16 मई का राशिफल:कन्या और मकर राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने के योग हैं, धनु राशि वालों के जरूरी काम पूरे हो सकते हैं

16 मई, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्ध और स्थिर योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिलने के योग हैं। वृष राशि के लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी। कन्या और मकर राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों के जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशि वालों की नौकरी और बिजनेस में ठीकठाक दिन रहेगा। कुछ लोगों के कामकाज में देरी हो सकती है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव: विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर घर में कुछ सुधार की सोच रहे हैं, तो वास्तु के नियमों का पालन करना अच्छा रहेगा। मजेदार और जानकारी भरी किताबें पढ़ने से नई बातें जानने को मिलेंगी।
नेगेटिव: बेकार की बातों और कामों में समय बर्बाद न करें, बल्कि अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। सफल होने के लिए कभी-कभी अपना सोचना भी जरूरी है, नहीं तो दूसरों को खुश करने में आप अपना समय खराब कर देंगे। अपनी ताकत से ज्यादा काम हाथ में लेने से बचें।
करियर: राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद मिल सकता है। काम में दूसरों पर ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है। कला और मीडिया से जुड़े कामों में आज अचानक फायदा होने की उम्मीद है। नौकरी करने वाले लोग अपने साथियों के साथ रिश्ते खराब न करें।
लव: पति-पत्नी के बीच कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए घर वालों की सहमति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आस पास की नेगेटिव बातों से अपनी सुरक्षा करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2 वृष – पॉजिटिव: अपनी दिनचर्या को सही रखकर आप ज्यादातर जरूरी काम समय पर पूरे कर लेंगे और दूसरी गतिविधियों में भी शामिल होंगे। खासकर महिलाएं खुद को साबित करने में कामयाब रहेंगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: किसी भी तरह के झगड़े से खुद को दूर रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आलस और तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें, नहीं तो बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। इस समय अगर कोई खास चीज खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है।
करियर: कामकाज में नया काम शुरू करना चाहें तो समय अच्छा है। अनुभवी लोगों का साथ भी मिलेगा, लेकिन अभी कमाई सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में कोई काम समय पर पूरा करने से बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
लव: जीवनसाथी के साथ हल्की-फुल्की नोकझोंक रहेगी। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए भी अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य: अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो सर्दी, जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 3 मिथुन – पॉजिटिव: आज दिन की शुरुआत में बहुत काम होने के कारण व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस मेहनत का फल आपकी उम्मीद के मुताबिक ही मिलेगा। किसी समारोह में शामिल होने का न्योता मिलेगा, आपस में मिलने जुलने से सबको खुशी भी मिलेगी।
नेगेटिव: रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ किसी झगड़े जैसी बात में फंसने से अनबन हो सकती है, लेकिन समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और उन्हें निभाना आपके लिए चुनौती होगा।
करियर: कामकाज में आप अपनी समझदारी से किसी मुश्किल का हल ढूंढ पाएंगे। आपका अपने काम पर पूरा ध्यान रखना आपको नई सफलताएं दिलाएगा, लेकिन नया काम शुरू न करें।
लव: घर का माहौल सुखद और शांत रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय खराब करने की बजाय अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: ज्यादा काम के कारण शरीर और मन थका हुआ महसूस करेगा। अपने काम दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 4 कर्क – पॉजिटिव: इस समय अपने लक्ष्य को पाना आपकी पहली सोच होगी और सफलता भी मिलेगी। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। रिश्तों को मजबूत बनाने में आपका खास साथ रहेगा। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं, तो थकान होगी, लेकिन फायदा भी होगा।
नेगेटिव: पड़ोसियों के साथ किसी भी बात को लेकर न उलझें। इससे आपके मान सम्मान पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी को पैसे उधार देने पर वापस मिलना मुश्किल है, इसलिए सावधान रहें। बेकार के झगड़ों से दूर रहें।
