23 मई, शुक्रवार के सितारे प्रीति और ध्वज योग बना रहे हैं। जिससे सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उपलब्धि भी मिल सकती है। कन्या राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोग बिजनेस की नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। धनु राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मीन राशि के लोगों का मनचाहा काम पूरा होगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लोगों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष: पॉजिटिव – आज आपके ज्यादातर काम दिन के पहले हिस्से में ही पूरे हो जाएंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। लंबे समय बाद अपनों से मिलकर सबको खुशी और उत्साह मिलेगा, जिससे आप रोजमर्रा के कामों पर नए जोश के साथ ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव – इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अपनी और परिवार की सुख-सुविधाओं पर ज्यादा खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर नाराज होने की आदत सुधारें और परेशानियों का हल निकालने की कोशिश करें।
करियर – कामकाज में कर्मचारियों को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं, तो किसी अनुभवी की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। कमीशन से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा।
प्रेम – दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। सबको अपनी मर्जी से काम करने की आजादी दें।
स्वास्थ्य – आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और अच्छा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा। नियमित योग और व्यायाम करने से आप फिट रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 4 वृषभ: पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से जिस काम के लिए आप कोशिश कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत और लगन के अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चे ज्यादा रहेंगे, फिर भी आप उन्हें संभाल लेंगे। किसी भी स्थिति में आपका आत्मविश्वास और मनोबल बना रहेगा।
नेगेटिव – युवाओं को खुद को साबित करने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी। घर में रिश्तेदारों के आने से खर्च और काम बढ़ जाएगा। जल्दबाजी में किए गए काम गलत हो सकते हैं। मकान, गाड़ी आदि से जुड़े दस्तावेज संभालकर रखें।
करियर – कामकाज में पूरी लगन और मेहनत से काम करने से लाभ के रास्ते और खुलेंगे। कमीशन, बीमा आदि से जुड़े कामों में अचानक सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
प्रेम – तनाव और झगड़े से दूर रहें, नहीं तो इसका असर घर की शांति पर पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं है। नियमित व्यायाम करें और संतुलित खान-पान रखें।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 5 मिथुन: पॉजिटिव – अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपकी किसी समस्या का समाधान होगा, जिससे आप दूसरी गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। रोचक और ज्ञानवर्धक किताबें पढ़ने में भी थोड़ा समय जरूर बिताएँ, इससे आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा।
नेगेटिव – आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय बिना वजह के खर्चे ज्यादा रहेंगे। बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी कुछ समय जरूर लगाएँ। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने की बजाय उनका समाधान ढूंढने में अपनी ऊर्जा लगाना फायदेमंद रहेगा।
करियर – कामकाज में छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी योग्यता से उनका समाधान करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में न आएं और अपने काम पर ध्यान दें। युवाओं को कोई शानदार अवसर मिल सकता है।
प्रेम – पारिवारिक स्थिति सुखद बनी रहेगी। विवाहेतर संबंधों का असर आपकी छवि को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन बढ़ती गर्मी की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 5 कर्क: पॉजिटिव – रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ रचनात्मक कामों में रुचि लें। अपनी मर्जी से समय बिताने से आप तरोताजा और तनावमुक्त महसूस करेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या का हल करने से मन को शांति मिलेगी।
नेगेटिव – पारिवारिक और व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ बाधाएं भी आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से हालात पर काबू पा लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसे हल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हिम्मत बनाए रखें।
करियर – कामकाज की जगह पर स्टाफ और कर्मचारियों की लापरवाही रहेगी, इसलिए काम के क्षेत्र में हर काम अपनी मौजूदगी और देखरेख में ही करवाएं। निवेश से जुड़ी योजना में पैसा लगाने से पहले सभी बातों पर जरूर सोच-विचार करें।
