28 सितंबर का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और धनु राशि वालों के बिजनेस में तरक्की के योग हैं

28 सितंबर, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्ध योग बना रहे हैं। इस शुभ योग के प्रभाव से आज वृष राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मिथुन राशि वालों को रुका पैसा मिलने के योग हैं। तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। धनु राशि वालों के बिजनेस में तरक्की के योग हैं। मकर राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। कुंभ राशि के लोगों को नौकरी की समस्याओं से राहत मिलेगी। मीन राशि वालों के बिजनेस के लिए अच्छा दिन है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- अपनी जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे, साथ ही किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। युवा लोग अपने किसी खास लक्ष्य को लेकर किए गए प्रयास में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों में आवेश में आने की बजाय सूझबूझ से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। युवा अपने करियर को लेकर माता-पिता से सलाह को प्राथमिकता दें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करे।
व्यवसाय- बिजनेस में बदलाव करना चाह रहे हैं, तो किसी फैसले पर पहुंचने से पहले अच्छे से सोच-विचार करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस से संबंधित कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को अपनी नौकरी से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी का छोटी-छोटी बातों में उलझना उचित नहीं है। घर में सुख-शांति बनाए रखें। मनोरंजन, डिनर आदि का प्रोग्राम बनाना सबको खुशी देगा।
स्वास्थ्य- पेट खराब और कमजोरी जैसी स्थिति महसूस होगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 वृष – पॉजिटिव- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली और विवेक आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा।
नेगेटिव- किसी अशुभ समाचार का प्रभाव आपके ऊपर बहुत गहरा पड़ेगा, जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। घर के बुजुर्गों की उचित देखभाल ना हो पाने की वजह से आत्मग्लानि महसूस होगी। इसलिए उनके लिए भी समय निकालना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी, साथियों और कर्मचारियों से मदद मिलती रहेगी। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताएं रहेंगी। उन्हें सुलझाने में अधिकारी की मदद लेना सही होगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का भरपूर सानिध्य मिलेगा। प्रेम तथा रोमांस में आकर्षण बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- बदहजमी, गैस आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन – पॉजिटिव- कहीं फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। घर में बदलाव अथवा रखरखाव संबंधी गतिविधियों की योजनाएं बनेंगी और आपकी सलाह को उचित महत्व दिया जाएगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर उत्साहित रहेंगे।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चे ज्यादा होने से परेशान हो सकते हैं। अपने ऊपर अत्यधिक कार्यभार ना ले। क्योंकि ठीक से निभा ना पाने की वजह से चिड़चिड़ापन भी हावी रह सकता है। अपने व्यक्तिगत कार्यो को प्राथमिकता दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वियों की वजह से कुछ तनाव रह सकता है, जल्दी ही परिस्थितियां बेहतर भी हो जाएंगी। उच्च अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध आपको कोई सरकारी टेंडर या सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा आर्डर दिलवा सकता है।
लव- आपका सहयोग घर के वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 4 कर्क – पॉजिटिव- मन मुताबिक गतिविधियों में समय व्यतीत करके आपको हार्दिक तथा मानसिक शांति का अनुभव होगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका हौसला और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में दोस्तों अथवा संबंधी की सलाह मददगार साबित होगी।
नेगेटिव- आपके विरोधी कुछ गलतफहमियां फेलाएंगे, इससे कोई नकारात्मक बात आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है। बड़े बुजुर्गों के साथ विचार-विमर्श करना और उनकी सलाह पर अमल करना जरूरी है। सरकारी नियमों का उल्लंघन ना करें।
व्यवसाय- कारोबार बढ़ाने की गतिविधियों में तेजी आएगी। मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों को टारगेट पूरे करने में मेहनत करनी पड़ेगी। इस समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना बहुत जरूरी है। इस समय प्रचार-प्रसार को बढ़ाना जरूरी है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और चिंता हावी ना होने दें। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। बदलते मौसम से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 सिंह – पॉजिटिव- यह समय थोड़ा सचेत रहने का है। अपने किसी भावी लक्ष्य को सुनियोजित ढंग से हासिल करने का प्रयास करें। अपने संपर्कों को भी और अधिक मजबूत कीजिए। कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कोई सरकारी मामला और अधिक उलझ सकता है। इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है। किसी बाहरी व्यक्ति से मुलाकात करते समय अपनी कोई भी गोपनीय बात को उजागर ना करें।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय संबंधित अनुभव को और बढ़ाएं। प्रॉपर्टी संबंधी डील करते समय कागज अच्छी तरह जांच लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को अभी स्थगित रखना उचित है, क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा।
लव- मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर और मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा संबंध रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 कन्या – पॉजिटिव- दिन का कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में जरूर बीताएं, इससे मानसिक ऊर्जा रहेगी। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ फोन या इंटरनेट के माध्यम से मेल-मिलाप सुकून देगा। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सुविधा होगी।
नेगेटिव- कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है। आवेश और गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थियों को इस समय अपने लक्ष्य पर पैनी नजर रखने से ही मन मुताबिक सफलता मिलेगी। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें।
