24 घंटे में 1129 लोगों की जान गई; तमिलनाडु में 500 से ज्यादा लोगों की मौत, महाराष्ट्र में 280 लोगों ने जान गंवाई

देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 29 हजार 894 पहुंच गया है। बुधवार को 1129 लोगों की जान गई। तमिलनाडु में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुईं। यहां 24 घंटे में 518 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं, महाराष्ट्र में 280 मौत हुईं। इससे पहले,मंगलवार को 670 मरीजों की जान गई थी। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 246 मरीजों ने दम तोड़ा था। गुजरात में24 घंटे में 34 लोगों की मौत हुई थी।

16 राज्यों में मरीजों ने जान गंवाई

बुधवार को आंध्र प्रदेश में 65 और कर्नाटक में 55 मरीजों ने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में 34, पश्चिम बंगाल में 39, मध्य प्रदेश में 14, बिहार में 10, जम्मू कश्मीर में 10, तेलंगाना में 9, हरियाणा में 8, राजस्थान में 4, ओडिशा में 6 मौतेंहुईं। केरल, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में 1-1 मौतें हुईं।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 12,556
दिल्ली 3,719
गुजरात 2,200
तमिलनाडु 3,144
पश्चिम बंगाल 1,221
उत्तर प्रदेश 1,263
कर्नाटक 1,524
मध्य प्रदेश 770
राजस्थान 581
तेलंगाना 438
हरियाणा 372
आंध्र प्रदेश 823
पंजाब 262
जम्मू कश्मीर 273
बिहार 208
उत्तराखंड 55
केरल 46
ओडिशा 139
झारखंड 53
छत्तीसगढ़ 28
असम 69
हिमाचल प्रदेश 10
चंडीगढ़ 12
पुडुचेरी 29
मेघालय 04
लद्दाख 02
त्रिपुरा 07
गोवा 23
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
कुल 29,885

6 दिन जब सबसे ज्यादा मौतें हुईं

तारीख

मौतें
16 जून 2,004
14 जुलाई 587
15 जुलाई 601
16 जुलाई 680
17 जुलाई 672
19 जुलाई 674

6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं

शहर

मौतें
मुंबई 5,755
ठाणे 2,069
अहमदाबाद 1,554
पुणे 1,401
चेन्नई 1,431
कोलकाता 592

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


761 people died in one day; More than 500 people died in Tamil Nadu, 55 people lost their lives in Karnataka