17 अगस्त तक सूर्य कर्क राशि में:मेष राशि के लोगों को सूर्य दिलाएगा मिलेगा मान-सम्मान, वृश्चिक राशि के लोगों के कार्य क्षेत्र में हो सकता है बदलाव

16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गया है, ये ग्रह 17 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा। कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं, जो सूर्यदेव के मित्र माने जाते हैं। इस राशि परिवर्तन से न केवल मौसम, बल्कि देश की राजनीति, व्यापार और जनजीवन पर प्रभाव दिखाई देगा। इस परिवर्तन से वर्षा में तेजी आएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घरेलू व्यापार में गति आएगी। राजनीतिक अस्थिरता का अंत संभव है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में रोग और संक्रामण के फैलने का खतरा भी रहेगा। घर में आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ और हवन करने से नकारात्मक विचार दूर हो सकते हैं। जानिए राशि अनुसार फल… सूर्यदेव के लिए कर सकते हैं ये शुभ काम