12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन महाकुंभ में अमृत स्नान किया जाएगा। ये माघ महीने का आखिरी दिन है। इस दिन तीर्थ और नदी में नहाने से पूरे महीने तीर्थ स्नान करने का फल मिल जाता है। ये महापुण्य देने वाला दिन माना जाता है। ग्रंथों के मुताबिक इस दिन पानी में भगवान विष्णु का निवास होता है, इसलिए इसे नारायण से जुड़ने का पर्व भी माना जाता है।