देश में कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा रविवार को 44 हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे में 1 हजार 4 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 390 मरीजों की मौत हुई। यहां ठाणे देश का दूसरा शहर बन गया है, जहां 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। सबसे ज्यादा मुंबई में 6,799 लोगों की मौत हुई है।
रविवार को महाराष्ट्र के अलावा सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 119, कर्नाटक में 107, आंध्र प्रदेश में 97, पश्चिम बंगाल में 54, उत्तर प्रदेश में 41, गुजरात में 25, पंजाब में 24, मध्य प्रदेश में 19, ओडिशा में 14, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में 13-13, तेलंगाना में 12, राजस्थान में 11, बिहार में 10, हरियाणा में 9, असम में 5, उत्तराखंड और झारखंड में 8-8, पुडुचेरी में 7, छत्तीसगढ़ में 6, त्रिपुरा में 4, गोवा में 3 मौतें हुईं। हिमाचल प्रदेश, नगालैंड और चंडीगढ़ में 1-1 मरीज ने जान गंवा दी।
9 दिनों में 7 हजार से ज्यादा मौतें
आंकड़ों को देखें तो पिछले 9 दिनों में 7 हजार 903 मरीजों ने जान गंवा दी। मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जुलाई में ही 14 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई थी।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
राज्य |
मौतें |
महाराष्ट्र | 17,757 |
तमिलनाडु | 4,927 |
दिल्ली | 4,111 |
गुजरात | 2,652 |
कर्नाटक | 3,198 |
उत्तर प्रदेश | 2,069 |
पश्चिम बंगाल | 2,059 |
आंध्र प्रदेश | 2,036 |
मध्यप्रदेश | 996 |
राजस्थान | 789 |
तेलंगाना | 627 |
हरियाणा | 483 |
पंजाब | 562 |
जम्मू कश्मीर | 459 |
बिहार | 429 |
ओडिशा | 321 |
उत्तराखंड | 117 |
केरल | 107 |
झारखंड | 160 |
छत्तीसगढ़ | 89 |
असम | 145 |
हिमाचल प्रदेश | 13 |
चंडीगढ़ | 24 |
पुडुचेरी | 80 |
मेघालय | 06 |
लद्दाख | 09 |
त्रिपुरा | 37 |
गोवा | 72 |
अरुणाचल प्रदेश | 03 |
दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
नगालैंड | 07 |
सिक्किम |
01 |
अंडमान और निकोबार समूह | 20 |
मणिपुर | 11 |
कुल |
44,457 |
नोट : ये आंकड़े कोविड-19 से लिए गए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें