हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। बीते 21 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 91 लोगों की मौत हुई है। इनमें बाढ़, लैंडस्लाइड और सड़क हादसे शामिल हैं। राज्य की 200 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। यूपी के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश हो रही है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में शख्स बह गया। वो यहां दर्शन के लिए आया था। वाराणसी के गंगा में बहे व्यक्ति को NDRF ने बचाया। यहां गंगा में पानी हर घंटे 2 cm बढ़ रहा है। MP के मंडला में बाढ़ से अबतक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, 2 लापता हैं। 300 मकान क्षतिग्रस्त हैं। 300 से ज्यादा लोग 7 रेस्क्यू कैंप में हैं। सीधी में बीते 12 घंटे से बारिश हो रही है। राजस्थान के 11 जिलों में सुबह से बारिश हो रही है। 27 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। सीकर में खंडेला नदी का पानी आबादी वाले इलाकों में पहुंचा। कोठपुतली में सरकारी स्कूल में पानी भर गया। बच्चों को पीठ पर लादकर बाहर निकाला गया। 3 तस्वीरों में बारिश-बाढ़ के हालात… अब देशभर में बारिश की स्थिति मैप से समझिए… देशभर में बारिश-बाढ़ के हालात जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…