हार्दिक पंड्या से अलग होकर पेरेंटिंग पर बोलीं नताशा:कहा- ‘दुनिया कठिन जगह है इसलिए बच्चों पर सख्त मत होइए, प्यार कठिन नहीं लेकिन किस्मत टफ है’

हार्दिक पंड्या से अलग होने के बाद नताशा स्टेनकोविक इन दिनों बेटे अगस्त्य के साथ अपने होमटाउन सर्बिया में हैं। सेपरेशन के बाद नताशा पूरा समय बेटे अगस्त्य को दे रही हैं। नताशा अगस्त्य के साथ टाइम स्पेंड करते हुए लगातार फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पेरेंटिंग को लेकर इंस्टाग्राम पर एक कोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘दुनिया कठिन जगह है इसलिए अपने बच्चों पर सख्त मत होइए। प्यार कठिन नहीं लेकिन किस्मत टफ है। फैक्ट यह है कि जब बच्चे पैदा होते हैं, तो आप उनकी दुनिया होते हैं और वो आपसे प्यार करने के लिए आते हैं।’ इससे पहले नताशा ने अगस्त्य के साथ म्यूजियम में वक्त बिताते हुए कुछ फोटो-वीडियो शेयर किए थे। नताशा ने सर्बिया पहुंचकर इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर की थीं जिनमें वो कभी अगस्त्य के साथ खेलते हुए तो कभी जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही थीं। हार्दिक ने शेयर की थी पोस्ट हार्दिक ने नताशा से तलाक की पुष्टि करते हुए 18 जुलाई की रात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें लिखा था- ‘4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की। अब हमें लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है।’ हार्दिक ने आगे लिखा, ‘यह नताशा और मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हमने एक परिवार के तौर पर बढ़ते हुए हर लम्हे का आनंद लिया, एक-दूसरे की रिस्पेक्ट की और साथ दिया। हमें अगस्त्य का तोहफा मिला। वही अब हम दोनों की जिंदगी का सेंटर पॉइंट रहेगा। हम एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमें प्राइवेसी दें।’ 2020 में हुई थी हार्दिक और नताशा की शादी हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ। नताशा ने बॉलीवुड में फिल्म ‘सत्याग्रह’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ से फेम मिला था। इसके अलावा वो ‘बिग बॉस-8’ और ‘नच बलिए-9’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं हैं।