27 दिसंबर का राशिफल:मीन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा, तुला राशि वालों को नौकरी में इंक्रीमेंट या प्रमोशन की खबर मिल सकती है

27 दिसंबर, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र धृति और मातंग नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इनके प्रभाव से मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन रहेगा। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस की परेशानियां सुलझेंगी। उपलब्धि भी मिल सकती है। तुला राशि के लोगों को नौकरी में रुके हुए इंक्रीमेंट या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। मीन राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इनके अलावा वृष राशि के लोगों को पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। बिजनेस के लिहाज से धनु राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। इनकम से ज्यादा खर्चा होने की भी आशंका है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर दिखेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन… पॉजिटिव
एक्स्ट्रा कामों से आज कुछ राहत मिलेगी। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का सानिध्य भी मिलेगा। जिससे आपकी विचारों में भी सकारात्मकता आएगी। कामों में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव
तनाव की वजह से निजी काम अधूरे रह सकते हैं। युवा अपने करियर को लेकर असंतुष्ट होंगे। उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है। अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए थोड़े स्वार्थी भी रहें।
व्यवसाय
आज किसी कारोबारी समस्या का समाधान मिल सकता है। व्यवसाय में बजट से ज्यादा इन्वेस्टमेंट ना करें। इस समय कामकाज और जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी। पार्टनरशिप में फायदे की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को काबिलियत के हिसाब से अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव
पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य
थकान होगी। थोड़ा समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। सेहत के लिए सावधान रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव
आज का दिन सुकून और शांति से बीतेगा। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीताने से खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। निवेश को लेकर आपकी योजना बनेगी। जिस पर काम करना भी फायदेमंद होगा।
नेगेटिव
कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कार्यों में विघ्न डाल सकते हैं, परंतु चिंता ना करें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। किसी भी तरह के वार्तालाप में सावधान रहें, कि आपकी योजनाएं कहीं लीक ना हो। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मन को सुकून और शांति मिलेगी।
व्यवसाय
व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती हैं। पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अगर व्यवसाय यात्रा संबंधी कोई प्लानिंग बन रही है, तो आज उसे स्थगित रखना ही उचित है।
लव
पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है, इसलिए आपस में ही बैठकर सुलझाएं तो अच्छा है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य
सिर दर्द, माइग्रेन आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है। वर्तमान बिगड़े मौसम में खुद का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 पॉजिटिव
रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या से राहत के लिए आज अपने पसंदीदा काम निपटाने पर ध्यान देंगे। इससे खुशी मिलेगी। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मुश्किल रास्ता आसान हो जाएगा। धैर्य से किए गए कामों का नतीजा भी अच्छा होगा। फायदा होगा पर धीमी गति से।
नेगेटिव
आलस्य के कारण काम में रुकावट आ सकती है। सक्रियता रखनी बहुत जरूरी है। अपने गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें। किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच-विचार करें।
व्यवसाय
पार्टनरशिप के बिजनेस में पारदर्शिता रखने से व्यवस्था बेहतर होगी। व्यवसायिक जानकारियां किसी से शेयर न करें। नई योजनाओं पर मन लगाकर काम करें। सरकारी कर्मचारी एक्स्ट्रा कामों की वजह से परेशान हो सकते हैं।
लव
पति-पत्नी के बीच भावनात्मक मजबूती रहेगी। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बनेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य
चेस्ट संबंधी किसी तरह की दिक्कत महसूस हो सकती है। परंपरागत इलाज करना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव
पिछली समस्याओं से सीख लेकर आगे बढ़ें। जो स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना चाहते हैं, उन्हें जल्दी ही शुभ समाचार मिलेगा। पड़ोसी या रिश्तेदार के साथ चल रहा विवाद दूर होगा। संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव
कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय उसके सभी पहलुओं पर अच्छे से सोच-विचार कर लें। जल्दबाजी न करें। किसी दोस्त की नकारात्मक गतिविधि से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं।
व्यवसाय
बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी बेहतर करने की जरूरत है। काम करने वालों से तालमेल बैठाने में कठिनाई हो सकती है। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता रखने से व्यवस्था अच्छी रहेगी। ऑफिस में किसी साथी से विवाद होने की आशंका है।
लव
परिवार वालों के बीच किसी बात को लेकर आपसी तालमेल में कमी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य
सेहत को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। प्रकृति के करीब रहने से आप ताजगी मेहसूस करेंगे। आपको स्फूर्ति मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव
बड़े लोगों की सलाह मानने से कई तरह की उपलब्धि मिल सकती है। जो आर्थिक नजरिये से आपके लिए फायदेमंद होगी। फोन से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव
फालतू खर्चों पर कंट्रोल करने से आप आर्थिक समस्या से बच सकते हैं। नकारात्मक लोगों से दूर रहें। अपने कामों पर ही ध्यान दें। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। घर के रखरखाव संबंधी काम शुरू न करें।
व्यवसाय
नौकरी और बिजनेस की परेशानियों का समाधान मिलेगा। अपनी काबिलियत दिखाने का भी मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील हो सकती है। नौकरी में पब्लिक डीलिंग करते समय किसी पर भरोसा न रखें।
लव
दांपत्य जीवन व्यवस्थित होगा। कोई मांगलिक काम पूरा होने की योजनाएं बनेंगी। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य
डायबिटिक लोग अपना खास ध्यान रखें। सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। लापरवाही से बचें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव
अच्छे लोगों के कॉन्टैक्ट में रहें। सामाजिक कामों में भाग लें। नई जानकारियां मिलेंगी। मन मुताबिक काम में अच्छा समय बीतेगा। मानसिक शांति मिलेगी। स्थान परिवर्तन चाहने वाले लोगों को उम्मीद मिल सकती है।
नेगेटिव
अनजान लोगों के साथ मेल मिलाप करते समय अपने सम्मान का भी ध्यान रखें। दिखावे के लिए फिजूलखर्ची न करें। नकारात्मक बातों को अपने पर हावी न होने दें। समझदारी और शांति से काम लें।
व्यवसाय
कार्यक्षेत्र में सभी काम खुद व्यवस्थित करने की कोशिश करें। सावधान रहें, आपके कामों का फायदा कोई ओर उठा सकता है। रुका हुआ व्यवसायिक काम किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है।
लव
पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। परिवार वालों का तालमेल बेहतर होने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य
कफ या जुखाम से परेशान हो सकते हैं। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9 पॉजिटिव
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी दोस्त से मुलाकात का मौका मिलेगा। आपसी बातचीत से दोनों की समस्याओं का हल निकलेगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। पिता या पिता के समान व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
नेगेटिव
अपने खाली समय का सही इस्तेमाल करें। अनचाही यात्रा से परहेज करें। इसके सकारात्मक नतीजे नहीं मिलेंगे। थोड़ा समय किसी आध्यात्मिक स्थल पर बीताने से सुकून और शांति मिलेगी।
व्यवसाय
बिजनेस में कई तरह की जिम्मेदारियों से निपटने में दिन बीतेगा। मनचाहे नतीजे भी मिल सकते हैं। हर काम अपनी देखरेख में करवाएं। नौकरी में रुका हुआ इंक्रीमेंट या प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है।
लव
पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य
सिरदर्द और सर्वाइकल की समस्या से दिन थोड़ा अस्त-व्यस्त हो सकता है। गैस्ट्रीक चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1 पॉजिटिव
आपके मन मुताबिक दिन बीतेगा। सकारात्मक लोगों के साथ रहने से आप भी सकारात्मक होंगे। प्रॉपर्टी के मामले आपसी तालमेल से सुलझाएं, तो जल्दी समाधान मिलेगा। करीबी लोगों की मदद करने से आप खुश होंगे।
नेगेटिव
पुरानी समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं। परिवार की मदद से आपको राहत मिल सकती है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखें। थोड़ा समय बच्चों के साथ बीताने, उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय
बिजनेस में नेटवर्क और मजबूत करना होगा। इनकम में थोड़ी कमी आ सकती है, हालांकि कोई बड़ी डील फाइनल होने से उम्मीद जरूर दिखेगी। जोखिम भरे कामों में बहुत सावधानी रखें।
लव
घर में सुख-शांति के लिए आपकी तालमेल रखना बहुत जरूरी है। प्रेम प्रसंग में एक दूसरे के लिए भरोसा रखें।
स्वास्थ्य
