कोरोना के कारण लोग खुद की सुरक्षा के प्रति सतर्क हो गए है। हैंड वॉश करना अब एक अंतरराष्ट्रीय जुनून बन गया है और यही नहीं लोग अब अपने स्मार्टफ़ोन और गैजेट्स की साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक हो गए हैं। यही वजह है बीते कुछ समय में UV सैनेटाइज़र की डिमांड में तेजी आई हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफ़ोन पब्लिक टायलेट से भी अधिक हानिकारक रोगजनकों को वहन करता है। हालांकि, अब हम जानते हैं कि स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स को साफ रखना कितना महत्वपूर्ण है। ऐसे में अगर आप UV सैनेटाइज़र की तलाश में हैं, तो हमने 10 ऐसे सैनेटाइजर की लिस्ट तैयार की है, जिनकी कीमत 3 हजार रुपए से भी कम है…
1. बॉक्सानिया UV स्टेरिलाइज़र बॉक्स
कीमत: 1110 रुपए

इस यूवी सैनेटाइजर बॉक्स में स्मार्टफोन, वॉच, मास्क, ज्वेलरी जैसे आइटम सैनेटाइज किए जा सकते हैं। यह न सिर्फ चीजों को सैनेटाइज करता है बल्कि बदबू भी खत्म करने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह 99.9 फीसदी तक कीटाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस को मारने में सक्षम है। इसमें इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। इसमें वन बटन ऑटोमैटिक डिसइंफेक्टेंट और वन बटन ऑटोमैटिक फ्रेग्रेंस की सुविधा मिलती है।
2. कॉलमैट पोर्टेबल UV लाइट स्टेरिलाइज़र
कीमत: 1599 रुपए

कॉलमैट का यह UV लाइट स्टेरिलाइज़र सिर्फ 65 ग्राम वजनी है। इसी आसानी से कही भी कैरी किया जा सकता है। यह चार AAA बैटरी के माध्यम से काम करता है, जिसे यूएसबी चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 3 सेकंड में एक्टिवेट हो जाता है। इसमें इंडिकेटर लाइट के ब्लू होने के बाद इसे यूज किया जा सकता है। खासबात यह है कि इसे बड़े गैजेट्स जैसे डेस्कटॉप और कम्प्यूटर भी सैनेटाइज किए जा सकते हैं। यह 99.9 फीसदी तक कीटाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस को मारने में सक्षम है।
3. UVC मिनी पोर्टेबल UV स्टेरिलाइज़र लैंप
कीमत: 1549 रुपए

डोंगल की तरह दिखने वाला ये स्टेरिलाइज़र बेहद काम का है। इसे आसानी से जेब में कैरी किया जा सकता है। इसे आसान से आईफोन में कनेक्ट किया जा सकता है। डिवाइस में कनेक्ट होते ही यह काम करना शुरू कर देता है। अमेरिकन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड यह UVC स्टेरिलाइज़र चंद सेकंड में किसी भी सतह से हानिकारक बैक्टीरिया, कीटाणु और फंगस को खत्म करने में सक्षम है।
4. स्मार्स पोर्टेबल इंटेलीजेंट UV स्टेरिलाइज़र लैंप
कीमत: 1899 रुपए

यह स्टेरिलाइज़र टीवी रिमोट की तरह दिखता है, हालांकि आकार में थोड़ा छोटा और पतला है। इसमें नीचे की तरह UVC लाइट लगी है जबकि ऊपर की और एक बटन और एलईडी इंडिकेटर है। इसके जरिए 99.9% बैक्टीरिया, वायरस और मोल्ड प्रभावी रूप से मारे जा सकते हैं या निष्क्रिय किए जा सकते हैं। इससे कार का डैशबोर्ड, कीबोर्ड, कपड़े और गैजेट्स को सैनेटाइज किया जा सकता है।
5. 4ब्यूटी हेल्थजेनिक पोर्टेबल UV स्टेरिलाइज़र बॉक्स
कीमत: 1178 रुपए

इस स्टेरिलाइज़र बॉक्स बॉक्स में मास्क, मोबाइल फोन, वॉच, मैकअप ब्रश समेत कई छोटे चीजों को सैनेटाइजर किया जा सकता है। खासबात यह है कि इसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है, लेकिन यह तभी काम का है जब आपके पास वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने वाले गैजेट हों। इसके उपयोग से सिर्फ 3 मिनट में 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को प्रभावी रूप से मारा या निष्क्रिय किया जा सकता है। इसमें 6.6 इंच तक के फोन रखे जा सकते हैं।
6. UV स्टेरिलाइज़र बैग (33 लीटर)
कीमत: 2249 रुपए

इस यूवी स्टेरिलाइज़र बैग में 33 लीटर की कैपेसिटी मिल जाती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, ग्रॉसरी, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स सैनेटाइज किए जा सकते हैं। इसमें स्टेनलेस स्टील वायर रैक लगी है, जो सुनिश्चित करती है कि आइटम को हर तरफ से सैनेटाइज हो सके। अंदर की तरफ रिफ्लेक्टिंग मटेरियल लगा है ताकि यूवी एनर्जी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके। कंपनी का दावा है कि कुछ ही मिनटों में यह 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है।
7. होमशॉप UV स्टेरिलाइज़र बॉक्स
कीमत: 1799 रुपए

UV स्टेरिलाइज़र बॉक्स इंटेलीजेंस ऑटो ऑफ कैपेबिलिटी से लैस है, जिसकी मदद से बॉक्स खोलते है स्टेरिलाइज़िंग प्रक्रिया बंद हो जाती है। इसके अलावा इसमें 10 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसमें 6.2 इंच लंबाई वाले स्मार्टफोन सैनेटाइज किए जा सकते हैं। इसमें छोटे साइज का एमपी3 प्लेयर, ब्लूटूथ हेडसेट, टूथब्रश, वॉच, ग्लासेस, ज्वेलरी सैनेटाइज किए जा सकते हैं।
8. हाउस ऑफ क्विर्क पोर्टेबल स्टेरिलाइज़र
कीमत: 2499 रुपए

यह ट्रैवल सैनेटाइजर बैग है, जिसे सफर के दौरान आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसमें फोन, लैपटॉप, वॉच समेत मास्क और कपड़ों को भी आसानी से सैनेटाइज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 5 मिनट में यह 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करता है।
9. ट्रोस्ट UV स्टेरिलाइज़र
कीमत: 1699 रुपए

यह भी रिमोट कंट्रोल की तरह दिखता है। कंपनी का दावा है कि यह 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में सक्षम है। इससे गैजेट पर भी कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है। इसे मोबाइल फोन, टैबलेट, आईपैड, लैपटॉप, टॉय, रिमोट कंट्रोल, डोर हैंडल्स समेत कई चीजों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिर्फ 200 ग्राम वजनी है, इसे आसानी से हैंडबैग में रखा जा सकता है।
10. सूर्या मैपलिन पोर्टेबल UV स्टेरिलाइज़र
कीमत: 1099 रुपए

5 वॉट क्षमता वाला इस पोर्टेबल UV स्टेरिलाइज़र को इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यह चार AAA बैटरी के जरिए काम करता है। इसमें यूवी ट्यूब लगा है। कंपनी का दावा है कि 10 से 15 सेकंड में यह 99.9% बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर देता है। 65 ग्राम वजनी इस स्टेरिलाइज़र को फोल्ड कर आसानी से बैग में रखा जा सकता है।