10 मार्च, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र शोभन और प्रजापति योग बना रहे हैं। जिससे आज सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी की बड़ी डील होने की भी संभावना है। वृश्चिक राशि के लोग बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छा दिन है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन… मेष – पॉजिटिव- घर में कुछ खास लोगों का आगमन होगा जिनके साथ विचारों का आदान-प्रदान आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। काफी दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान अनुभव कर रहे थे। इसलिए आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश रहेगी।
नेगेटिव- अपनी ईगो और ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से बनते कार्य बिगड़ भी सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। सहजता और धैर्य द्वारा अपने कार्यों को अंजाम दें। अभी खर्च बरकरार रहेंगे और उन में कटौती करना भी नामुमकिन होगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ नयापन लोने की रूपरेखा बनेगी। कर्मचारियों के बीच डिसिप्लिन रखने से व्यवस्था अच्छी होगी। ध्यान रखें कि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या वस्तु के खोने अथवा चोरी होने की आशंका बनी हुई है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगो को कोई स्पेशल अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे, मुलाकात का भी मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है। कुछ समय मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1 वृष – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिले तो उसे तुरंत हासिल करें। उनके माध्यम से कुछ खास जानकारियां भी हासिल होगी। घर के नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- कोई भी लेनदेन या पब्लिक डीलिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना नुकसान दे सकता है। कुछ पारिवारिक कारणों की वजह से बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना जरूरी है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बेहतर व्यवस्था रखने के लिए कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह आपकी कार्य क्षमता और मेहनत से हासिल हो जाएगा। ऑफिस से संबंधित कार्य में आपका विशेष योगदान रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें, वरना इसका प्रभाव आपकी घर की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- संयमित रहे। अनियमित दिनचर्या और खान-पान का स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ेगा और आपकी दिनचर्या भी अस्त व्यस्त हो जाएगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 मिथुन – पॉजिटिव- आज कुछ चुनौतियां रहेंगी लेकिन समाधान भी मिलते जाएंगे। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ-साथ देश-विदेश संबंधी जानकारियां भी हासिल होगी। अपनी क्षमता अनुसार किसी विशेष काम को अंजाम मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी।
नेगेटिव- व्यस्तता के दौरान अपनी सेहत और संबंधों का भी ख्याल रखना जरूरी है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपका विशेष प्रयास जरूरी है। इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें, क्योंकि इसके कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। खर्चो पर काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कारोबारी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। किसी नए कार्य को लेकर चल रही गतिविधियों में स्थिरता आएगी, अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहायता भी मिलेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। शाम को दोस्तों के साथ कोई मनोरंजन प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए संयमित खानपान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 कर्क – पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों में कामयाबी मिलने वाली है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो वह पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। व्यवस्थित रूप से कार्य बनते जाने से आप राहत महसूस करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के विवाहित जीवन में विघटन जैसी स्थिति बन रही है, तो इसकी वजह से परिवार में कुछ तनाव व्याप्त रहेगा। परंतु आपका सुझाव व सहयोग स्थिति को काफी हद तक संभाल सकता है। परिवर्तन संबंधी किसी भी योजना को अभी स्थगित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही समस्याओं से उबरने के लिए और अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। इनकम टैक्स, सेल टैक्स जैसी फाइलों को कम्प्लीट रखें। किसी राजनीतिज्ञ व्यक्ति से आपको उचित सहयोग मिल सकता है। नौकरी में आप अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।
लव- पारिवारिक लोगों का उचित सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम प्रसंगों के प्रति मर्यादित और गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी नियमों को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5 सिंह – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही है। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के संपर्क में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। आपको जीवन संबंधी कुछ सकारात्मक आयाम सीखने के लिए मिलेंगे। संतान के करियर संबंधी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बहुत अधिक अनुशासन और रोक-टोक न करें, क्योंकि इस वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। बेहतर तो यही होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में व्यवधान आएंगे, जिसकी वजह से बहुत अधिक परेशानियां महसूस होगी। परंतु घबराने के बजाय हिम्मत और साहस से काम ले। कोई ना कोई समाधान जरूर प्राप्त होगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा और कार्य भी नियत समय पर पूरे हो जाएंगे।
