हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया मारा गया:ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पुष्टि की, कहा- तेहरान वाले घर पर ब्लॉस्ट किया

हमास का पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया मारा गया है। ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इसकी पुष्टि की है। IRGC ने बताया- तेहरान में उसके घर को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया गया, इसमें हमास प्रमुख इस्माइल हनिया और उसके एक बॉडीगार्ड की हत्या कर दी गई। फिलिस्तीन के संगठन हमास ने भी इसकी पुष्टि की है। हमास ने कहा कि उसके नेता इस्माइल हानिया की ईरान के तेहरान में ‘हत्या’ कर दी गई है। हालांकि अब तक इजराइल का इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। हनिया 2019 से ही फिलिस्तीन से बाहर रह रहा था। इस्माइल हनिया की देखरेख में ही हमास ने इजराइल पर पिछले 75 सालों में सबसे बर्बर हमले की साजिश रची थी। हानिया ने 1987 में हमास जॉइन किया था। इस्माइल हानिया 2017 से हमास का चीफ पॉलिटिकल लीडर बना था। हमास में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च इकाई शूरा परिषद ने 2021 में उसे दोबारा चार साल के लिए चुना था। संगठन में उसे चुनौती देने वाला और कोई भी नहीं था, इसलिए वह निर्विरोध चुना गया। हमास की लीडरशिप मिलने के बाद हानिया ने पहली बार दिसंबर 2019 में गाजा पट्टी छोड़ दिया था। एक शादी से 13 बच्चे, 47 की उम्र में दोस्त की पत्नी से दूसरी शादी की
यूरोप एंड मिडल ईस्ट न्यूज वेबसाइट के अनुसार इस्माइल हानिया ने दो शादियां की थी। हानिया की दूसरी पत्नी का नाम पता नहीं चल पाया है। हानिया ने 2009 में 47 की उम्र में दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी का नाम अमाल है, जो उसके अंकल की बेटी है। इस वेबसाइट के अनुसार हानिया के 13 बच्चे हैं, जो उनकी पहली पत्नी से हैं। पहली शादी के तीस साल बाद उसने दूसरी शादी की है। बताया जाता है जिस महिला से दूसरी शादी हुई है वो हानिया के एक दोस्त की पत्नी है, जिसकी हत्या हमास के एक ऑपरेशन के दौरान इजराइली सैनिकों ने कर दी थी। हानिया के बच्चों में अबेद अल-सलाम (28), हम्माम (26), विसम (25) , मोआथ (24), सना ( 23) बोथायना ( 22), खवलेह (17), अय्यद और हेजम (15 जुड़वां), आमिर (14), मोहम्मद (13), लतीफ (11) और सारा ( 5) हैं। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..