सेहत ठीक रहेगी। संतुलित खानपान और दिनचर्या से आप स्वस्थ और ऊर्जावान रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2 पॉजिटिव
कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक होकर उनका हल भी निकाल लेंगे। घर की व्यवस्था बनाने रखने और रखरखाव के कामों में व्यस्तता होगी। नजदीकी व्यक्ति की मुसीबत में मदद करने से खुशी मिलेगी।
नेगेटिव
छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। पड़ोसी के कामों को लेकर आपमें शक और वहम जैसी स्थिति बन सकती है। इसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। इस समय निजी जीवन से जुड़े किसी भी काम में रिस्क न लें।
व्यवसाय
बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। इनकम से ज्यादा खर्चा हो सकता है। बेहतर होगा, किसी भी नए काम को शुरू करने की बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान दें। ऑफिस में टीम को बेहतर बनाने के लिए की गई आपकी कोशिश सफल रहेगी।
लव
बहुत व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और बिजनेस में पूरा तालमेल बनाकर रखेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटींग पर जाने के मौके भी मिलेंगे।
स्वास्थ्य
नींद न आने की समस्या से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। तनाव हावी न होने दें। आयुर्वेदिक इलाज लेना आपके लिए बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5 पॉजिटिव
घर की जिम्मेदारियां अच्छे से निभा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। ग्रह नक्षत्र उम्मीद से ज्यादा फायदे के योग बना रहे हैं। समय का पूरा इस्तेमाल करें। लंबे समय से किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा मनमुटाव ख।
नेगेटिव
एक्स्ट्रा काम के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। धैर्य और संयम रखें। क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। आपकी इमेज में कमी आ सकती है।
व्यवसाय
बिजनेस के मामलों में नियम से चलना पहली प्राथमिकता है। कागजी काम करते समय बहुत सावधानी रखें। जरा सी चूक से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए कोई गलत काम न करें। नई टेक्नोलॉजी को भी समझने की भी जरूरत है।
लव
घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। अपोजिट जेंडर वालों से करीबी होने से पारिवारिक माहौल गड़बड़ा सकता है। इस बात का जरूर ध्यान रखें।
स्वास्थ्य
मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से समस्या हो सकती है। बिजनेस और योग से इसका इलाज हो जाएगा। आयुर्वेदिक ट्रिटमैंट भी ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव
आज किसी खास अनुभव से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अधूरे पड़े घर के काम पूरे करने की कोशिश होगी। स्टूडेंट्स कई तरह की जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक कामों में भी व्यस्त रहेंगे।
नेगेटिव
दूसरों के निजी मामलों में बिना सोचे-समझे अपना फैसला न दें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। संतान की समस्याओं का शांतिपूर्ण से हल निकालने की कोशिश करें। अपने बजट से अधिक खर्च करना आपको समस्या में डाल सकता है।
व्यवसाय
बिजनेस में आपको कुछ खास अनुभव मिलेंगे। जो आपके लिए भी फायदेमंद होंगे, लेकिन बिजनेस में पूरा ध्यान बनाए रखें। किसी नजदीकी इंसान का दखल कर्मचारियों के बीच राजनीति का माहौल बना सकता है।
लव
दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव अफेयर के मामले में लकी रहेंगे, मुलाकात के मौके भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य
ज्यादा खाना खाने से बचें। पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7 पॉजिटिव
ग्रह स्थिति आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। आपको अपने कामों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है। कहीं निवेश करने का प्लान है तो तुरंत फैसला लें। फायदा होगा। परिवार के सदस्य की शादी का प्रस्ताव मिल सकता है।
नेगेटिव
किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। फालतू की बहस बाजी में न पड़ें। सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों से कड़वाहट ला सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है।
व्यवसाय
ग्रह स्थिति अनुकूल है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर विचार होगा। इस समय मार्केटिंग और पब्लिक कॉन्टैक्ट्स मजबूत करने की जरूरत है। किसी भी गैर कानूनी काम में दिलचस्पी न लें। आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी काम ध्यान से करें।
लव
पति-पत्नी एक दूसरे की मदद करेंगे। इससे घर की सुख-शांति को बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में समय खराब हो सकता है। लक्ष्य से भटक सकते हैं।
स्वास्थ्य
यात्रा के दौरान खानपान और रूटीन को व्यवस्थित रखें। समय पर दवाइयां लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5