18 सितंबर से 12 अक्टूबर तक तुला राशि में:मिथुन और सिंह राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का असर

बुधवार, 18 अक्टूबर की दोपहर 12.20 बजे शुक्र ग्रह राशि बदल रहा है। ये ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद शुक्र अगले महीने 12 अक्टूबर की रात तक इसी राशि में रहेगा। तुला शुक्र की ही राशि है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा असर होने वाला है… मेष- इन लोगों के लिए धन संबंधी मामले सामान्य रहेंगे। व्यापार में की गई पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। वृषभ- शुक्र इस राशि का भी स्वामी है, लेकिन इस राशि के लोगों के लिए राशि स्वामी की स्थिति ठीक नहीं है। बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद ही लाभ हो सकता है। मिथुन- आपके लिए ये समय श्रेष्ठ रहने वाला है। अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। कर्क- आपके लिए शुक्र सामान्य फल देने वाला रहेगा। कार्य समय पर होंगे, लेकिन लाभ ज्यादा नहीं होगा। समय का सही उपयोग करें। सिंह- इन लोगों के लिए शुक्र सफलता दिलाने वाला रहेगा। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। संतान की वजह से लाभ हो सकता है। कन्या- आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कामों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। व्यवहार आगे बढ़ेगा। तुला- अब शुक्र इसी राशि में रहेगा, इस वजह से इन लोगों की बाधाएं बढ़ सकती हैं। इन्हें लापरवाही से बचना होगा। शुक्र स्थितियों को धीरे-धीरे सामान्य बनाएगा। वृश्चिक- कामों में बाधाएं आ सकती हैं। धन और समय व्यर्थ खर्च करने से बचें। भक्ति में मन लगाएं। धनु- पुराने कामों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ हो सकता है। खुशियां मिलेंगी। परिवार से सुखद माहौल रहेगा। मकर- इन लोगों के लिए शुक्र शुभ रहेगा। घर-परिवार में दिन सुख-शांति के साथ व्यतीत होंगे। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। कुंभ- आपके कार्यों में आ रही समस्याएं दूर हो सकती हैं। शुक्र नए काम करने में मदद करेगा। मीन- बाधाएं आ सकती हैं। नकारात्मकता से बचना होगा। बुद्धिमानी से कार्य करेंगे तो सफलता मिल सकती है।