हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात तेज बारिश हुई। इसके बाद कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुईं। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर पहाड़ दरकने से 1 शख्स की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए। राज्य में अलग-अलग जगह लैंडस्लाइड के कारण फिलहाल 80 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। इसके अलावा किन्नौर जिले में बादल भी फटा है। इससे इलाके में तेज बारिश हो रही है। लोगों के घरों में पानी घुस आया है। उधर उत्तर प्रदेश के ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालत हैं। राजघाट बांध के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट खोले गए हैं। इसके चलते बेतवा नदी उफान पर आ गई। नदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में अब तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां नर्मदा नदी उफान पर हैं। कोलार, बरगी, सतपुड़ा समेत कई डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार 29 जुलाई को 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट
बहुत भारी बारिश (2 राज्य): गुजरात, राजस्थान। भारी बारिश (13 राज्य, 4 केंद्र शासित प्रदेश): मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार। देशभर से मानसून की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम… राज्यों की मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: भोपाल में सोमवार सुबह धुंध के साथ हल्की बारिश, जबलपुर समेत 8 जिलों में अलर्ट मध्यप्रदेश में अब तक सामान्य से 7% ज्यादा बारिश हो चुकी है। नर्मदा और दूसरी नदियां उफान पर हैं। कोलार, बरगी, सतपुड़ा समेत कई डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ना पड़ा है। भोपाल में सोमवार सुबह से धुंध के साथ हल्की बारिश हो रही है। सोमवार को जबलपुर समेत 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज सभी जिलों में बारिश का अलर्ट, कोटा और बारां में 2 इंच तक पानी गिरा राजस्थान में अगले दो-तीन दिन मानसून सक्रिय रहेगा। आज (सोमवार) भी राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और सिरोही में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।रविवार को कोटा, बारां में 2 इंच तक पानी गिरा। पूर्वी राजस्थान के जिलों में गर्मी-उमस बढ़ गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 50 जिलों में सिर्फ 3.9 mm बारिश, नॉर्मल से 63% कम बरसात ललितपुर में बारिश से बाढ़ जैसे हालत हैं। राजघाट के 8 और माताटीला बांध के 20 गेट खोलने पड़े हैं। इसके चलते बेतवा नदी उफान पर आ गई। नदी किनारे बसे गांव में अलर्ट जारी किया गया है। आज पूरे यूपी में सिर्फ 1 ही जिले प्रतापगढ़ में बारिश की चेतावनी है। बाकी 74 जिले ग्रीन जोन में हैं। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 11 जिलों में अलर्ट, प्रदेश में 33% तो पटना में 50% कम बारिश, 2 और बढ़ेगा तापमान बिहार के 11 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि, प्रदेश में अब भी मानसून कमजोर है। कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कांकेर में मकान ढहने से मासूम की मौत छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 30 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ आज बौछारें पड़ सकती हैं। रविवार शाम कांकेर में तेज बारिश से किसकोड़ो गांव में मकान ढहने से 6 माह की बच्ची की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में बादल फटने से तबाही, शिमला में लैंडस्लाइड में गाड़ी दबी, 80 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात को तेज बारिश हुई। इससे जगह जगह लैंडस्लाइड से 80 से ज्यादा सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई। शिमला की मैहली-शोघी सड़क पर भी लैंडस्लाइड से एक गाड़ी मलबे में दब गई। वहीं किन्नौर जिले में बादल फटने के बाद मलबा लोगों के बगीचों में पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: फिर से एक्टिव होगा मानसून, 2 दिन हैवी रेन; बारिश नहीं होने से 40 के पास पहुंचा पारा हरियाणा में फिर से मानसून एक्टिव होगा। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कल यानी 30 जुलाई से 31 तक हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। 30 को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल और पानीपत में हैवी रेन का अलर्ट किया गया है।वहीं 31 जुलाई को 15 जिलों में अलर्ट रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: बठिंडा-मोहाली का तापमान 40 के करीब, पंजाब के 6 जिलों में 9 बजे तक बारिश का अलर्ट पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। धीमी गति से चल रहे मानसून के कारण तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। पंजाब में मानसून 1 जुलाई से लगभग पहले ही पहुंच गया था, इसके बावजूद पूरे महीने में पूरे राज्य में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…