3 राशियों के लिए अनचाही मुसीबतों वाला रह सकता हैं दिन, 9 राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम

बुधवार, 12 अगस्त 2020 को टैरो कार्ड्स का संकेत है कि 12 में से 9 राशियों को दिन में कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, 3 राशियों के लिए दिन कुछ अनचाही परेशानियों से भरा रह सकता है। कुछ लोगों को धन लाभ या नए इंवेस्टमेंट के मौके भी मिल सकते हैं। मेष राशि वालों के लिए आराम और कम जिम्मेदारियों वाला दिन, वृष राशि वालों के लिए स्वभाव में उदारता दिखाने का है समय, मिथुन राशि वालों के लिए कुछ बेचैनी भरा रह सकता है समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Two of Swords

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए कुछ आराम में गुजरेगा। व्यापार में लोग नए उद्यम में उतरेंगे। कुछ लोगों को खाद्य सामग्री से जुड़े काम और उद्योग में लोग लाभ कमाएंगे। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। परिवार के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा। अपने अंदर छिपी ऊर्जा को बाहर निकालने की आवश्यकता है।
करियर – करियर में काम की संख्या कम होगी। आप करियर के प्रति अधिक केंद्रित होंगे।
लव – रिश्तों में चीजें थोड़ी स्थिर रह सकती हैं। संबंधों को समय देने और एक दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य खराब समय से गुजर रहा है। सावधान रहें।

  • वृषभ – The Emperor

आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। आपको कुछ मामलों में आज काफी परिपक्वता का प्रदर्शन करना होगा। अपने अंदर उदारता का भाव बनाए रखें, परिस्थितियों को कुछ शांति और धैर्य के साथ संभालने की कोशिश करनी होगी। अपने आप को काम पर फोकस करने की जरूरत होगी। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।
करियर – निवेश का सही समय है। आप अपनी रचनात्मक ऊर्जाओं को गलत जगह पर बर्बाद करेंगे।
लव – अपने साथी से बिना किसी अपेक्षा के रिश्ते में अपना योगदान करने का दिन है।
हेल्थ – कुछ जटिल स्वास्थ्य समस्याएं आ सकती हैं। इसके लिए आपको मेडिटेशन का सहारा लेना लाभदायक रहेगा।

  • मिथुन – Temperance

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल भरा रह सकता है। आपके लिए चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती है। परिस्थितियों के बदलने से कुछ मामलों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।
करियर – कोई बहुत जरूरी काम टल जाएगा। वित्तीय संकट तनाव का कारण हो सकता है। व्यापारिक सौदों में अपना पक्ष पूरे जोर के साथ रखें।
लव – किसी निश्चित व्यक्ति की अनुपस्थिति आपको कई बार बेहद भावुक करेगी और गुस्सा दिलाएगी। आपके रिश्ते बहुत सारे नियमों से बंधे होंगे।
हेल्थ – गहरी सांस लेना आपकी भावनाओं को डिटॉक्स करने में आपकी मदद कर सकता है। ये आपको तनाव से दूर रहने में मदद करेगा।

  • कर्क – Judgment

आज आपको जल्दबाजी में कुछ फैसलों से गुजरना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए। निवेशक निर्यात और आयात से संबंधित एक नए बिजनेस में निवेश कर सकते हैं।
करियर – कुछ टारगेट्स को पाने के लिए कठिन प्रयास करें, इसमें आप अपने पक्ष में परिणाम देखेंगे।
लव – संबंधों की ओर से आप संतुष्ट रहेंगे। अपने आस-पास के लोगों के वशीभूत होने से सावधान रहें। ॉ
हेल्थ – आपका स्वास्थ्य आपको प्रभावित कर सकता है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।

  • सिंह – Ace of Swords

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा हो सकता है। आप कुछ मामलों में चीजों को संभाल पाएंगे लेकिन कुछ परिस्थितियां आपके विपरीत हो सकती है। आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। नए व्यवसाय आपको लाभ दे सकते हैं।
करियर – आर्थिक मामलों में आज काफी व्यस्तता रह सकती हैं। निश्चित निवेश और निर्णयों पर पछता सकते हैं, इसलिए जरूरी फैसलों को टाल दें।
लव – प्रेम के मामले में आप खुद को उदास महसूस करेंगे। क्रोध और दर्द को दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
हेल्थ – स्कीन एलर्जी और गले में तकलीफ हो सकती है।

