हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की प्रशंसा की है। ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ में फिर से नजर आने वाले हॉलीवुड स्टार ह्यू जैकमैन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया है। इंटरव्यू के दौरान जब ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ अभिनेता से पूछा गया कि टीम इंडिया में उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है, तो उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। उनका जवाब, उनके साथ इंटरव्यू में मौजूद सह-कलाकार रयान रेनॉल्ड्स को भी आश्चर्यचकित कर दिया। रोहित शर्मा और भारतीय टीम की सराहना करते हुए ह्यू जैकमैन का यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें ह्यू जैकमैन का इंटरव्यू… तुमने कप जीत लिया- ह्यू जैकमैन
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा रोहित शर्मा मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं, उन्होंने वर्ल्ड कप जीता और वो एक Beast (बीस्ट) हैं’। हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन फैंस के बीच फेमस हैं। जैकमैन इन दिनों अपनी फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसमें वह रयान रेनॉल्ड्स के साथ स्क्रीन साझा करते दिखाई देंगे। ह्यू जैकमैन ने कई बार स्क्रीन पर वूल्वरिन बनकर दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ में वूल्वरिन का किरदार को नौ बार निभाया है। केविन फीज द्वारा निर्मित ये फिल्म 26 जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शॉन लेवी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स, एम्मा कोरिन, मैथ्यू मैकफेडेन और अन्य कलाकार नजर आएंगे।इस इंटरव्यू के दौरान ह्यू जैकमैन ने कहा कि उन्हें क्रिकेट देखना बेहद पसंद है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया 29 जून को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप अपने नाम किया। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 रन से जीत दर्ज की थी। बारबडोस से स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गए थे। कोहली ने 76 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया।पढ़ें पूरी खबर…