26 दिसंबर का राशिफल:मिथुन, तुला राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग हैं, मकर राशि वालों की डेली इनकम बढ़ सकती है

26 दिसंबर, गुरुवार के ग्रह-नक्षत्र सुकर्मा और स्थिर योग बना रहे हैं। इन शुभ योग के प्रभाव से आज मिथुन राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। तुला राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उन्हें प्रमोशन की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का प्लान है, तो इसके लिए भी अच्छा दिन है।
धनु राशि के लोगों को सितारों का साथ और रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों के दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी। बिजनेस में डेली इनकम बढ़ सकती है। कन्या राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई स्पेशल ड्यूटी के ऑर्डर मिल सकते हैं।
मेष राशि के नौकरीपेशा लोग सावधानी रखें। किसी तरह के कागजी काम में गलती हो सकती है। सिंह राशि के लोगों को आज शेयर-मार्केट में निवेश करने से नुकसान हो सकता है। नौकरी में समस्याएं आ सकती हैं। बाकी राशियों के लिए मिलाजुला दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन पॉजिटिव
अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें। काम आसान बनाने के लिए नए तरीके अपनाएं। इससे ज्यादा सफलता मिलेगी। फोन या ऑनलाइन कामों के जरीये खास जानकारी मिल सकती है। कलात्मक कामों में भी आपकी दिलचस्पी रहेगी।
नेगेटिव
छोटी-छोटी बातों पर निराश होना ठीक नहीं है। इसका नकारात्मक असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भविष्य संबंधी कोई भी योजना बनाने में जल्दबाजी न करें। सहजता से आगे बढ़ें। घर के बड़े लोगों के साथ भी समय बीताएं।
व्यवसाय
बिजनेस में काम बढ़ेगा। इस समय मार्केटिंग पर ज्यादा फोकस रहना जरूरी है। लिक्विड आइटम का बिजनेस करने वालों के लिए फायदेमंद समय है। नौकरीपेशा लोग सावधानी रखें। किसी तरह के कागजी काम में गलती हो सकती है।
लव
घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नजदीकी दोस्त से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य
तनाव से खुद को दूर रखें। इस वजह से आपकी कार्य क्षमता पर असर पड़ेगा। सेहत पर भी असर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव
आपके लिए अच्छा समय है। सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजना बनाकर काम पूरे करने में मदद करेगी। सामाजिक और राजनैतिक संपर्क बनेंगे। जो कि फायदेमंद साबित होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खुशनुमा दिन बीतेगा।
नेगेटिव
ज्यादा खर्चे होने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। विवादित मामले को ज्यादा तूल न दें। शांतिपूर्ण माहौल रखें। युवा लोगों को करियर से संबंधित योजनाओं में अधिक जानकारी लेने की जरूरत है।
व्यवसाय
बिजनेस की योजनाएं किसी से शेयर न करें। आपकी मेहनत का फायदा कोई और ले सकता है। किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप का विचार है, तो अभी उससे संबंधित सोच-विचार आपके लिए लाभदायक रहेगा।
लव
पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है , लेकिन इससे संबंध और मजबूत होंगे। संतान से संबंधित अच्छी खबर मिलने से खुशियों का वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य
सेहत को लेकर लापरवाही न करें। बहुत काम और व्यस्तता के कारण बीपी और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव
आज आप धर्म-कर्म के मामलों में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण इच्छा पूरी हो सकती है। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। जीवन की बारीकी को गंभीरता से समझेंगे।
नेगेटिव
फिजूल की बातों पर ध्यान न दें और अनुशासित दिनचर्या रखें। थकान और बेचैनी से मनोबल कमजोर महसूस करेंगे। सहन शक्ति मजबूत रखें। दूसरों की समस्याओं में आप भी परेशान हो सकते हैं।
व्यवसाय
बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। अपनी कार्य प्रणाली को बेहतर करना होगा। फाइनेंस से संबंधित गतिविधियों में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कामों में सावधानी रखें। नौकरी में तरक्की का शुभ समाचार मिल सकता है।
लव
परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। आप खुश रहेंगे। प्रेम के मामले में आप धोखा खा सकते हैं।
स्वास्थ्य
बीती हुई नकारात्मक बातें अपने वर्तमान पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। वर्तमान में रहें और अपने कामों में मस्त रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4 पॉजिटिव
आज का दिन आराम से बीतेगा। खुद में भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। आपके कामों में तेजी आएगी। सार्वजनिक जगह पर समस्या सुलझाने में आपका योगदान रह सकता है। नजदीकी संबंधी से मिलने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव
आलस हावी हो सकता है। पुरानी जायदाद संबंधित समस्या बढ़ सकती है। नजदीकी रिश्तों में भी स्वार्थ की भावना बढ़ सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें।
व्यवसाय
व्यवसायिक कार्यभार बढ़ेगा लेकिन अभी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने में समय लगेगा। पब्लिक डीलिंग, ग्लेमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े क्षेत्रों में फायदे की स्थिति बनी रहेगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ नोक-झोक में ना पड़े।
लव
पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। प्रेम प्रसंग में किसी व्यक्ति की वजह से गलतफहमी हो सकती हैं।
स्वास्थ्य
सर्दी और पॉल्यूशन की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की आशंका है। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव
दिन की शुरुआत सुखद अनुभव से होगी। विशेष काम के लिए आपकी भरपूर मेहनत रहेगी। काफी हद तक सफल भी होंगे। इनकम का रुका हुआ सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। शादी लायक लोगों को इस समय शादी का ऑफर मिल सकता है।
नेगेटिव
कोई भी फैसला दिल की बजाय दिमाग से लें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। फाइनेंस संबंधी दिक्कत बढ़ सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर सावधान रहें। आपका सम्मान भी कम हो सकता है।
व्यवसाय
व्यवसाय संबंधित नई संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा। आपको मेहनत के अच्छे नतीजे तुरंत मिलेंगे। शेयर-मार्केट में निवेश करने से बचें। नुकसान हो सकता है। नौकरी में समस्याएं हो सकती हैं।
लव
घर में नई चीज खरीदने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा और संयम रखना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य
अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रख के खुद को एनर्जी और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। नियमित योगा और मेडिटेशन से भी आप सेहतमंद रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव
अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करें। सभी काम ठीक से पूरे हो जाएंगे।आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी समस्या को सुलझाने में मददगार होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई को लेकर चल रही समस्या दूर हो जाएगी।
नेगेटिव
दूसरों के मामलों में बिना वजह दखल न दें। इसका नुकसान आपको हो सकता है। किसी करीबी संबंधी से विवाद हो सकता है। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर भी रहेगा। किसी यात्रा को स्थगित रखें।
व्यवसाय
बिजनेस को लेकर दिक्कतें रहेंगी। हालांकि ये स्थिति अस्थाई है। जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। फायदे के सोर्स बनेंगे, लेकिन उनकी गति धीमी होगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई स्पेशल ड्यूटी के ऑर्डर मिल सकते हैं।
लव
परिवार के साथ मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य
वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 7 पॉजिटिव
प्रॉपर्टी का कोई विवाद है तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकता है। अनुभवी लोगों के साथ या धार्मिक कामों में थोड़ा वक्त जरूर बीताएं। मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे।
नेगेटिव
अपनी योग्यता और कार्यप्रणाली पर भरोसा रखें। किसी की बातों में न आएं। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी लगाने से मानसिक सुकून मिलेगा।
व्यवसाय
मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव का प्लान है, तो समय उत्तम है। आज बिजनेस में रिस्क न लें। न ही कहीं निवेश करें। सावधानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
लव
पति-पत्नी के बीच तालमेल और अच्छा व्यवहार बना रहेगा। युवा लोग प्रेम प्रसंग में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य
घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। इस समय उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 पॉजिटिव
समय अनुकूल है। समझदारी से कामकाज करेंगे तो आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। परिवार और बिजनेस दोनों जगह के खर्चे मैनेज करेंगे तो समस्या से बच जाएंगे। रुके काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। अपने काम आगे के लिए न टालें।
नेगेटिव
महत्वपूर्ण फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। करियर के ऑप्शन पर विचार करते रहें। लापरवाही से किसी काम में गड़बड़ होने की आशंका है, इससे नुकसान होगा।
व्यवसाय
कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में और अधिक कोशिश करने की जरूरत है। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाएं। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में तालमेल बना रहेगा। किसी भी लेनदेन में जल्दबाजी से नुकसान होगा।