प्रेम – आपका रोमांटिक मूड पार्टनर के साथ संबंधों को और ज्यादा मधुर बनाएगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा में रहेंगे।
स्वास्थ्य – अनियमित खान-पान और दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। गैस और पेट खराब होने जैसी परेशानी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 4 सिंह: पॉजिटिव – युवाओं का अपने किसी लक्ष्य को लेकर चल रहा प्रयास सफल रहेगा। आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप कोई नई उपलब्धि हासिल करेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात धन प्राप्ति के रास्ते खोलेगी।
नेगेटिव – व्यक्तिगत और पारिवारिक से जुड़े मामले दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। ध्यान रखें कि किसी दूसरे व्यक्ति की वजह से आपसी संबंधों को लेकर कोई नुकसान भी हो सकता है। अच्छा रहेगा कि पारिवारिक मामलों में दूसरों का दखल न होने दें। सरकारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
करियर – बिजनेस में नया समझौता हो सकता है, लेकिन उसकी शर्तों पर सावधानीपूर्वक विचार जरूर करें। पार्टनर के साथ चल रहे विवादों का भी आज समाधान होगा और संबंध दोबारा ठीक हो जाएँगे। प्राइवेट संस्थान में काम करने वाले लोगों पर ज्यादा काम का बोझ रहेगा।
प्रेम – वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की ऑनलाइन खरीदारी में भी अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य – ज्यादा काम और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। अपना ठीक से ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 1 कन्या: पॉजिटिव – नफा-नुकसान की बात न सोचकर आप अपनी मेहनत पर ध्यान देंगे और ऐसा करने से आपको फायदा ही होगा, क्योंकि कर्म करने से भाग्य को अपने आप बल मिलेगा। किसी रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में भी जाने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव – घर और काम के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कत होगी। बेकार के कामों में भी बहुत ज्यादा समय खर्च हो जाएगा। जोखिम भरे कामों से दूर रहें, नहीं तो आपके कई जरूरी काम बीच में अटक सकते हैं। किसी रिश्तेदार के साथ बहस में न पड़ें।
करियर – इस समय व्यवसाय में पैसों से जुड़े कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक परेशानियां रहेंगी। किसी राजनीतिक व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी और आपको कोई शानदार ऑर्डर भी मिल सकता है। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
प्रेम – पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति बनेगी। साथ ही एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर परेशानी का कारण बनेंगे।
स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 3 तुला: पॉजिटिव – कुछ दिनों से चली आ रही थकान भरी दिनचर्या से आराम के लिए परिवार के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम बनाएं। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा महसूस करेंगे। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव – किसी नजदीकी व्यक्ति की नकारात्मक गतिविधि आपको परेशान कर सकती है। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखना बहुत जरूरी है। स्वभाव में शक और संदेह जैसी स्थिति न बनने दें। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सहायक रहेगा।
करियर – किसी अनुभवी व्यक्ति की कोई महत्वपूर्ण सलाह आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक साबित होगी। व्यवसाय से जुड़े नए संपर्क बनेंगे। जरूरी कागजात संभालकर रखें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रखें।
प्रेम – पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। घर में सदस्यों का अपने-अपने कामों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। अपने लव पार्टनर को कुछ तोहफा जरूर दें।
स्वास्थ्य – नजला, जुकाम आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है। गर्मी और दूषित वातावरण से अपना ठीक से बचाव करें।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 9 वृश्चिक: पॉजिटिव – व्यावहारिक दृष्टिकोण रखने से आप अपनी भावनाओं पर काबू पा लेंगे और पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। नए संपर्क बनेंगे और फायदेमंद भी साबित होंगे।
नेगेटिव – दिखावे के चक्कर में ज्यादा खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। शॉपिंग आदि करते समय बजट को नजरअंदाज न करें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा भी जरूर करें। युवाओं की किसी वजह से मानसिक स्थिति में कुछ परेशानी रह सकती है।
करियर – कारोबार में कोई नई योजना लागू होगी, लेकिन लाभ की ज्यादा उम्मीद न रखें तो अच्छा है। इस समय मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में अपना ज्यादा समय बर्बाद न करें। किसी व्यक्ति से मुलाकात में बिजनेस से जुड़ी योजनाओं का आदान-प्रदान होगा।
