1% अमीरों की संपत्ति 42 लाख करोड़ बढ़ी:ऑक्सफैम ने जारी की रिपोर्ट;  टैक्स बढ़ाने के पक्ष में कई देश, अमेरिका नहीं दे रहा साथ

दुनिया के सबसे अमीर 1% लोगों की दौलत में करीब 42 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ये जानकारी ऑक्सफैम ने हाल ही में एक रिपोर्ट में दी है। ये रकम दुनिया की आधी जनता की कुल दौलत से भी 36 गुना ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक इतनी ज्यादा कमाई होने के बाद भी इन अमीरों ने अपनी कुल दौलत का सिर्फ आधा फीसदी टैक्स दिया है जो कि अब तक में सबसे कम है। जबकि पिछले चार दशकों में इन अमीरों की संपत्ति में हर साल औसतन 7.1% की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया में सबसे ज्यादा अमीर G20 देशों में रहते हैं। इसी साल नवंबर में ब्राजील में G20 होने जा रहा है जहां पर इन अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाने की चर्चा हो सकती है। अमीर और गरीब के बीच फासला और बढ़ा
रिपोर्ट के मुताबिक हाल के दशकों में अमीर लोगों की दौलत बहुत तेजी से बढ़ी है, लेकिन इन पर लगने वाले टैक्स बहुत कम हो गए हैं। इससे अमीर और गरीब के बीच का फासला बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ज्यादातर लोग बहुत कम पैसे में गुजारा कर रहे हैं। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में इस सप्ताह G20 के वित्त मंत्रियों की बैठक होने वाली है। इस दौरान ये नेता बेहद अमीर लोगों पर टैक्स बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही ये इस पर भी चर्चा करेंगे कि इनके टैक्स बचाने के इनके तरीकों पर कैसे लगाम लगाई जाए। टैक्स बढ़ाना चाहता है ब्राजील, अमेरिका नहीं दे रहा साथ
रिपोर्ट के मुताबिक G20 का अध्यक्ष ब्राजील चाहता है कि इन देशों के साथ मिलकर अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाया जाए। वह इस मुद्दे पर बाकी देशों से सहयोग चाहता है। फ्रांस, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका, कोलंबिया और अफ्रीकी संघ इस बात के पक्ष में हैं, लेकिन अमेरिका इसके खिलाफ है। रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 1% आने वाले अमीरों की औसत संपत्ति में पिछले 10 वर्षों में 3 करोड़ 35 लाख रुपये का इजाफा हुआ है जबकि उससे पिछले दशक ये सिर्फ 28 हजार रुपये था। वहीं, इस दशक में निचली 50% आबादी की औसत संपत्ति में हर रोज सिर्फ 9 सेंट्स का इजाफा हुआ है। भारतीय रुपये में ये 50 पैसे से भी कम है। रिपोर्ट में बताया कि इतनी संपत्ति जुटाने के बाद भी इन अमीरों पर टैक्स की देनदारी घटी है जिससे दुनियाभर में असमानता बढ़ती जा रही है। ऑक्सफैम का कहना है कि ये G20 सरकारों के लिए एक बहुत बड़ी परीक्षा है। ऑक्सफैम चाहता है कि अमीर लोगों की कुल दौलत पर हर साल कम से कम 8% टैक्स लगाया जाए। ऑक्सफैम के मैक्स लॉसन का कहना है कि अमीर लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाने की मांग तेजी से बढ़ रही है। लेकिन सवाल ये है कि क्या सरकारें ऐसा करने की हिम्मत दिखाएंगी? लॉसन ने कहा, असमानता अपने चरम पर पहुंच चुकी है और सरकारें अपने नागरिकों को इसके प्रभाव से बचाने में पूरी तरह से नाकामयाब साबित हुई हैं। नासा ने बताया- भारत में कैसे फैल रही जहरीली CO2, सुपरकम्प्यूटर सै तैयार हुआ हाई-रिजॉल्यूशन मॉडल नासा ने सुपरकंप्यूटर से तैयार हुआ एक नया हाई-रिजॉल्यूशन मॉडल जारी किया है जिसमें पूरी दुनिया में कार्बन डाई ऑक्साइड के लेवल को देखा जा सकता है। इस मॉडल को नासा की साइंटिफिक विज़ुअलाइजेशन स्टूडियो ने तैयार किया है। इस हाई रिजॉल्यूशन मॉडल को जूम कर कार्बन डाई ऑक्साइड पैदा करने वाले सोर्स जैसे कि पावर प्लांट, आग और बड़े शहरों को देखा जा सकता है। इसके साथ ही ये भी देखा जा सकता है कि कार्बन डाई ऑक्साइड महाद्वीप और महासागरों में कैसे फैलता है। पूरी खबर पढ़ें… ट्रम्प के हमलावर ने कैनेडी के हत्यारे से सीख ली, FBI चीफ बोले-ऐसी राइफल चुनी, जो छोटी हो सके डोनाल्ड ट्रम्प पर गोलियां चलाने से पहले हमलावर थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या के बारे में इंटरनेट से जानकारी जुटाई थी। अमेरिकी खुफिया विभाग FBI के डायरेक्टर क्रिस्टोफर ए. रे ने अमेरिकी संसद में बुधवार को इसकी जानकारी दी है। पूरी खबर पढ़ें…