18 मई का राशिफल:वृष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा और सिंह राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिल सकती है

18 मई, रविवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और अमृत नाम के योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों के निवेश या पैसों से जुड़े फायदेमंद रहेंगे। वृष राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों ने किसी को पैसा उधार दिया है तो वापस मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों को परेशानियों से राहत मिल सकती है। वृश्चिक राशि वाले लोगों को कमीशन और ऑनलाइन कामों में अचानक सफलता मिल सकती है। मीन राशि के लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव: किसी भी काम को कल पर टालने के बजाय आज ही पूरा करने की कोशिश करें। इस समय पैसों से जुड़ा या निवेश का कोई भी फैसला आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से जिस अच्छी खबर का इंतजार था, वह मिलने से मन को शांति और सुकून मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ है।
नेगेटिव: दूसरों की बातों पर भरोसा करने के बजाय घर के फैसलों को अहमियत दें। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर रखें, क्योंकि वे आपकी किसी खास मुश्किल को हल करने में मदद कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान बनाए रखें।
व्यवसाय: व्यापार में किसी नए काम से जुड़ी योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा न लगाएं। कोई भी समस्या आने पर शुभचिंतकों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी करने वाले लोग ध्यान दें कि फाइल के काम में कोई गलती हो सकती है।
प्रेम: घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी करीबी दोस्त का अचानक फोन आना आपको बहुत खुश करेगा। साथ में खाना खाने या घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य: मौसम के बुरे असर से बचने के लिए अपने खान-पान और रोजमर्रा के कामों को सही रखें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5 वृष – पॉजिटिव: भाग्य आपके साथ है। लेकिन ध्यान रखें कि समय का आदर करने से ही समय आपका साथ देगा। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। घर में दोस्तों या मेहमानों के आने से सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ समय बिताकर खुश होंगे।
नेगेटिव: सही समय पर सही फैसला लेना भी जरूरी है। ज्यादा सोचने से कुछ मौके हाथ से निकल सकते हैं। काम की अधिकता रहेगी। मेहनत के हिसाब से नतीजे कम मिलेंगे। धैर्य रखना ही इस समस्या का समाधान है।
व्यवसाय: व्यापार में अपने काम की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की जरूरत है। इस समय कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
प्रेम: परिवार के लोगों के सहयोग से घर में सुखद माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने या मिलने का कार्यक्रम बनेगा।
स्वास्थ्य: तले-भुने खाने को देखकर मन पर काबू रखें, वरना पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9 मिथुन – पॉजिटिव: जान-पहचान के लोगों से कुछ नई बातें पता चलेंगी, जो आगे चलकर फायदेमंद होंगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इसलिए इस तरह के कामों पर ध्यान दें। कुछ दिक्कतें रहेंगी, पर आप उनका समाधान ढूंढने में कामयाब होंगे।
नेगेटिव: घर में आपसी सहमति न होने के कारण बड़े सदस्यों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। उनकी सलाह का आदर करें और उनका मान-सम्मान बनाए रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय: कामकाज को लेकर दिन भर व्यस्तता रहेगी। व्यापार से संबंधित कुछ खास और जरूरी फैसले लेंगे। कामों को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करें। नौकरी में किसी बड़े अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेम: पति-पत्नी का रिश्ता मधुर रहेगा। घर के लोग आपकी परेशानी समझेंगे और आपका साथ देंगे। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य: अपना ध्यान न रखने की वजह से जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। रोज व्यायाम करें और सही इलाज भी जरूर लें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 9 कर्क – पॉजिटिव: आज आप अपनी किसी पसंदीदा काम को करके खुश महसूस करेंगे। संतान की किसी समस्या को सुलझाने में आपका साथ देना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
नेगेटिव: आपसी रिश्तों में चल रही गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश आपको ही करनी होगी। अपने जरूरी कागजों को सावधानी से संभाल कर रखें। पैसों से संबंधित कुछ परेशानियां और रुकावटें आ सकती हैं, पर आप अपने आत्मविश्वास से उन्हें दूर करने में कामयाब होंगे।
व्यवसाय: काम से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। अगर किसी व्यापार में साझेदारी की योजना बन रही है, तो उसे तुरंत शुरू करना फायदेमंद रहेगा। सामान लाने-ले जाने के व्यापार में काम ज्यादा होने की वजह से परेशानी रहेगी। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही काम लें।
प्रेम: पति-पत्नी के रिश्ते में समझदारी रखने से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
स्वास्थ्य: काम ज्यादा होने की वजह से पैरों में दर्द और थकावट महसूस होगी। पूरा आराम करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8 सिंह – पॉजिटिव: किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद और सलाह से पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। आपका सकारात्मक रवैया आपको घर और व्यापार में संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा।
नेगेटिव: किसी भी तरह की यात्रा या बाहर आना-जाना टाल दें और ज्यादा लोगों से मिलने से भी बचें। रिश्तेदारों से संबंधित कोई झगड़ा बढ़ सकता है। गुस्सा और जल्दबाजी को खुद पर हावी न होने दें। जोखिम भरे कामों से भी दूर रहें।
व्यवसाय: व्यापार में अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। दूर की पार्टियों से संबंध बनाने से फायदा होगा। व्यापार से संबंधित विज्ञापन की भी जरूरत है। नौकरी करने वाले लोगों का जल्दी ही कोई मनपसंद काम पूरा हो सकता है।
प्रेम: परिवार से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंग के दोस्त से मुलाकात दिन को और खुशगवार बनाएगी।
स्वास्थ्य: हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम रह सकती हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5 कन्या – पॉजिटिव: पूजा-पाठ और धर्म से जुड़े कामों में मन लगने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। पैसों के मामले में अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने कामों को योजना बनाकर करते रहें।
नेगेटिव: कभी-कभी आप खुद को अकेला महसूस करेंगे। खुद को कामों में व्यस्त रखना इसका अच्छा इलाज है। कभी-कभी गलतफहमी के कारण भाई-बहनों के रिश्तों में दूरी आ सकती है। घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपकी कोशिशें जरूरी हैं।
व्यवसाय: व्यापार में आज किसी भी नई गतिविधि पर काम न करें। इस समय जैसा चल रहा है, उसी में अपनी ऊर्जा लगाएं। टूर एंड ट्रेवल्स, मीडिया, कला आदि जैसे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अभी तबादले की कोशिश न करें।
प्रेम: घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य: ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। एलर्जी की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8 तुला – पॉजिटिव: घर-परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी बीच-बचाव करने से हल हो जाएंगी। पैसों के मामले में भी समय अच्छा है। युवा अपने करियर से जुड़ी बातों को लेकर बहुत गंभीर रहेंगे। भविष्य के लिए बनाई गई किसी योजना पर भी विचार होगा।
नेगेटिव: इस समय पैसों की तंगी बनी रहेगी, जिसकी वजह से जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें।
व्यवसाय: काम की जगह आप अपनी पूरी मेहनत और क्षमता से अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे। कुछ मुश्किलें सामने आएंगी। अपनी काम करने की क्षमता को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में भी काम की अधिकता रहेगी।
प्रेम: पति-पत्नी का रिश्ता सुखद रहेगा। परिवार के साथ लंबी सैर पर जाने से सबका मन खुश रहेगा।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम की समस्या परेशान करेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 7 वृश्चिक – पॉजिटिव: बड़े सदस्यों के आशीर्वाद और सलाह से आपकी किसी पुरानी योजना को लागू करने का सही समय है। लोगों से संबंध मजबूत करने के मामले में भी समय अच्छा है। जमीन से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज हल होने की अच्छी संभावना है।
नेगेटिव: हालांकि खुद को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है, पर चिंता न करें, धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आ जाएंगे। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर डॉक्टर आदि के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय: व्यापार में किसी नए काम से संबंधित कोई गतिविधि शुरू होगी। आप अपनी योग्यता और क्षमता का पूरा इस्तेमाल करके अच्छी सफलता पाएंगे। कमीशन और ऑनलाइन से जुड़े कामों में अचानक सफलता मिलेगी।