लव- विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- किसी भी मशीनरी आदि को उपयोग में लाते समय सावधानी बरतें। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से भी दूर रहे। दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7 कन्या – पॉजिटिव- अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। किसी से मदद की उम्मीद न रखकर खुद अपने काम निपटाने की कोशिश करें। इससे आपको बेहतर नतीजे मिलेंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को हावी न होने दे वरना आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी संबंधों को खराब ना करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। मानसिक शांति और सुकून के लिए आध्यात्म और मेडिटेशन अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप के बिजनेस में तालमेल की कमी से व्यवस्था बिगड़ सकती है। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर अभी से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। विदेशी व्यापार फायदे की स्थिति में रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो फायदेमंद होगा।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय और व्यवस्थित रहेगा तथा घर और व्यवसाय में भी उचित तालमेल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें और मौसम के अनुकूल अपनी दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2 तुला – पॉजिटिव- आज कोई भी खास निर्णय लेने में पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति का विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा और सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। दोपहर बाद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा जिससे आत्मिक अनुभूति भी मिलेगी।
नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है तो किसी की मदद लेनी पड़ सकती है, निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। फिलहाल आपको अपनी मेहनत द्वारा किए गए प्रयासों के मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय- शेयर्स, तेजी-मंदी जैसे व्यवसाय में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना है, इसलिए इन कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी लोग किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं।
लव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें और अपने घर परिवार पर ध्यान दें। युवाओं का विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा।
स्वास्थ्य- छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। इससे आपका वर्चस्व भी कायम होगा और लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में निश्चित सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिले तो चिंता ना करें तथा उचित समय का इंतजार करें। किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े वरना कोई कार्यवाही हो सकती हैं। अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में नए काम को शुरू करने का उत्तम समय है और इसमें कामयाबी भी मिलेगी। शेयर तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ किसी गलत बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण प्रेम पूर्ण और खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। स्वास्थ्य को नजर अंदाज करना आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है, इसलिए सचेत रहें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 धनु – पॉजिटिव- कोई पुराने गिले शिकवे चल रहे हैं तो आज उन्हें सुलझाने का अच्छा मौका है। रुकी हुई या उधार भी हुई पेमेंट वगैरह मिल जाने से तनाव दूर होगा। आप अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारने का प्रयास करेंगे। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा।
नेगेटिव- विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। परंतु यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि उन पर कैसे विजय हासिल करना है। इस समय युवाओं के पास योजनाएं तो बहुत है परंतु उन्हें क्रियान्वित करने में मुश्किल रहेगी। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। अस्त-व्यस्त चल रही व्यवसायिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। सिर्फ अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है। स्टाफ की भी उचित मदद बनी रहेगी।
लव- परिवार जनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। प्रेम संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5 मकर – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा और आपको कई नई जानकारियां हासिल होंगी। योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करें। युवाओं को अपने प्रयासों के अनुरूप बेहतर परिणाम भी मिलेंगे और कोई समस्या भी सुलझती नजर आएगी।
नेगेटिव- अपनी योग्यता और मेहनत पर ही विश्वास रखें। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना उचित नहीं है। शॉपिंग आदि में जाने से परहेज करें, क्योंकि अभी समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। महिलाओं को अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। हालांकि आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। परंतु अपने कार्यों पर फोकस रहना आपको कामयाबी ही देगा। नौकरी में लंबित चल रहे प्रोजेक्ट संबंधी मामले में गति आ सकती हैं।
लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और घर में हंसी-खुशी पल व्यतीत होंगे। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने खास कार्यों की रूपरेखा बना ले, इससे आपका कोई विशेष प्रयोजन हल हो सकता है और साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव में सुधार लाने संबंधी कार्य भी होंगे।
नेगेटिव- रोजमर्रा की व्यस्तता और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने में भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति बन रही हैं। परंतु सफलता पाने के लिए कार्य क्षेत्र में नई रणनीति बनाकर काम करना पड़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में ज्यादा निवेश न करें वरना पैसा डूब सकता है। इसमें कोई नया काम शुरू करने की बजाय वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान दें।
लव- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व आशीर्वाद आपके गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- जोड़ो व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। गरिष्ठ तथा वादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। व्यायाम आदि पर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2 मीन – पॉजिटिव- आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई-नई योजनाएं बनाएंगे, जो कि आगे चलकर बहुत ही फायदेमंद भी साबित होगी। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- मित्रों के साथ कुछ विरोधाभासी स्थिति बन सकती है, सचेत रहें तथा नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोए तथा अपना मनोबल मजबूत बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में व्यस्त रहें। थोड़ी सी भी लापरवाही आपके परीक्षा के परिणाम को प्रभावित करेगी।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुकूल उचित परिणाम हासिल होंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। ऑफिशियल फाइलें तथा पेपर वर्क समय रहते पूरा कर ले। वरना कोई पेनल्टी वगैरा लग सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
लव- व्यस्तता के बावजूद अपने दांपत्य जीवन के लिए भी समय निकालना जरूरी है। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- खानपान के प्रति विशेष रूप से ध्यान रखें। गले में कुछ इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 3