28 जुलाई तक रहेगा मंगल-केतु का अशुभ योग:आगजनी, प्राकृतिक आपदाएं और बड़ी दुर्घटनाओं का समय रहेगा, सावधान रहें

7 जून से 28 जुलाई तक सिंह राशि में मंगल और केतु एकसाथ रहेंगे। मंगल पर राहु की दृष्टि भी रहेगी। इस कारण अंगारक योग बन रहा है। इस अशुभ योग के कारण देश-दुनिया में उथल-पुथल होने की आशंका है। इस अशुभ ग्रह-स्थिति से कई जगहों पर आगजनी और भयंकर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। मंगल के अशुभ प्रभाव से भूकंप और ज्वालामुखी फटने जैसी प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं। समुद्र तल में भूमि फटने से सुनामी आने की भी आशंका है। मंगल और राहु के अशुभ योग के कारण कमजोर देश भी भ्रम में रहकर युद्ध करने के लिए तैयार रहेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों के प्रतिनिधियों को शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। भारत में कई जगहों पर विवाद और प्रदर्शन होंगे। सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ने की आशंका रहेगी। इस अशुभ स्थिति से बचने के लिए क्या करें
आयुध डिपो, आतिशबाजी के कारखाने, बारूद और इसी तरह के ज्वलनशील चीजों के कारखानों पर विशेष सुरक्षा और सावधानी रखना चाहिए। इनकी सुरक्षा से जुड़े नियमों का खास ध्यान रखें। गैर जरूरी प्लास्टिक, लकड़ी और किसी भी तरह का ज्वलनशील कबाड़ तुरन्त हटा दें। सभी बड़े संस्थानों को फायर सिस्टम अपडेट रखना चाहिए। अग्निशमन विभाग को भी पूरी तैयारी के साथ रहना चाहिए।