हिमाचल-जम्मू में बादल फटने से 8 की मौत:अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात, पानी में डूबे घर; आज देश के सभी राज्यों में बारिश

देश के सभी राज्यों में मानसून की बारिश हो रही है। हिमाचल के कुल्लू जिले में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 से ज्यादा लोग लापता है। बुधवार को कुल्लु के 5 जगह- जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटे थे। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ जिलों में बादल फटने और तेज बारिश से आई बाढ़ में 2 बच्चों समेत 3 की मौत हो गई है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में बीते 2 दिन से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। सूरत के बाद अब अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के सभी राज्य में आज बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बाढ़-बारिश और लैंडस्लाइड की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… अगले 2 दिन 23 राज्यों तेज बारिश
मौसम विभाग की लेटेस्ट बुलेटिन के अनुसार, अगले 2 दिन देश के 23 राज्यों में तेज बारिश होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।