हिमाचल में ढाई फीट बर्फ, 340 सड़कें बंद:उत्तराखंड में एवलांच का अलर्ट; कश्मीर में फंसे पर्यटकों के लिए मस्जिद-घर खोले

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। हिमाचल में 340 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। छितकुल में ढाई फीट से भी अधिक बर्फ पड़ी है, जिससे कई टूरिस्ट फंस गए। कश्मीर में बर्फबारी के चलते श्रीनगर-लेह रोड बंद है। कश्मीर यूनिवर्सिटी के एग्जाम रद्द किए गए हैं। करीब 1800 गाड़ियां फंसी हुई हैं। गांदरबल, सोनमर्ग, पहलगाम, गुंड, बारामूला समेत कई जगहों पर तापमान माइनस 10 से 22 डिग्री तक पहुंचा। यहां पर एक फीट तक बर्फबारी भी हुई, जिससे करीब 2 हजार पर्यटक अलग-अलग जगहों पर फंस गए। स्थानीय कश्मीरियों ने घर-मस्जिद के दरवाजे खोले। इन्हें रुकने की जगह दी, कंबल रजाई के साथ खाने-पीने का गर्म सामान भी दिया। उत्तराखंड के चमोली जिले में अगले 24 घंटों में 3 हजार मीटर से ज्यादा की ऊंचाई पर एवलांच (बर्फ ढहना) का ऑरेंज अलर्ट है। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पांडुकेश्वर-बद्रीनाथ के बीच बर्फबारी के कारण बंद है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की 10 तस्वीरें… हिमाचल के 5 जिलों में 10cm से ज्यादा बर्फबारी हिमाचल के कल्पा में 14.9, कुफरी में 14.5, पूह में 12, मुरंग में 12, खदराला में 10, सांगला में 8.5, केलंग में 8, कुकमसेरी में 1.6 सेमी ताजा बर्फबारी हुई है। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकाॅर्ड किया गया है। पर्यटक बोले- हमें मस्जिद में जगह दी, हमेशा याद रहेगा लद्दाख में इस साल पर्यटक घटे, कश्मीर में बढ़े लद्दाख में 2023 में 5.25 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2024 में यह आंकड़ा घटकर 3.75 लाख रह गया। लद्दाख पर्यटन विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 2023 में 2.10 करोड़ पर्यटक आए थे। 2024 में संख्या बढ़कर 2.11 करोड़ हो चुकी है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 31 दिसंबर: उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर चलेगी 1 जनवरी: 10 राज्यों में कोहरे का अलर्ट 2 जनवरी: 3 राज्यों में बर्फबारी, नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा राज्यों में मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: न्यू ईयर पर कड़ाके की सर्दी, शीतलहर चलेगी; बर्फीली हवा से फिर ठिठुरेगा एमपी मध्यप्रदेश में नए साल के पहले दिन यानी, 1 जनवरी से कड़ाके की सर्दी का दौर फिर शुरू हो जाएगा। बर्फीली हवा की वजह से पूरा एमपी ठिठुरेगा। सबसे ज्यादा असर उज्जैन और ग्वालियर-चंबल में दिखाई देगा। इन्हीं जगहों पर 30 और 31 दिसंबर को कोहरा भी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज शीतलहर और कोहरे का अलर्ट, जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में पारा 6 डिग्री तक गिरा बारिश का दौर थमने के साथ ही राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। जयपुर, सीकर, चूरू, अजमेर समेत कई शहरों में रात का मिनिमम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कोहरे और कोल्ड-वेव के चलते सोमवार सुबह कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, नए साल पर मौसम रहेगा सुहाना, 3 जनवरी को फिर बर्फबारी हिमाचल में बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना है। पहाड़ों पर 4 दिन तक धूप खिलेगी। नए साल पर भी मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में शीतलहर लोगों को परेशान करेगी। बर्फबारी को लेकर लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 61 जिलों में कोहरा, गाजियाबाद-मेरठ में स्कूल बंद; 23 ट्रेनें लेट; बुलंदशहर में तापमान सबसे कम यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। सुबह से 61 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। ठंड के चलते गाजियाबाद में 8वीं तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। कोहरे के चलते रविवार को कानपुर में 23 ट्रेनें 6 घंटे तक लेट आईं। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: नए साल पर पड़ेगी ठंड, 11 जिलों में घना कोहरा, 11 ट्रेनें रद्द, 14 लेट चल रहीं पहाड़ों से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने हरियाणा को ठंड से कंपकंपा दिया है। रविवार को अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। प्रदेश में हिसार के बालसमंद और नारनौल में रात सबसे ठंडी रही। बालसमंद, जींद और भिवानी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…