  • कन्या – Six of Wands

आज का दिन कुछ मामलों में बेहतरीन परिणाम देने वाला रह सकता है। आपके लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल रह सकती हैं। आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।
कैरियर – कार्य स्थल पर और कैरियर में एक प्रोडक्टिव समय है। किसी भी नई योजना को बिना देरी किए लागू किया जाना चाहिए।
लव – कुछ समय अकेले बिताएं। वर्तमान संबंध तनाव को दूर करने के लिए आपको अपने साथी को कुछ स्थान देने की आवश्यकता है।
हेल्थ – अपने शरीर पर ध्यान देने की आवश्यकता है, थकान और तनाव दूर करने के लिए आप मालिश का सहारा ले सकते हैं।

  • तुला – Two of Pentacles

आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशान करने वाला हो सकता है। कुछ मामलों में एग्रेशन के कारण आप अपना आपा खो सकते हैं। कुछ मामलों से परेशान हो सकते हैं। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।
करियर – करियर में आप दूसरों पर बहुत हावी हो सकते हैं।
लव – प्रेम में आप खुद को अनिश्चितता से निश्चितता की ओर बढ़ते हुए पाएंगे। एक नया रिश्ता कार्ड्स पर है।
हेल्थ – अधिक वसा वाले भोजन से दूर रहें। पेट का ध्यान रखें। अपच की समस्या हो सकती है।

  • वृश्चिक – Two of Cups

आज का दिन आपको आत्मविश्वास की कमी महसूस करा सकता है। आपके लिए चीजें वैसे ही कुछ परेशानी भरी हो सकती हैं। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। इससे आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। सावधान रहें।
करियर – पुराने प्रोजेक्ट या अधूरे काम आने वाले दिनों में पूरे हो जाएंगे।
लव – आप किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे लेकिन एक पिछले रिश्ते के अनुभव आपको आगे बढ़ने से रोक सकते हैं।
हेल्थ – आपको डिटॉक्स डाइट पर जाने की जरूरत है। व्यायाम करना शुरू करें।

  • धनु – The Moon

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी सूचनाओं के साथ आ सकता है। आपको अपने करियर, व्यवसाय और जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है। दिन कुल मिलाकर काफी अच्छा और लाभ देने वाला रह सकता है।
करियर – नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए अच्छा समय है। एग्रेसिव और साहसी बनें। किसी समस्या का हल अचानक दिखाई देगा।
लव – भावनात्मक रूप से यह आपके लिए बहुत अच्छा समय है। पुरानी यादों से मुक्ति मिल सकती है। आप रिश्तों में डर और आशंका महसूस करेंगे।
हेल्थ – आपको बहुत सारी नींद और आराम की आवश्यकता है। आप ओवरएक्टिव हो सकते हैं। ध्यान तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है।

  • मकर – The Chariot

आज काम में थोड़ी कूटनीति आपको वह तरक्की दिला सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन इन सब में अपनी प्रायोरिटिज को ना भूलें। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।
करियर – आपके करियर के मोर्चे पर कुछ चीजें अभी थोड़ी रुकी हुई लगेंगी।
लव – रिश्तों में आपके लिए काफी आनंददायक समय रहेगा।
हेल्थ – आपको सिरदर्द और पीठ में दर्द की शिकायत रह सकती है। सावधान रहें।

  • कुंभ – Six of Wands

आज का दिन उनके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। अपने भविष्य के लिए कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। करियर की राह में आगे बढ़ने पर विचार करेंगे। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। आप काफी बचत कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।
करियर – करियर में स्पष्टता और तरक्की आएगी। शेयर और अन्य निवेश के लिए अच्छा समय है।
लव – एक नया रिश्ता एक गंभीर प्रतिबद्धता में बदल जाएगा। शादी निश्चित रूप से उन लोगों के लिए कार्ड पर है जो इसके लिए तैयार थे।
हेल्थ – आपके मन में बहुत खटपट चल रही है। आप थका हुआ महसूस करेंगे और दिनचर्या में संतुलन की आवश्यकता है।

  • मीन – Ace of Pentacles

आज का दिन आपके लिए करियर में सफलता का है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। संपत्ति में दिलचस्पी रखने वाले लोग, निवेश करने का एक सही समय। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा।
करियर – आप में से कुछ लोगों के लिए करियर में स्थान परिवर्तन या बदलाव का निर्णय लेने का समय है।
लव – अविवाहितों के लिए नए साथी के मिलने के योग हैं। विवाहितों को जीवनसाथी से सहायता मिलेगी।
हेल्थ – सिर दर्द और गले की समस्याओं पर नजर रखें। ये गंभीर रुप ले सकती हैं। सावधानी रखें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

wednesday 12 August 2020 daily horoscope in hindi sheelaa m bajaj dainik rashifal rashifal in hindi