टर ने आउटडोर शूटिंग के दौरान उनके साथ कई बार शोषण किया है। कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ 16 सितंबर को हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई थी। एक दिन के बाद इस मामले में रेप के साथ पोस्को एक्ट के तहत धाराएं भी जोड़ी गई थीं। दरअसल, 21 साल की शिकायतकर्ता ने बताया है कि उनके साथ बीते कई सालों से सेक्शुअल हैरेसमेंट किया जा रहा है। जिस समय शोषण की शुरुआत हुई तब वो नाबालिग थीं। बताते चलें कि जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी है। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 के गाने आई नहीं की कोरियोग्राफी की है, जिसे श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव पर फिल्माया गया था। ये गाना फिलहाल बज में है। इसके अलावा जानी बाहुबली और पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के गाने भी कोरियोग्राफ कर चुके हैं।