करियर: कारोबार में अभी चल रहे कामों पर ही ध्यान दें। यह समय किसी भी नए काम पर ध्यान देने के लिए अच्छा नहीं है। साझेदार से जुड़े कामों में फायदा होने की स्थिति बन रही है, सिर्फ सब कुछ साफ रखना जरूरी है। पैसे के मामले में सावधानी बरतना जरूरी है, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
लव: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को भी घूमने जाने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य: गैस और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। अपना खाना पीना सही रखें। आयुर्वेदिक चीजों के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7 सिंह – पॉजिटिव: हालात में अच्छा बदलाव हो रहा है। आप अपनी मेहनत से अपनी सफलताएं हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग भी आलस छोड़कर पूरे मन से अपने लक्ष्य को पूरा करें, निश्चित ही अच्छी सफलता मिलेगी।
नेगेटिव: परिवार या समाज की समस्याओं में व्यस्त रहने से आपके अपने काम अधूरे भी रह सकते हैं। इस समय पैसों की स्थिति में कुछ परेशानी आएगी, लेकिन चिंता न करें। जल्दी ही समस्या का हल भी मिलेगा, लेकिन खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।
करियर: कामकाज की जगह पर सावधान रहना बहुत जरूरी है। अच्छा होगा कि आप अपने काम करने के तरीके पर फिर से सोचें। हालांकि अभी की गई मेहनत के नतीजे आने वाले समय में अच्छे रहेंगे। इस समय काम की जगह पर ज्यादा से ज्यादा समय देने की कोशिश करें।
लव: जीवनसाथी और परिवार वालों के सहयोग से आप कोई खास फैसला लेने में आसानी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में प्राकृतिक तरीकों को अपनाएं। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से आराम मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3 कन्या – पॉजिटिव: आप अपनी काबिलियत से उम्मीद से ज्यादा फायदा हासिल करने वाले हैं। व्यस्त रहने के बावजूद कुछ समय घर परिवार और रिश्तेदारों के साथ बिताना आपको ताजगी देगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव: किसी भी हालात में अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ झगड़े में फंसने से माहौल खराब हो सकता है। अगर किसी तरह की यात्रा का सोच रहे हैं, तो उसे अभी टालना ही बेहतर है।
करियर: कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से पैसों की स्थिति बेहतर रहेगी। अच्छे आर्डर भी मिलने की उम्मीद है। कामकाजी महिलाएं घर और काम के बीच सही तालमेल बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए ट्रांसफर का आर्डर मिल सकता है, जिसमें तरक्की भी संभव है।
लव: परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में जाने का प्रोग्राम बनेगा। इससे आपस में प्यार और नजदीकियां भी बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य: अपना आत्मविश्वास और मन की स्थिति अच्छी बनाए रखने के लिए मेडिटेशन ध्यान पर भी समय दें। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7 तुला – पॉजिटिव: हालात आपके हक में हैं। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। मुश्किल से मुश्किल काम में आप अपने पक्के इरादे से पूरा करने की ताकत रखेंगे। कहीं पैसे लगाने का सोच रहे हैं, तो तुरंत करें। घर से जुड़े कामों में भी कुछ समय बीतेगा।
नेगेटिव: अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा ध्यान देने की भी जरूरत है। फोन या दोस्तों के साथ घूमने में अपना समय बर्बाद न करें। किसी पड़ोसी के साथ कहा सुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती है।
करियर: कामकाज में सही व्यवस्था बनाए रखने में आप कामयाब रहेंगे, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों को अगर नौकरी में बदलाव का मौका मिले तो तुरंत ले लेना चाहिए।
लव: कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशनुमा और पॉजिटिव रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: सिर दर्द और तनाव का असर आपके काम करने की ताकत पर पड़ सकता है। अपना सही इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1 वृश्चिक – पॉजिटिव: व्यस्त रहने के बावजूद अपनी रचनात्मक रुचियों को भी बनाए रखें। इससे मन खुश और ऊर्जावान बना रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर जरूरी योजनाएं बनेंगी और पैसे लगाने से जुड़े काम भी पूरे होंगे, जो फायदेमंद रहेंगे।
नेगेटिव: ध्यान रखें कि ज्यादा सोचने के कारण कई जरूरी काम छूट जाएंगे। किसी भी खास काम में परिवार के सदस्यों की भी सलाह लेना जरूरी है। युवा वर्ग मौज मस्ती के कारण अपने काम पूरे नहीं करेंगे और अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।
करियर: कामकाज में ज्यादातर काम समय पर पूरे हो जाएंगे और अच्छी सफलता मिलेगी, साथ ही आपके हुनर की तारीफ भी होगी। पार्टनरशिप वाले कामकाज में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। ऑफिस में शांत माहौल रहेगा।