प्रेम – पारिवारिक माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में भी बदल सकता है।
स्वास्थ्य – असंतुलित खान-पान और लापरवाही की वजह से पेट से जुड़ी कोई दिक्कत रहेगी। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9 धनु: पॉजिटिव – किसी भी काम को करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचानें और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या और कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखें।
नेगेटिव: बैंक से जुड़ी गतिविधियों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। तनाव की बजाय शांति से हल निकालने की कोशिश करें और नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है।
करियर – व्यवसाय में मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से तनाव रहेगा। हालांकि किसी उच्च अधिकारी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम भी करेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। ऑफिस के माहौल में सुधार आएगा और काम का बोझ भी हल्का रहेगा।
प्रेम – घर में सुख-शांति रहेगी। आज किसी बहुत ही पुराने प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और खुशनुमा यादों का दौर बना रहेगा, जिससे खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति कोई भी लापरवाही न बरतें। मौसमी प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेद अपनाएं।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9 मकर: पॉजिटिव – आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छे बदलाव महसूस करेंगे। आपका कोई अनुभव आपके लिए ही फायदेमंद रहेगा और विपरीत स्थिति में सही हल भी मिलेगा। युवाओं को भी अपने करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव – कोई भी विपरीत स्थिति बने, तो गुस्से और आवेश जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। आर्थिक मामलों में बहुत सोच-समझकर फैसला लें। संबंधों में मधुरता बनाए रखने की जिम्मेदारी आपकी रहेगी। ज्यादा आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
करियर – कारोबारी मामलों को लेकर यह समय धैर्य बनाए रखने का है। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट इकट्ठा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही किसी प्रकार की यात्रा का आदेश आ सकता है।
प्रेम – घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन समय के साथ हालात आपके पक्ष में हो जाएँगे।
स्वास्थ्य – योग, व्यायाम जैसी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। असंतुलित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 4 कुंभ – पॉजिटिव: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का हर संभव प्रयास करें। इस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। संतान पक्ष की तरफ से भी कोई संतोषजनक परिणाम मिलने से शांति मिलेगी। पड़ोसी के साथ चल रही किसी समस्या का हल मिलने से संबंध अच्छे हो जाएँगे।
नेगेटिव: अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी का भी दखल न होने दें। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। हालात को गुस्से की बजाय शांति से सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। अपने अंदर अहंकार जैसी स्थिति न आने दें।
करियर: व्यापारिक गतिविधियों में बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए बदलावों के कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपका व्यवसायिक दृष्टिकोण कई मामलों को सुलझाने में सक्षम भी रहेगा।
प्रेम: पति-पत्नी आपसी तालमेल बनाकर रखें। ध्यान रखें कि इसका नकारात्मक असर परिवार पर न पड़े। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें, क्योंकि इसका असर आप पर भी ठीक नहीं पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8 मीन – पॉजिटिव: कोई मनचाहा काम बन जाने से आप खुद को बहुत ज्यादा भाग्यशाली महसूस करेंगे। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद घर के माहौल को सुखद बनाए रखेगा।
नेगेटिव: दिन का कुछ समय अकेले या किसी आध्यात्मिक जगह पर जरूर बिताएं, इससे कुछ उलझे हुए सवालों का जवाब भी मिलेगा। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।
करियर: व्यवसाय में अच्छी व्यवस्था रहेगी और अच्छे ऑर्डर भी मिलेंगे। लेकिन मेहनत ज्यादा रहेगी। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। नौकरी में कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी, साथ ही कोई विशेष अधिकार भी मिल सकता है।
प्रेम: वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपको तनाव मुक्त करेगी।
स्वास्थ्य: खान-पान के प्रति लापरवाही न रखें। अनियमितता की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – गहरा पीला, भाग्यशाली अंक – 2