22 अंक नीचे खुला डाउ जोंस, टेक कंपनियों द्वारा वीजा नीति का विरोध झेल रही ट्रम्प सरकार, दुनियाभर के बाजारों में गिरावट

मंगलवार को डाउ जोंस 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 22 अंक नीचे खुला। जबकि नैस्डैक 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 9 अंक नीचे और एसएंडपी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 7 अंक नीचे खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 26063, नैस्डैक 10381 और एसएंडपी 3148 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
मंगलवार को दुनियाभर के लगभग सभी प्रमुख बाजार गिरावट रही। जापान का निक्कई 197 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 28 अंक, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग 197 अंक, भारत का सेंसेक्स 660 अंक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए जबकि इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं।

इस समय यूके टाइम का FTSE 100, फ्रांस का CAC 40, जर्मनी का DAX, इटली का FTSE MIB और रूस का MICEX भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था डाउ जोंस
सोमवार को डाउ जोंस 0.04 फीसदी यानी 10 अंक की बढ़त के साथ 26085 अंक पर बंद हुआ था।नैस्डैक 2.13 फीसदी की यानी 226 अंक की गिरावट के साथ 10390 अंक पर जबकि एसएंडपी 0.94 फीसदी यानी 29 अंक की गिरावट के साथ 3155 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: 34 लाख से ज्यादा हुए मामले
worldometers की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख 80 हजार के पार पहुंच गया। जबकि देश में अबतक 1 लाख 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अबतक 15 लाख 50 हजार से ज्यादा संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

अमेरिका में सबसे ज्यादा टेस्टिंग: ट्रम्प
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के पास दुनिया का सबसे बड़ा टेस्टिंग प्रोग्राम है। यह भारत, रूस और ब्राजील जैसे देशों से बेहतर है। यहां मृत्यु दर अन्य देशों से काफी कम है। 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में अब तक 4 करोड़ 32 लाख 52 हजार 833 लोगों का टेस्ट हो चुका है। वहीं, 21 करोड़ की आबादी वाले ब्राजील में 45 लाख और 138 करोड़ की आबादी वाले भारत में 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए हैं।

अमेरिकी राज्यों का हाल

  • टेक्सास- गवर्नर ग्रेग एबॉट ने संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते राज्यों में प्रतिबंधों को और सख्त कर दिया है। इसके बाद ह्यूस्टन के मेयर ने शहर में दो हफ्ते का शटडाउन लगा दिया है।
  • कैलिफोर्निया- गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने राज्य में रेस्टोरेंट, बार, म्यूजियम और मूवी थिएटर बंद कर दिए हैं।
  • ओरेगॉन- राज्य में बढ़ते केस को देखते हुए किसी भी समारोह में 10 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगा दी गई है।

वहीं, डॉ. फौसी ने कहा है कि देश में संक्रमण के मामले इसलिए बढ़ रहे, क्योंकि पूरे देश में लॉकडाउन नहीं लगाया गया।

अमेरिका: एक दिन में 65 हजार संक्रमित
अमेरिका में 24 घंटे में संक्रमण के 65 हजार मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामले 34 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां मरने वालों की संख्या 1.38 लाख हो गए हैं। वहीं, संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अमेरिका की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य कैलिफोर्निया में रेस्टोरेंट, बार, थिएटर फिर से बंद कर दिए गए हैं।
अमेरिका इस साल अगस्त की शुरुआत तक टीके का प्रोडक्शन शुरू कर सकता है। सीएनबीसी चैनल ने सोमवार को एक वरिष्ठ अफसर के हवाले से ये जानकारी दी। अमेरिकी प्रशासन ने मई में स्वास्थ्य और रक्षा विभाग के साथ मिलकर टीके के प्रोडक्शन का काम शुरू किया था। इसका उद्देश्य जनवरी 2021 तक कोरोना के 30 करोड़ डोज तैयार करना है।

कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में प्रोटेक्टिव सूट पहने एक महिला स्वास्थ्यकर्मी। अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस राज्य में अब तक करीब 8 हजार मौतें हो चुकी हैं।
कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में प्रोटेक्टिव सूट पहने एक महिला स्वास्थ्यकर्मी। अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले इस राज्य में अब तक करीब 8 हजार मौतें हो चुकी हैं।

वीजा नीति को लेकर ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ केस दायर किया है
अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन की ओर से बीते सप्ताह जारी की गई नई वीजा नीति के खिलाफ टेक कंपनियों और राज्यों ने मोर्चा खोल दिया है। गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट समेत 10 से ज्यादा टेक कंपनियों और 17 राज्यों ने इस वीजा नीति को लेकर ट्रम्प प्रशासन के खिलाफ केस दायर किया है।

नई वीजा नीति को गैरकानूनी बताया
टेक कंपनियों और राज्यों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ऑफ मैसाचुसेट्स में मुकदमा दर्ज कराया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) और अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीआई) के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कंपनियों का कहना है कि यह नई वीजा नीति क्रूर, आकस्मिक और गैर-कानूनी है। कंपनियों ने नई वीजा नीति पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।

सेंसेक्स में रही 660 अंक की गिरावट
मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 176.41 अंक नीचे और निफ्टी 51.85 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई में 745.55 अंक तक और निफ्टी में 222.25 पॉइंट तक की गिरावट रही है।

सोमवार को बीएसई 99.36 अंक ऊपर 36,693.69 पर और निफ्टी 34.65 पॉइंट ऊपर 10,802.70 पर बंद हुआ था

कारोबार के अंत में बीएसई 660.63 अंक या 1.80% नीचे 36,033.06 पर और निफ्टी 195.35 पॉइंट या 1.81% नीचे 10,607.35 पर बंद हुआ। आज बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 3% तक की गिरावट रही। इससे पहले सोमवार को बीएसई 99.36 अंक ऊपर 36,693.69 पर और निफ्टी 34.65 पॉइंट ऊपर 10,802.70 पर बंद हुआ था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


नैस्डैक 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 9 अंक नीचे और एसएंडपी 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 7 अंक नीचे खुला