बांग्लादेश में सोमवार को 4 लाख प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा मांगते हुए सड़कों पर उतरे। दोपहर होते-होते हसीना ने न सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि वे देश छोड़कर भी भाग गईं। बांग्लादेश के लोगों को उनके इस्तीफे की खबर वहां के आर्मी चीफ वकार-उज-जमान ने दी। उन्होंने बताया कि अब देश में अंतरिम सरकार बनेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ते वक्त मांग की थी कि उन्हें अपनी सफाई में देश के नाम एक मैसेज रिकॉर्ड करने दिया जाए। उन्हें इसकी भी इजाजत नहीं दी गई। वे अब भारत में हैं। कल तक जो उनका प्रधानमंत्री कार्यालय था उसमें गेट फांदकर प्रदर्शनकारी घुस गए। वहां लूट मचाई, खाना खाया और सोए भी। बांग्लादेश में 5 अगस्त को क्या-क्या हुआ 20 तस्वीरों और वीडियोज में… 1971 में जब बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मिली तो उसकी अगुवाई शेख मुजीबुर्रहमान ने की थी। 5 अगस्त को जब प्रदर्शनकारी उनकी बेटी शेख हसीना के खिलाफ सड़कों पर उतरे तो उन्होंने मुजीब की प्रतिमा को भी नहीं छोड़ा। वे उसे तोड़ने लगे। इस तस्वीर बांग्लादेश के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई। बांग्लादेश की सेना पर आरोप हैं कि जब प्रदर्शनकारी हसीना की सरकार के खिलाफ उग्र हो रहे थे, तो आर्मी की तरफ से कुछ नहीं किया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी खुशी से सैनिकों से हाथ
मिलाते नजर आए। बांग्लादेश में शेख हसीना लगातार 15 साल से सत्ता में थी, सोमवार को जब उनसे सत्ता छीनी गई तो प्रदर्शकारी सीधे उनके आवास पर पहुंचे। वहां बांग्लादेश के झंडा भी फहराया। प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास बल्कि 215 एकड़ में फैली बांग्लादेश की संसद को भी घेर लिया। इस संसद में 6 महीने पहले ही हसीना ने 5वीं बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। बांग्लादेश में आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि गिरफ्तार किए गए सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को रिहा कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने हसीना के देश से निकलने की खुशी
मनाई। बांग्लादेश में रविवार यानी 4 अगस्त से ही हालात बिगड़ने शुरू हो गए थे। पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया था, सेना तैनात कर दी गई थी। 4 और 5 अगस्त को पूरे ढाका में भारी हिंसा हुई। प्रदर्शनकारियों ने पीएम शेख हसीना के इस्तीफे की मांग करते हुए घर, दफ्तर और दुकानें जलाईं। ढाका में प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना के इस्तीफे का जश्न मनाया। आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि सभी छात्रों को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। शेख हसीना के आवास को कब्जे में लेने के बाद प्रदर्शनकारियों ने वहां खाना खाया। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबूर्रहमान की तस्वीर को क्रेन से खरोंचकर गिराते हुए प्रदर्शनकारी। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने जेसोर में शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी के नेता के होटल में आग लगा दी। जिससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 84 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स ही हैं। बांग्लादेश की 3 वीडियोज शेख हसीना की यह फुटेज हेलिकॉप्टर में बैठने से पहले की है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।