व्यवसाय- कुछ दिक्कतें आएंगी। मुश्किल काम में घर के बड़े लोगों की सलाह लेना उचित रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा समय रहते वसूल कर ले। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक प्लेस पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। सोशल मीडिया तथा प्रेम संबंधों से इस समय किनारा कर ले, तो बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से अपना उचित ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का भी अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1 तुला – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। रुके हुए काम निश्चित तौर पर बनते नजर आ रहे हैं। अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। इससे आपके स्वभाव और व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपकी अहम भूमिका रहेगी।
नेगेटिव- मन में किसी तरह का द्वंद रह सकता है। सकारात्मक बने रहने से जल्दी ही परिस्थितियां संतुलित हो जाएंगी। कोई डील फाइनल करते समय या निवेश करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान भी अवश्य दें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, इससे गतिविधियां और अधिक बेहतर होंगी। इस समय अपनी दुकान अथवा ऑफिस की गतिविधियों पर थोड़ी नजर रखने की जरूरत है। युवाओं को करियर संबंधी कोई खुशखबरी मिलेगी।
लव- पति-पत्नी अपने संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। अपना उचित ध्यान रखें। इस समय आहार भी संतुलित ही ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कोई खास व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने से उत्साह बना रहेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।
नेगेटिव- धैर्य और शांति रखना आपका प्रथम काम है। क्योंकि गुस्से से काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी वस्तुएं, दस्तावेज आदि संभालकर रखे। क्योंकि चोरी होने या खोने की स्थिति बन रही है। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में लोन लेने जैसी स्थिति भी बन सकती हैं।
व्यवसाय- कामकाज में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। आप कुछ ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।
लव- घर में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहना आपको मुश्किल में डाल सकता है। किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7 धनु – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण लोगों का सानिध्य मिलेगा, उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे और इस बदलाव का आपकी तथा परिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर भी कुछ खास योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- इस समय आय कम और व्यय ज्यादा जैसी स्थिति रहेगी। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। परंतु उनकी देखभाल ज्यादा जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। रुके हुए सरकारी कामों में सफलता मिलने की संभावना है। समय अनुसार काम भी पूरे हो जाएंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा कारोबार मिलेगा। स्टाफ से संबंधित व्यवस्था कुछ गड़बड़ा सकती है।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध आपके दुख का कारण भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें इससे आप कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 मकर – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बन रही हैं। व्यवधानों के बावजूद आप कोई ना कोई सफलता का मार्ग ढूंढ ही लेंगे। निकट संबंधियों तथा दोस्तों के साथ संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। संतान के किसी सकारात्मक गतिविधि से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- एकाग्रता की कमी की वजह से आत्मविश्वास डगमगा भी सकता है। ये तात्कालिक है। पारिवारिक दायित्वों को निभाने में अपना योगदान अवश्य दें तथा अतिरिक्त खर्चों पर भी काबू रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली कुछ मध्यम ही रहेगी, परंतु धैर्य बनाकर रखें। जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ऑफिस संबंधी गतिविधियों में किसी प्रकार की राजनीति आपको परेशान कर सकती हैं। बेहतर होगा कि खुद को अपने कार्य में ही व्यस्त रखें।
लव- घर का माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। डिनर आदि पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। युवाओं की दोस्ती में घनिष्ठता आएगी।
स्वास्थ्य- उचित आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक कार्यभार तथा थकान की वजह से मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 कुंभ – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। परिवार जनों के सहयोग से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने से लोगों का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी।
नेगेटिव- ज्यादा नेतृत्व रखना भी संबंधों में दूरियां लाता है। रुके हुए सरकारी मामलों को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें। वरना मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। संतान से संबंधित कुछ तनाव रहेगा। मित्रवत् व्यवहार रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में लेनदेन संबंधी गतिविधियों में स्पष्टता रखें। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। नौकरी में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी तथा उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा तथा आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा और आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 मीन – पॉजिटिव- अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से आप उचित तरीके से अपने कामों को अंजाम दे पाएंगे। निवेश संबंधी कार्य भी संपन्न होंगे। परिवार के साथ मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। कहीं निवेश करने की इच्छा है, तो अनुकूल समय है।
नेगेटिव- कंपटीशन आदि की तैयारी कर रहे विद्यार्थी व्यवस्थित तरीके से पढ़ाई करें तथा व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। नजदीकी रिश्तेदारों से भी किसी प्रकार के वाद-विवाद की स्थिति बनेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपकी भविष्य को सुरक्षित रखेगा। परंतु ध्यान रखिए कि किसी कर्मचारी की वजह से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। शोध कर रहे युवाओं को कोई नौकरी संबंधी सूचना मिल सकती हैं।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल और सामंजस्य बनाकर रखेंगे। मित्रों के साथ कोई गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
स्वास्थ्य- अत्याधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेंगे। वर्तमान मौसम की वजह से बाहर के खानपान को बिल्कुल ही बंद रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2