लव: घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। पति पत्नी के बीच प्यार भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: गलत खान पान के कारण लिवर से जुड़ी कुछ दिक्कत हो सकती है। लापरवाही छोड़ें और अपने स्वास्थ्य का पूरी तरह ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1 धनु – पॉजिटिव: आज का दिन जरूरी काम पूरे करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपको अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छा फल मिलेगा। संतान द्वारा कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। जिनकी शादी नहीं हुई है, उनके लिए कोई रिश्ता आने की उम्मीद है।
नेगेटिव: लापरवाही और आलस जैसी कमियों को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो आपके काम रुकेंगे। किसी भी काम को टालने की बजाय समय पर पूरा करें। इस समय विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई की तरफ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर: कामकाज में कुछ नया शुरू करने की बजाय अभी चल रहे काम पर ही ध्यान दें। बाहर से सामान मंगवाने बेचने से जुड़े कामों में जरूरी डील होने की उम्मीद है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलना फायदेमंद साबित होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे।
लव: परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना रिश्तों को और ज्यादा खुशनुमा बनाएगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: थकान और नींद न आने जैसी समस्या रह सकती है। इस समय सही आराम लेना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5 मकर – पॉजिटिव: मनचाही सफलता मिलेगी। अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से या कोई खास काम बन जाने से आप तनाव कम महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की बात को अहमियत दें। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहे खराब रिश्तों में फिर से मिठास आएगी।
नेगेटिव: विद्यार्थी बेकार की मौज मस्ती में समय न दें। किसी की नेगेटिव बात पर गुस्सा होने की बजाय शांति से समस्या का हल निकालें। आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखने की जरूरत रहेगी, नहीं तो आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं।
करियर: कामकाज के काम पूरे करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामकाज में अच्छे नतीजे सामने आएंगे। स्टाफ और साथियों के साथ रिश्ते अच्छे रखें। नौकरी करने वाले लोगों को खास जिम्मेदारी मिलेगी।
लव: परिवार पर अपनी कामकाज की परेशानियों को हावी न होने दें। कोई मजेदार कार्यक्रम बनाने से रिश्तों में मिठास आएगी। प्रेम संबंध के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना जरूरी है। इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 1 कुंभ – पॉजिटिव: कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेना और योजना बनाना आपको निश्चित ही सफल करेगा। अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में कामयाब रहेंगे। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलने जुलने से खास बातों पर बातचीत भी होगी।
नेगेटिव: संतान की कोई नेगेटिव हरकत पता चलने से चिंता रहेगी, लेकिन आपकी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी या रिश्तेदारों के मामले में दखल न दें।
करियर: कामकाज में हालात ज्यादा फायदेमंद तो नहीं है, लेकिन फिर भी कामों में कुछ सुधार जरूर आएगा। बेकार के खर्चे सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं पैसे लगाने का न सोचें।
लव: परिवार और कामकाज की जिंदगी में तालमेल न बना पाने के कारण परिवार में हल्का फुल्का अनबन रह सकता है। प्रेमी प्रेमिका के बीच भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: बुरी आदतों और नेगेटिव सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 3 मीन – पॉजिटिव: आपकी काबिलियत लोगों के सामने साफ दिखेगी, इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने मन मुताबिक कामों पर ही ध्यान दें। पहले तो बातें उठेंगी, लेकिन आपको सफलता मिलने से यही लोग आपके पक्ष में हो जाएंगे।
नेगेटिव: कभी-कभी कुछ मुश्किल हालात भी बनेंगे। अपने मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। जीत मिलने पर घमंड आपके ऊपर हावी हो सकता है, सावधान रहें। बेकार की यात्रा को टाल ही दें।
करियर: पैसों के मामलों में और ज्यादा सोचना विचारना जरूरी है। हालांकि कामकाज की जगह पर आपका असर बना रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और काम की क्वालिटी को भी और ज्यादा बेहतर बनाएं।
लव: परिवार के लिए समय निकालना घर के माहौल को खुशहाल रखेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य: मौसम में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6