नया सप्ताह शुरू हो गया है। इस सप्ताह (18 अगस्त से 24 अगस्त तक) मेष राशि के लोग अपनी बाधाओं को सुलझाने में सफल होंगे। वृष राशि के लोग किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। धनु राशि के लोगों का कोई खास प्रोजक्ट इस सप्ताह पूरा हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा… मेषः पॉजिटिव- आप अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से किसी उलझे हुए कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। लोगों के बीच आपकी सराहना होगी। किसी नजदीकी मित्र की कार्यप्रणाली में आपका योगदान रहेगा। निगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। किसी भी काम में रिस्क लेने से बचें। इस समय सहजता से अपनी दिनचर्या व्यतीत करें। व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना जरूरी है, अन्यथा कोई बाहरी व्यक्ति परेशानी उत्पन्न कर सकता है। अन्य व्यवसायिक गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपनी कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव करना चाहिए। लव- जीवनसाथी और परिजनों की सलाह फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- आसमानी भाग्यशाली अंक- 9 वृषः पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी खास काम को पूरा करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा। निगेटिव- अनजाने में ही घर के बड़े-बुजुर्गों के सम्मान में कोई कमी न आने दें। युवा व्यर्थ गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने करियर को प्राथमिकता दें। खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। प्रतिस्पर्धा में आपको उचित सफलता मिलेगी। साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कार्यों में पारदर्शिता रखें। लव- घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य होना जरूरी है। अपने स्वभाव में वक्त के अनुसार बदलाव करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा थकान की वजह से कमजोरी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 8 मिथुनः पॉजिटिव- सप्ताह में व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी और किसी खास विषय पर आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको मानसिक सुकून देगा। किसी मित्र की सहायता से आर्थिक समस्या दूर होगी। निगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में न उलझें, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। कोई अप्रिय घटना का समाचार मिलने से मन में तनाव की स्थिति रह सकती है। अपने आपको सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। इस समय रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि न लें, क्योंकि नुकसान होने की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार में न होने दें। स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या से निजात पाने के लिए अपना खान-पान संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 3 कर्कः पॉजिटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा और इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा। निगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इस वजह से नजदीकी व्यक्ति से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। सप्ताह के अंत में कोई नुकसान हो सकता है। व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकतर काम घर से ही फोन द्वारा संचालित हो जाएंगे। मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में अचानक ही कुछ खर्चे आ सकते हैं। नौकरी प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। लव- व्यस्तता के बीच जीवन साथी और परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी हो सकते हैं। भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 9 सिंहः पॉजिटिव- अपने व्यक्तिगत मामलों पर दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को प्राथमिकता देना उचित रहेगा। इस समय घर में परिवर्तन संबंधी योजनाएं बनेंगी, वास्तु सम्मत नियमों के अनुसार काम करना ज्यादा उचित रहेगा। निगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती है। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। इस समय फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में कर्मचारियों और स्टाफ की सलाह को महत्व दें। कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाना होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति जल्दी ही अपना मनचाहा कार्य प्राप्त करेंगे। लव- परिवार और व्यवसाय में बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों को मर्यादापूर्ण रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और काम की वजह से सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए निकालना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद भाग्यशाली अंक- 5 कन्याः पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनसे आपको चमत्कारिक रूप से लाभ होगा। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। निगेटिव- किसी गैरकानूनी काम में दिलचस्पी न लें। ज्यादा वाद-विवाद में न उलझें, अन्यथा समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। इस समय अपनी हर गतिविधि को धैर्य और संयम से करें। व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक रूप से ये सप्ताह बहुत ही उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान होगी। ऊर्जा बनाए रखने के लिए गर्मी से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 2 तुलाः पॉजिटिव- कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव में सुधार करने के कार्य होंगे। किसी भी कार्य को आप योजनाबद्ध तरीके से करने में सक्षम रहेंगे। निगेटिव- भाइयों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें, क्योंकि ऐसा होने से आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य और सहजता बनाए रखें। व्यवसाय- टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सहयोगियों की मदद से आपको लाभ होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में काफी सोच-समझकर निर्णय लें। किसी को पैसा उधार न दें। लव- घर के किसी मुद्दे को पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- जोड़ों और घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। गरिष्ठ और बादी वाली चीजों के सेवन से बचें। भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 7 वृश्चिकः पॉजिटिव- आपका शांति प्रिय व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। आप अपने अंदर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे। निगेटिव- पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा कि एक-दूसरे के विचारों को समझें और सम्मान करें। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने से शांति मिलेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इसलिए अपने काम को बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में खर्च की अधिकता रहेगी। इस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। लव- पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- जामुनी भाग्यशाली अंक- 1 धनुः पॉजिटिव- समय अनुकूल है। अपने किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपकी वाकपटुता और कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगे। दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। समय आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है। निगेटिव- किसी की गलत बात को गुस्से की बजाए सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें, वर्ना आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी मामले निपटाने के लिए समय अनुकूल है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुराने मतभेद समाप्त होंगे। किसी से साझेदारी करने के लिए समय अनुकूल है। कुछ नई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। दवाइयों की बजाय योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें। भाग्यशाली रंग- नीला भाग्यशाली अंक- 5 मकरः पॉजिटिव- भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। इससे आप किसी भी समस्या को बेहतर तरीके से सुलझा पाएंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन भी संभव है। निगेटिव- अचानक ही घर में अनचाहे मेहमानों के आने से चिंता रहेगी और नकारात्मकता हावी रहेगी। अभी किसी भी प्रकार की यात्रा करना नुकसानदायक रह सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय की स्थिति बेहतर हो रही है। थोड़ी बहुत परेशानियां आने के बाद भी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। परंतु व्यवसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा पैसा निवेश न करें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और उचित सामंजस्य रहेगा। इस वजह से मन में सुकून और चैन रहेगा। गलत संबंध से दूर रहना ही उचित है। स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द बढ़ सकता है। वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 5 कुंभः पॉजिटिव- इस समय सोच-समझकर लिया गया फैसला भविष्य में लाभदायक रहेगा। योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपके कार्यों में और अधिक गति देगी। घर में मांगलिक कार्यों के लिए रूपरेखा बनेगी। निगेटिव- ये समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों और आलस में अपना समय नष्ट न करें। अगर कोई ऋण लेने की योजना बन रही है तो उस पर एक बार फिर विचार विमर्श अवश्य कर लें। व्यवसाय- अपने व्यवसायिक गतिविधियों में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से बचें। इस समय महिला वर्ग अपने व्यवसाय के लिए विशेष रूप से जागरूक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पब्लिक रिलेशन और मीडिया से संबंधित कार्यों में अधिक ध्यान दें। लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक रहेगी। घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मेडिटेशन के लिए समय अवश्य निकालें। भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 3 मीनः पॉजिटिव- भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधित काम पूरा हो सकता है। अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी आपका निस्वार्थ योगदान आपको मानसिक सुकून देगा। निगेटिव- कोई अनचाहे खर्चे सामने आ सकते हैं। इस समय बजट बनाकर चलना जरूरी है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा और ठीक से निभा न पाने की वजह से चिड़चिड़ापन भी हावी रह सकता है। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो कि भविष्य में आपके लिए उत्तम रास्तों को प्रशस्त करेगा। अभी आय धीमी ही रहेगी। धैर्य और शांति से उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। नौकरी में भी परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी। लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बनाकर रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी। बेहतर होगा कि एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की परेशानी दूर हो सकती है। लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम भाग्यशाली अंक- 3