25 सितंबर, शुक्रवार को शोभन और वर्धमान नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इनका सीधा फायदा मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक इन 5 राशियों को जॉब और बिजनेस में सितारों का साथ मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे। नए और बड़े लोगों से भी मदद मिल सकती है। इनके अलावा वृष, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। जिससे मेहनत और परेशानियों के बावजूद कुछ कामों में फायदा मिल सकता है। वहीं, मेष और मकर राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- आप भावनात्मक रूप से सशक्त रहेंगे। ज्ञानवर्धक तथा रोचक कार्यों में समय व्यतीत होगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। आप अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक रूप से परिवर्तन भी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- अचानक से कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है। परंतु सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर भी जाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संपर्क में रहना आपके लिए मानहानि का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों की वजह से कुछ मानसिक तनाव रहेगा। नौकरी में आपसी मतभेद व गलतफहमियां पैदा होगी। परंतु यह भी निश्चित है कि आप अपने बलबूते पर स्थितियों को संभाल भी लेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- जमीन-जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। उत्तम समाचार की भी प्राप्ति होगी। आप प्रत्येक कार्य में रुचि लेकर अपनी क्षमताओं के अनुसार काम को अंजाम देंगे। कुल मिलाकर समय उत्तम है।
नेगेटिव– सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आपको सुकून देगा। युवा वर्ग को अपने कैरियर से संबंधित कार्य में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण डील भी हो सकती है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में नुकसान होने की संभावना है। बेहतर होगा कि इन सबको स्थगित ही रखें। नौकरी पेशा लोगों की अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभप्रद रहेगी।
लव- परिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमीं महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन – पॉजिटिव- मानसिक रूप से अपने आपको मजबूत महसूस करेंगे। आपका अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने के बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
नेगेटिव- धन संबंधी मामलों में किसी तरह का भी समझौता ना करें। वाहन या घर की मरम्मत संबंधी कार्यों में अत्यधिक व्यय की वजह से बजट बिगड़ सकता है। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें। ऑफिस तथा व्यवसाय दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी।
लव- परिवार के साथ सुख-सुविधा संबंधी चीजों की शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम आदि परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
कर्क – पॉजिटिव- आज किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं।
नेगेटिव- कैरियर और व्यक्तिगत कार्यों में अपने अहम को आड़े ना आने दे। अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। बहुत अधिक जल्दबाजी व उत्तेजना की वजह से किसी के साथ संबंधों में भी खटास आ सकती हैं।
व्यवसाय- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। अगर किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो समय शुभ है। परंतु अभी आय सामान्य ही रहेगी। वरिष्ठ अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
लव- परिवारिक माहौल मधुर रहेगा। मेहमान नवाजी और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रकृति के लोग बदलते मौसम से अपने आप का बचाव करके रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी जिससे मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक मामले में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी व बोलचाल हो सकती है। इसलिए अपने स्वभाव को संयमित रखना आवश्यक है। बच्चों की परेशानियों के निवारण के लिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी के साथ कुछ तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। परंतु सहज तरीके से आपस में बैठकर मामला सुलझाने से संबंध पुनः मजबूत हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
कन्या – पॉजिटिव- आज कोई सपना साकार होने से मानसिक रूप से सुकून रहेगा। समय बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसका भरपूर सहयोग करें। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है।
नेगेटिव- परंतु काम की ज्यादा अधिकता रहेगी। मेहनत के अपेक्षा परिणाम कम प्राप्त होंगे। विद्यार्थी सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई कोई उपलब्धि खो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी स्त्रियां विशेषता अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। उनके लिए इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय विशेष रुप से तरक्की में रहेंगे। नौकरी में आपको कोई महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित तथा मर्यादित रहेगा।
स्वास्थ्य- पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। अपने खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
तुला – पॉजिटिव- आप अपने व्यवहार तथा मृदुभाषिता द्वारा खराब संबंधों को सुधारने में सफल रहेंगे। आपकी सकारात्मक सोच जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियों उत्पन्न करेगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका मन मौजी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर में भी पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होगा।
व्यवसाय- इस समय आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। व्यवसायिक कार्य अभी लंबित होंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी ऑफिस से संबंधित कोई भी नजदीकी यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रहेगा। परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में पा लेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से चल रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। जिससे आपमें आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। एक खास मुकाम भी हासिल होगा।
नेगेटिव- परंतु ध्यान रखिए कि कोई अपना ही नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। युवा वर्ग की अपने कैरियर के प्रति लापरवाही भविष्य के लिए नुकसानदेह रहेगी। इसलिए सावधानी रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात तरक्की व जीत के लिए सहायक रहेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में कामयाबी हासिल होगी। किसी के साथ साझेदारी करते समय नुकसान-फायदे की स्थितियों पर अवश्य विचार करें।
लव- पति-पत्नी में नजदीकियां बढ़ेगी। विवाह, सगाई जैसे कार्यों में व्यस्तता भी रहेगी।
स्वास्थ्य- वाहन या मशीन संबंधी उपकरणों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करें। क्योंकि किसी प्रकार की चोट या एक्सीडेंट की आशंका बन रही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- समय मान व प्रतिष्ठा वर्धक है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। उधार दिए हुए किसी पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभालकर रखें। कभी-कभी किसी विशेष विषय को गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती हैं।
व्यवसाय- किसी प्रकार की व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में हार हो सकती है। परंतु इस तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दे। तथा धैर्य पूर्वक अपने अन्य कार्यों के प्रति समर्पित रहे। अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी विशेष प्रतिभा को जागृत करने में समय व्यतीत होगा। विशेषकर ग्रहणियां स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- परंतु ज्यादा आत्म केंद्रित होने से इसका नकारात्मक असर आपके व्यक्तिगत तथा परिवारिक जीवन पर पड़ेगा। किसी धार्मिक उत्सव में गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कार्यों के बीच-बीच में कुछ रुकावटें आएंगी। जिनकी वजह से आर्डर आदि पूरा करने में विलंब रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। वे लोग किसी प्रकार की राजनीति उत्पन्न कर सकते हैं।
लव- जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहितांे के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करना आपको मजबूत बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। क्योंकि किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ के कार्यों में लग रहा है। जिससे कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। कानूनी काम में भी ना उलझें।
व्यवसाय- मशीनरी व तेल संबंधी व्यवसाय भरपूर मुनाफा कमाने की स्थिति में है। इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें। परंतु हर काम में पेपर संबंधी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। किसी प्रकार की इंक्वायरी आदि बैठ सकती है।
लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- गले से संबंधित परेशानी जैसे खासी, जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6
मीन – पॉजिटिव- अपनी सूझबूझ व बुद्धिमत्ता के द्वारा अपने कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको विशेष सफलता प्रदान करेगा। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन होगा तथा सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थी लोग अपनी पढ़ाई के प्रति किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। अन्यथा रिजल्ट खराब हो सकता है। अपने स्वभाव को सहज व संतुलित बनाकर रखें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- खानपान से संबंधित व्यवसाय धीरे-धीरे व्यवस्थित हो रहे हैं। अपने काम की क्वालिटी में अभी और अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। नौकरी में काम के बोझ की अधिकता रहेगी और ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। प्राकृतिक चीजों को अधिक से अधिक सेवन में लाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9