20 फीट की ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की मौत:कार्थी स्टारर ‘सरदार 2’ के सेट पर हुआ हादसा, मेकर्स ने रोकी शूटिंग

विजय सेतुपति और कार्थी स्टारर तमिल फिल्म ‘सरदार 2’ के सेट पर मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां शूट रैपअप करते वक्त 54 साल के स्टंटमैन एलुमलाई 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं सके और उनकी मौत हो गई। सीने के आसपास लगी थी चोट
एलुमलाई को सीने के आसपास काफी इंजरी हुई थी। उनके फेफड़ों को भी गंभीर चोट पहुंची थी। वीरूगंबक्कम पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कार्थी स्टार फिल्म ‘सरदार 2’ की शूटिंग रोक दी गई है। फिल्म की टीम ने हादसे से जुड़ा एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी शेयर किया है। मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान हो गया निधन
इस स्टेटमेंट में मेकर्स ने लिखा, ‘स्टंट यूनियन के मेंबर मिस्टर एलुमलाई जो हमारी फिल्म ‘सरदार 2’ पर बतौर स्टंटमैन काम कर रहे थे उनका निधन हो गया है। मंगलवार की शाम 16 जुलाई को स्टंट सीक्वेंस शूट करने के बाद जब हम रैपअप कर रहे थे तभी एलुमलाई एक्सीडेंटली 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए और चोटिल हो गए। हम उन्हें हॉस्पिटल लेकर भागे पर डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। रात करीबन 11:30 बजे मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान उनका निधन हो गया। इस मुश्किल घड़ी में हम एलुमलाई के परिवार के साथ खड़े हैं।’ कई एक्टर्स संग काम कर चुके थे एलुमलाई
एलुमलाई ने अपने करियर में रजनीकांत, कमल हासन, विजय और अजीत कुमार समेत कई बड़े एक्टर्स की फिल्मों के लिए स्टंट किए थे। वो इन दिनों ‘सरदार 2’ के लिए शूट कर रहे थे। इस फिल्म में कार्थी और विजय सेतुपति के अलावा राशि खन्ना और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। ‘इंडियन 2’ के सेट पर भी गई थी 3 की जान
इससे पहले फरवरी 2020 में कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ के सेट पर भी हादसा हुआ था। इस हादसे में सेट पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 10 लोग घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग दो साल तक अटकी रही थी।