16 फरवरी का राशिफल:रुके काम पूरे करने के लिहाज से मिथुन और तुला राशि के लिए अच्छा दिन है, वृश्चिक राशि वालों की इनकम का नया सोर्स बनेगा

16 फरवरी, रविवार के ग्रह-नक्षत्र धृति और मानस नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों को सरकारी नौकरी में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके काम पूरे करने के लिहाज से मिथुन और तुला राशि वालों के लिए अनुकूल समय है। कर्क राशि वालों के कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। सिंह राशि वालों के बिजनेस की पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों की इनकम का नया सोर्स बनेगा। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये दिन… मेष – पॉजिटिव- मेष राशि के लोगों को मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। धैर्य और फोकस से अपने काम करें। बच्चों से संबंधित समस्या का समाधान मिल जाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आपके पक्ष में आएंगे। संबंधों में सुधार होगा।
नेगेटिव- अपनी वाणी का प्रयोग सोच-समझकर करें। थोड़ा समय घर परिवार के लिए भी निकालें। दिन के दूसरे हिस्से में ऐसा महसूस होगा जैसे समय हाथ से निकलता जा रहा है। धैर्य और संयम रखने का समय है।
व्यवसाय- नौकरी पेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल अच्छा रहेगा। व्यवसायिक मामलों में बदलाव आएंगे। कोई वित्तीय निर्णय लेना पड़े तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। सोशल मीडिया और ऑनलाइन कामों से नई व्यवसायिक जानकारियां हासिल करेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त के लिए आकर्षण प्रेम संबंधों में बदल सकता है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से कमजोरी महसूस होगी। योगा, मेडिटेशन से शारीरिक और मानसिक रूप से आराम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7 वृष – पॉजिटिव- घर के रखरखाव और सजावट के कामों में सुखद समय बीतेगा। वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से पुराने विवादों से भी मुक्ति मिलेगी। जनसंपर्क और बढ़ेगा। राजनीतिक या सामाजिक संबंधों से फायदा होने की उम्मीद है।
नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही में कोई फैसला न लें। असमंजस में परिवार वालों से विचार-विमर्श करना उचित रहेगा। वाहन या महंगे उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। दोस्तों तथा रिश्तेदारों के कामों में दखल देने से बचें।
व्यवसाय- सरकारी नौकरी में एक्स्ट्रा जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। काम का जुनून सफलता दिलवाएगा। कामकाजी महिलाओं को घर और बिजनेस में तालमेल बनाकर रखने में समस्या आ सकती है।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के मौके मिलेंगे। गिफ्ट लेने-देने से संबंधों में नजदीकी आएगी।
स्वास्थ्य- बहुत काम होने से थकान रहेगी, लेकिन सेहत सामान्य रहेगी। चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन – पॉजिटिव- रुके काम पूरे करने के लिए अनुकूल समय है। बच्चों से संबंधित समस्या का हल मिलेगा। खुद को तनावमुक्त और उर्जा से भरा महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। डिसिप्लिन रखने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें। अचानक ऐसे खर्चे आ सकते हैं जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर स्टाफ के पर अनुशासन रखें। छोटी सी लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। ऑफिस में अपना टारगेट हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अधिकारियों का भी दबाव रहेगा।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के साथ डिनर या मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से थकान और कमजोरी रहेगी। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। हल्का खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क – पॉजिटिव- ज्यादा भावुकता से नुकसान कर लेंगे। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लें, तो निश्चित फायदा होगा। महत्वपूर्ण कार्य अच्छे से कर लेंगे। रिश्तेदारों के आगमन और बातचीत से खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- माता-पिता के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करेंगे। इससे मुसीबत से बच जाएंगे। लोन लेने का विचार है, तो अपनी हैसियत से ज्यादा लेने की कोशिश न करें। थोड़ा समय बच्चों के साथ भी बिताना जरूरी है। आपसी तालमेल भी बना रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सुधार आएगा। कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद दूर होगा। मार्केटिंग और ऑनलाइन कार्यों में ज्यादा ध्यान दें। लेनदेन करते समय सतर्क रहना जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव- पारिवारिक मामलों को शांति से निपटाएं। विवाद से माहौल और बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- सेहतमंद और खुश रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। तनाव डिप्रेशन से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4 सिंह – पॉजिटव- आज चुनौतीपूर्ण समय रहेगा, लेकिन दृढ़ता से सामना करेंगे। समस्या का समाधान निकाल लेंगे। दूसरों के प्रभाव में बिल्कुल न आएं। अपने विचारों को प्राथमिकता दें। निश्चित सफलता मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधि में सुकून भरा समय बीतेगा।
नेगेटिव- खराब उपकरणों को सुधारने में देरी न करें। बढ़ते खर्चे परेशान करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी। अपनी इच्छा के विपरीत किसी मित्र की मदद करनी पड़ सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस की पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। काम दोबारा गति से शुरू हो जाएगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिलेगी। नौकरी में स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। जो आपको थका देगी।
लव- पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। शादीशुदा लोगों के बीच प्रेम संबंध मजबूत रहेगा।
स्वास्थ्य- गुस्सा और तनाव से खुद को बचाएं। थोड़ा समय मनन-चिंतन में भी जरूर बीताएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3 कन्या – पॉजिटिव- थोड़ा समय अपने पसंदीदा कामों के लिए निकालें। व्यस्तता से राहत मिलेगी। इनकम सोर्स बनेंगे, इसलिए आर्थिक रूप से दिक्कत नहीं होगी। संतान की तरफ से निश्चिंत रहेंगे।
नेगेटिव- संबंध बनाते समय व्यावहारिक नजरिया रखें। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं। खर्चों भी बढ़ेंगे। घर परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- खरीदारी या लेनदेन करते समय अच्छी तरह बिल की जांच-पड़ताल कर लें। सरकारी काम पूरा हो सकता है। काम ज्यादा होने से दबाव रहेगा। युवाओं को करियर में उपलब्धि मिलेगी।