प्रेम: परिवार से संबंधित कोई फैसला लेने में थोड़ी उलझन रहेगी। प्रेम संबंध और ज्यादा मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। रोज योग और व्यायाम करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 6 धनु – पॉजिटिव: आज दिन का ज्यादातर समय निजी और पारिवारिक कामों में ही बीतेगा। आपकी किसी परेशानी में आपके दोस्त आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे और कई तरह की अच्छी जानकारी भी देंगे।
नेगेटिव: पैसा आने के साथ-साथ खर्चे भी तैयार रहेंगे। आज कोर्ट केस से संबंधित कोई भी मामला टाल दें। कुछ बुरे स्वभाव के लोग जलन के कारण आपके प्रति घर में कुछ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। बेहतर होगा कि दूसरों की बातों में न आएं।
व्यवसाय: सरकारी संस्थाओं से जुड़े काम जैसे टेंडर आदि मिलने की अच्छी संभावना है। मीडिया और कला से जुड़े लोग कुछ अच्छा काम करने की वजह से इनाम के हकदार भी बन सकते हैं। ऑफिस की व्यवस्था कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
प्रेम: घर का माहौल सुखद बना रहेगा और घर के सभी सदस्य खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम रहेगा। इस समय सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 7 मकर – पॉजिटिव: अपने किसी लक्ष्य को पाने के लिए अनुभवी लोगों से सलाह लें, तो आपको जरूर सफलता मिलेगी। सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे कुछ लोग आज आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, पर उनकी यह साजिश नाकाम रहेगी।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल हालात में अपना धीरज न खोएं और किसी भी काम को शांति से और सोच-विचार करके ही पूरा करें। युवा ध्यान रखें कि कोई लक्ष्य आपकी नजरों से ओझल हो सकता है। बेकार की बातों में अपना समय बर्बाद न करें।
व्यवसाय: व्यापार में समय के हिसाब से थोड़ा नरम रुख रखने से विस्तार से जुड़ी योजना सफल होगी। अपने आदर्शों और सिद्धांतों पर अड़े रहने से संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी में या व्यापार में माहौल को अपने अनुकूल बनाने में आप जरूर कामयाब रहेंगे। कोई कामकाज से जुड़ी यात्रा भी फायदेमंद रहेगी।
प्रेम: पति-पत्नी का रिश्ता सुखद रहेगा। पर शादी के बाहर के संबंधों से दूर रहें, वरना आपके घर में भी झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य: लापरवाही की वजह से बदहजमी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। संतुलित भोजन करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1 कुंभ – पॉजिटिव: परिवार के सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों के लिए खरीदारी हो सकती है। अचानक किसी करीबी से मुलाकात सबको खुश करेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई और करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव कम महसूस करेंगे।
नेगेटिव: गलत कामों और दोस्तों की तरफ झुकाव होना आपकी बदनामी करा सकता है। खासकर युवाओं का इस बात के प्रति सावधान रहना बहुत जरूरी है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है।
व्यवसाय: इस समय की गई मेहनत के अच्छे नतीजे आपको जल्द ही मिलेंगे। टैक्स से जुड़ा कोई मामला उलझ सकता है, इसलिए किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। कोई कामकाज से जुड़ी यात्रा रद्द भी हो सकती है।
प्रेम: व्यापार के तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी न होने दें। घर में किसी नन्हे बच्चे की किलकारी से जुड़ी अच्छी खबर भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ दिमागी काम ज्यादा करने की वजह से सिर में भारीपन और थकावट महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2 मीन – पॉजिटिव: सरकारी कामों को पूरा करने का अच्छा समय है और कहीं से सहयोग भी मिलेगा। आज कोई अच्छी खबर मिलने से अपने अंदर आत्मविश्वास और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार के साथ यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव: कभी-कभी आपके विचारों का संकीर्ण होना परिवार के लोगों को परेशान कर सकता है। समय के साथ अपने स्वभाव को बदलना बहुत जरूरी है। बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय: व्यापार में बाजार में रुका हुआ पैसा आज कुछ हद तक मिल सकता है। इसके लिए कोशिश करते रहें। कर्मचारियों के सहयोग से व्यवस्था बनी रहेगी। साझेदारी के मामले में की गई गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।
प्रेम: घर का माहौल सुकून भरा और खुशगवार रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में करीबी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य: एलर्जी की वजह से नजला जुकाम से परेशान रहेंगे। सही सावधानी बरतें और इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 1