30 मार्च का राशिफल:सिंह राशि वालों की पुरानी परेशानी सुलझेगी और मकर राशि वालों का रुका काम पूरा होने की संभावना है

30 मार्च, रविवार के ग्रह-नक्षत्र इंद्र और वर्धमान योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। वृष राशि वालों के बिजनेस में आ रही रुकावटें दूर होंगी। सिंह राशि वालों की पुरानी परेशानी सुलझेगी। कन्या राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। मकर राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है। मीन राशि वालों के लिए आर्थिक नजरिये से उपलब्धि वाला दिन है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष – पॉजिटिव- अपने संतुलित व्यवहार और मेहनत से किसी मुश्किल मुकाम को आसानी से हासिल कर लेंगे। धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में भी रुचि रहेगी और मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल हैं।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई नकारात्मक परिस्थिति बन सकती है, लेकिन अपना मनोबल गिरने ना दें और समस्या का निवारण करने में ध्यान दें। इस समय कोई भविष्य संबंधी योजना बनाते समय सावधानी बरते या आगे के लिए स्थगित कर दें।
व्यवसाय- कारोबार में फायदेमंद स्थिति बन रही है। समय का सही उपयोग करें। राजनैतिक तथा महत्वपूर्ण लोगों के संपर्कों को और अधिक मजबूत करने से व्यवसाय को बल मिलेगा। इस समय कहीं भी बड़ी धन राशि लगाना उचित नहीं है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा तथा आपसी संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य कुछ नरम भी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 वृष – पॉजिटिव- आज आपकी कोई व्यक्तिगत चिंता दूर होने वाली है। घर-परिवार का व्यवस्थित माहौल रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो सफलता निश्चित है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बीती हुई नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से कमजोर महसूस करेंगे। खर्चे भी अपनी बजट के अनुसार ही करें तो अच्छा रहेगा। कभी-कभी किसी काम में मनोनुकूल परिणाम ना मिलने उदासी महसूस करेंगे। परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही समाधान भी प्राप्त होगा।
व्यवसाय- कारोबार में रुकावट आ रही थी तो उनका समाधान हो जाएगा। इस समय कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग काफी हद तक व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। नौकरी में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ बैठकर समस्या को सुलझाने से हल जरूर निकलेगा। इससे आपसी प्रेम प्यार भी बढ़ेगा। प्रेम प्रसंगों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही और तनाव रखना ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज की परेशानी से संबंधित लोग अपना ध्यान अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7 मिथुन – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत करेंगे। साथ ही समय नजदीकी मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। युवाओं को कोई अहम फैसला लेने में माता-पिता का पूर्ण समर्थन मिलेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद कुछ विपरीत परिस्थितियां भी बनेगी। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है, हालांकि धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू कर लेंगे। मानसिक तनाव की वजह से अपनी व्यक्तिगत कार्यों पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर उचित गतिशीलता रहेगी। हालांकि कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आएंगी, जिन्हें आप समझदारी से सुलझा लेंगे। सरकारी नौकरी में अपने लक्ष्य को करने में उच्चाधिकारियों की भी मदद हासिल होगी। तथा ऑफिस का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।
लव- विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी बनाकर रखें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। लव पार्टनर की वजह से कोई परेशानी भी झेलना पड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी शिकायत रहेगी, जिसकी वजह से दिन भर थकान बनी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4 कर्क – पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, शांतिपूर्ण वातावरण में रहने से आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति की अनुभूति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के लिए विवाह का प्रस्ताव आने की भी संभावना है।
नेगेटिव- ध्यान रखें, कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपको मुसीबत में भी डाल सकता है। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी। दिखावे के चक्कर में खर्चो को बढ़ाना ठीक नहीं है।
व्यवसाय- कारोबार में नए काम को लेकर चल रहे प्रयासों में आज सफलता मिलने वाली है। नई मशीन या तकनीक का प्रयोग करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अपने स्टाफ तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें।
लव- घर-परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। युवाओं की दोस्ती में और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी समस्या बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और प्राणायाम करना इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6 सिंह – पॉजिटिव- यदि आप अपनी किसी समस्या को लेकर परेशान थे, तो आज उसका निवारण मिलने वाला है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी तथा खुशी भरा वातावरण रहेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव- युवा वर्ग व्यर्थ की मौजमस्ती में पड़कर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। इस समय अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। किसी भी परिस्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। अपने स्वभाव को बहुत ही सहज बनाकर रखे, गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय में ज्यादा निवेश न करें। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे।
लव- अपने वैवाहिक संबंधों के लिए किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें, कोई भी मामला आपसी सामंजस्य से ही समझाएं। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- योगा, मेडिटेशन आदि को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। मानसिक तनाव की वजह से थकान तथा ऊर्जा की कमी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2 कन्या – पॉजिटिव- कन्या राशि के लोगों के लिए आज ग्रह स्थिति उत्तम बनी हुई है। धार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ भी आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहें। आपको सफलता प्राप्त होगी। युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं, लेकिन इस बात को लेकर तनाव में ना आए और धैर्य रखें। व्यक्तिगत कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े। खर्चो पर नियंत्रण करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।