लव
घर का माहौल व्यवस्थित रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य
ज्यादा काम होने से सर्वाइकल और कंधों का दर्द हो सकता है। आराम और कसरत दोनों जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव
सितारों का साथ मिलेगा। अटका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है। अपने कॉन्टैक्ट और मजबूत बनाएं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे। शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा।
नेगेटिव
गलत सलाह से नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा दूसरों की बातों पर भरोसा न करें। कोई भी मौका मिले तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाएं। खर्चों के साथ आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय
बिजनेस में धन संबंधी मामलों और योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। सरकारी मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। कर्मचारियों के काम को लेकर तनाव हो सकता है। सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
लव
पति-पत्नी में परिवार के किसी मामले को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है। रिश्तों में दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य
पॉल्यूशन से एलर्जी हो सकती है। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 पॉजिटिव
दिन की शुरुआत सुखद समाचार से होगी। बड़े भाई या उम्र में बड़े किसी इंसान से मार्गदर्शन मिलेगा। प्रॉपर्टी का कोई काम बन सकता है। कोशिश करते रहें। थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बीताएं। इससे मनोबल और मजबूत होगा।
नेगेटिव
गैर जरूरी बातों पर विवाद में न उलझें। रिश्तेदारों का आना-जाना बना रहेगा। इससे खर्चे बढ़ सकते हैं। समझदारी और सूझबूझ से समस्या सुलझ सकती है। उधार दिया पैसा मांगने में संकोच न करें।
व्यवसाय
बिजनेस में डेली इनकम बढ़ सकती है। बिजनेस के बड़े लेनदेन में कागजी कार्यवाही जरूर करें। पक्के बिल का इस्तेमाल करें। गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें। ऑफिस में दूसरों के मामलों में दखल देने से आप परेशानी में फंस सकते हैं।
लव
परिवार की व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देना जरूरी है। अपोजिट जेंडर वालों से पहचान और दोस्ती होगी।
स्वास्थ्य
किसी भी तरह का इन्फेक्शन बढ़ सकता है। वर्तमान मौसमी बदलाव से खुद को बचाने की कोशिश करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव
आज मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। बहुत व्यस्त रहेंगे। आपके सकारात्मक और भावुकता वाले स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। दोस्तों के साथ कॉन्टैक्ट अधिक मजबूत करना भविष्य में फायदा देगा।
नेगेटिव
नकारात्मक लोगों के साथ रहना आपके सम्मान को प्रभावित कर सकता है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। करियर और भविष्य को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
व्यवसाय
बिजनेस में कुछ योजनाएं बनी हुई हैं तो उन पर काम करना फायदेमंद होगा। पार्टनरशिप में चल रही परेशानी दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई इन्क्वायरी होने की भी आशंका है।
लव
घर के किसी अविवाहित सदस्य की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी।
स्वास्थ्य
मौसम का असर आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। अपनी दिनचर्या और खान-पान में बिल्कुल लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव
दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलने से थकान दूर होगी। परिवार में लंबे समय से चल रही चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। घर में कोई मांगलिक काम की योजना भी बनेगी।
नेगेटिव
आलस्य के कारण काम टालना ठीक नहीं है। अपनी इस कमी को दूर करें। अपने कामों के लिए समर्पित रहें। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर न लें। अच्छे से सोच-विचार करके आप बेहतरीन तरीके से काम पूरे कर पाएंगे।
व्यवसाय
बिजनेस की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। बीमा और इनकम टैक्स के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बहुत फायदा मिल सकता है। पार्टनरशिप के काम में तालमेल बिगड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने काम को तय समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे।
लव
परिवार का माहौल खुशनुमा और व्यवस्थित रहेगा। दोस्तों के साथ पार्टी या कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य
सेहत अच्छी रहेगी। बदलते मौसम को देखते हुए अपने रूटीन को संयमित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4