लव- छोटी सी बात को लेकर जीवन साथी से गलतफहमी हो सकती है। आपसी विचार-विमर्श से इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है।
स्वास्थ्य- कॉम्पिटीशन की वजह से डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है। अत्यधिक तनाव के कारणों से बचना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9 तुला – पॉजिटिव- अपने रुके कार्यों को पूरा करने का अनुकूल समय है। बच्चों से संबंधित समस्या का हल मिलेगा। खुद को तनावमुक्त और र्जा से भरा महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ विशेष मुद्दे को लेकर विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- किसी से ज्यादा मदद की उम्मीद न रखकर खुद अपने काम पूरे करें। किसी तरह की उधारी न करें। लेनदेन में सावधान रहें। पैतृक संपत्ति के मामलों में विवेक और समझदारी से काम लें। जल्दी आवेश में आने से संबंध बिगाड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। ज्यादातर काम अच्छे से हो जाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में ज्यादा निवेश न करें। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से थकान और कमजोरी रहेगी। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। हल्का खानपान लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 वृश्चिक – पॉजिटिव- बड़े लोगों के मार्गदर्शन में आपकी समस्या सुलझ सकती है। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इनकम का नया सोर्स बनेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। अपरिचित इंसान पर बिना सोचे-समझे भरोसा करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर के बड़े सदस्य की सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को मनचाहे नतीजे नहीं मिल पाएंगे। मायूस न हों। मेहनत बढ़ाएं।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। दिक्कतें दूर होंगी। योजना बनाकर काम पूरे कर लेंगे। मार्केटिंग के काम और पेमेंट कलेक्ट करने के लिए अच्छा दिन है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को विशेष अधिकार मिल सकते हैं।
लव- परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- खान-पान में लापरवाही न करें। मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 धनु – पॉजिटिव- किसी गतिविधि को लेकर चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने का समय है। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। फाइनेंस संबंधित सरकारी काम पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- नकारात्मक स्थिति बनने पर उससे न घबराएं। परिस्थितियों का सामना करें। मनोबल में कमी आ सकती है। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा कर्जा या उधार पैसा लेने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण काम करने में ज्यादा सोच-विचार न करें। समय हाथ से निकल सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था अस्त व्यस्त रहेगी। कर्मचारियों के कामों पर नजर रखना आवश्यक है। अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें। ज्यादा रोक-टोक से स्टाफ को परेशानी हो सकती है।
लव- घर का माहौल सुखद और प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। मौसम में बदलाव से आलस्य और सुस्ती आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 मकर – पॉजिटिव- जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए नए विचार और ऑफर मिलेंगे। आपमें उत्साह और विश्वास दोनों बढ़ेगा। नजदीकी रिश्तेदार की परेशानी में आर्थिक मदद करेंगे। इससे आपको सुकून मिलेगा। खर्चे ज्यादा हो सकते हैं।
नेगेटिव- दूसरों के पीछे चलने के बजाय अपनी क्षमता पर भरोसा रखें। आपके वहम और जिद्दीपन के कारण कुछ संबंध खराब हो सकते हैं। अपनी कमियों में सुधार करें।
व्यवसाय- कुछ खास व्यवसायिक जानकारियां मिलेंगी। जो फायदेमंद होंगी। अपने कॉन्टैक्ट मजबूत करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में ज्यादा निवेश न करें।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर के मामलों में ज्यादा दखल देना ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामलों में ज्यादा लापरवाही न करें। छोटी सी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही समस्या और असंतुलित खर्चों को व्यवस्थित करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- मन में किसी बात को लेकर कुछ नकारात्मक विचार हैं, तो उन पर काबू पाने की कोशिश करें। अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करें। थोड़ा समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन में बिताने से सुकून मिल सकता है।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी से शेयर न करें। ये समय पूरी मेहनत और ऊर्जा से काम करने का है। कार्यक्षेत्र में साथ काम करने वालों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। उनके द्वारा आपके बारे में नकारात्मक अफवाह फैल सकती है। अपने कामों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात पर नाराजगी की स्थिति बनेगी, लेकिन जल्दी ही समाधान निकल आएगा। युवा लोगों की दोस्ती गहरी होगी।
स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। तनाव न लें। सहज तरीके से अपने काम पूरे करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 मीन – पॉजिटिव- बिजी रूटीन से थोड़ा समय सामाजिक कामों के लिए जरूर निकालें। संपर्क का दायरा बढ़ेगा। मान-सम्मान मिलेगा। किसी खास काम में लोन लेने की प्लानिंग है, तो आपकी समस्या हल होने वाली है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर सावधान रहेंगे। युवाओं को मेहनत के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। दोबारा कोशिश करें। कुछ समय योगा और मेडिटेशन में बीताएं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। घर का कोई काम अपनी देखरेख में करवाएं।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता से व्यवसायिक गतिविधियों में अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। सहयोगी और कर्मचारियों का उचित सहयोग मिलेगा। इससे आप नुकसान से बच जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरतापूर्ण संबंध रहेंगे। लव पार्टनर के साथ बेवजह किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी नियमों का उल्लंघन करने से आप मुसीबत में पड़ेंगे। सावधान रहें। नियमित चेकअप करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6