व्यवसाय- अपने काम को लेकर नए नए प्रयोग करना व्यवसायिक गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आदेश आ सकते हैं। अपनी फाइलें तथा डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।
लव- जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। और आप तनावमुक्त होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर डायबिटीज जैसी समस्या को लापरवाही में ना ले। मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1 तुला – पॉजिटिव- काम की अधिकता रहेगी। सफलता से सुकून मिलेगा। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। रिश्तो को मजबूत बनाकर रखने के लिए समझदारी और धैर्य की जरूरत है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान और स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में विवाद से बचना होगा। अपनी कार्यप्रणाली में भी कुछ बदलाव जरूर लाएं। कुछ लोग आपके विनम्र और शांतिपूर्ण स्वभाव का गलत फायदा भी उठा सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवर टाइम भी रह सकता है।
लव- घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान बदलते मौसम की वजह से आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करना जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9 वृश्चिक – पॉजिटिव- अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद स्नेह आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी के साथ भी वार्तालाप करते समय ज्यादा ईगो दिखाना ठीक नहीं है। अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा सुश्रुषा संबंधी अवहेलना ना हो। मामा पक्ष से संबंध खराब ना होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अंदरूनी व्यवस्था उचित रहेगी। हालांकि मेहनत अधिक रहेगी, उनका शुभ प्रतिफल भी शीघ्र ही धन के रूप में मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम में ध्यान ना दें।
लव- घर का माहौल खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। बच्चे की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द सबंधी समस्या उत्पन्न हो सकते हैं। बादी वाली तथा तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2 धनु – पॉजिटिव- व्यस्तता भरा दिन रहेगा। संतान से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा कर लेने से राहत मिलेगी। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी कार्य में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होने वाली है। शाम को परिवार के साथ किसी मनोरंजन आदि में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता के वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। घर के किसी बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपना खुद का कोई काम अधूरा रहने से मन उदास रहेगा। दूसरों की आलोचनाओं पर ध्यान ना दें और अपना मनोबल बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय के विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से अंजाम दें। कुछ नई संभावनाएं भी सामने आएंगी और फायदेमंद भी रहेगी। पार्टनरशिप मे मनोनकुल मुनाफा होगा। नौकरी में अपना लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेंगे और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा जीवन साथी के अस्वस्थता की वजह से घर पर अतिरिक्त समय भी देना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचार हावी होने से उसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं और मेडिटेशन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2 मकर – पॉजिटिव- आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। जिससे आप बहुत ही सुकून और ऊर्जा महसूस करेंगे। राजनीतिक संबंधों द्वारा आपका जनसंपर्क दायरा और अधिक विस्तृत होगा। और भविष्य में यह संपर्क आपके काम भी आएंगे।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी ना करें तथा बेहतर होगा कि अपने यह काम से मतलब रखें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा आवाजाही से परहेज करें। यह समय बहुत ही धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। किसी भी असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से राय अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यापार में नई पार्टियों तथा नए लोगों के साथ व्यवहार करते समय सतर्क रहें। कोई धोखाधड़ी होने की आशंका बन रही है। इस समय अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। अपने बॉस व उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
लव- घर का वातावरण व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं के अनदेखी न करें तथा अपने प्रेम संबंधों का प्रदर्शन करने से भी बचें।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन और इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3 कुंभ – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस विशेष कार्य को लेकर आपके प्रयास चल रहे थे, आज उसमें सफलता मिलेगी और सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान भी हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा।
नेगेटिव- कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति भी बन रही है लेकिन घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकालें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें, इससे प्रतिद्वंद्वियों में जलन की भावना आ सकती हैं। आर्थिक निवेश संबंधी कार्यों को अधिक ध्यान पूर्वक करने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार में चल रही उथल-पुथल से आज कुछ राहत मिलेगी। अभी फाइनेंस से संबंधित कार्य पर अधिक ध्यान दें। नए व्यवसायिक संपर्क भी स्थापित होंगे जो कि लाभदायक रहेंगे। हो सकता है कि किसी वजह से आपको अपने उसूलों व सिद्धांतों से समझौता भी करना पड़े।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 4 मीन – पॉजिटिव- आज कुछ नई जिम्मेदारियां होगी और काम के भी नए मौके मिलेंगे। जिन्हें समय पर पूरा करने से कॉन्फिडेंस और संतोष भरपूर बना रहेगा तथा कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उपलब्धियां ला रहा है।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ व्यक्तिगत बात को लेकर कुछ विवादित स्थिति बन सकती है और इसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें। दौड़-धूप और व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या आपको थका देगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल काम की गति को बढ़ाएगा। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। आपको ठग सकते हैं। ऑफिस का माहौल तथा सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कार्यभार भी बढ़ेगा।
लव- परिवार में सदस्यों के बीच हंसी-खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से कमजोरी और सुस्ती जैसी स्थिति महसूस होगी। अपनी मनो स्थिति का अवलोकन करते रहे।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7