4 राशियों के लिए दिन नुकसान और बीमारी वाला, 8 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता का दिन

रविवार, 9 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन कई मामलों में सफलता और आर्थिक लाभ देने वाला रह सकता है। वहीं, 4 राशियों के लिए आर्थिक नुकसान और सेहत के बिगड़ने का दिन हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मिलने का दिन, वृष राशि वालों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए किस्मत का साथ मिलने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।

  • मेष – Ace of Swords

आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छी परिस्थितियों का निर्माण करने वाला है। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। पुराने निवेश से आज धन लाभ होने के योग हैं। उतना ही काम करें जितनी ज़रुरत हो, उससे अधिक आपकी सेहत और निजी जीवन दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा।
करियर – आज का दिन आपके लिए काम पर फोकस करके अपने लिए लाभ कमाने का है।
लव – रिश्तों में अपनी मर्यादाओं का ध्यान जरूर रखें। शब्दों का चयन सावधानी से करें।
हेल्थ – आज आपको पैरों में मोच या खिंचाव की समस्या हो सकती है। अगर आप स्पोर्ट्स पर्सन हैं तो सावधानी रखें।

  • वृष – Eight of Pentacles

आज का दिन आपके लिए कुछ नई जिम्मेदारियों वाला रहेगा। राहत के साथ काम का दबाव भी रह सकता है। कुछ समय से अटका हुआ काम आज अचानक पूरा हो सकता है। आप आराम के मूड में रहेंगे किन्तु इसके कारण जो ज़रूरी काम है उसे अनदेखा न करें। काम को जितना टालेंगे उतना ही आप पर काम का भार बढ़ता जाएगा जो की भविष्य में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। रिश्तेदारों से मेलजोल बढेगा।
करियर – आज काम में मन नहीं लगेगा किंतु आज लापरवाही न करें।
लव – आज जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा। किसी बात को लेकर सहमति बनेगी।
हेल्थ – पुराने दर्द से राहत मिलने का संकेत है। सेहत अच्छी रहेगी।

  • मिथुन – The Star

आज के दिन बिजनेस और करियर के मामले में किस्मत आपका साथ देगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ बातों को लेकर मन में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। अपने आप में धीरज रखें और अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें। आज कोई भी बात सोच समझ कर ही बोलें ताकि आपकी बात से अनजाने में किसी को चोट न पहुंचे। काम-काज में वृद्धि के आसार हैं, किन्तु किसी भी निर्णय को लेकर अड़ियल न हों।
करियर – आज आपके काम आसानी से बनते जाएंगे। कुछ पुराने प्रोजेक्ट भी आज पूरे हो सकते हैं।
लव – आज रिश्तों में कुछ बहस होने के योग है। रिश्तों में संतुलन बनाकर रखें।
हेल्थ – अगर आप पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैं, तो आज यह ज्यादा परेशान कर सकते हैं।

  • कर्क – Three of Swords

आज का दिन आपके लिए कुछ टल रहे निर्णयों पर कठोरता से आगे बढ़ने का समय है। जितनी जल्दी इस विषय को निपटा लेंगे, उतनी ही सहजता से इसका समाधान हो जाएगा। वास्तविकता से आँखें फेर लेने से कोई लाभ नहीं है। किसी भी परिस्थिति में आने बारे में अवश्य सोचें और निर्णय लेते समय गिल्टी न महसूस करें। कभी कभी एक अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिएं।
करियर – अपने काम से आपको बोरियत महसूस कर सकते हैं। काम में बदलाव का मन बन सकता है।
लव – अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जल्द ही बात पक्की होगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज किसी भी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

  • सिंह – Justice

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक भी साबित हो सकता है। फिर भी कुछ नकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास रह सकती है। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें।
करियर – आज आपको तरक्की और धनलाभ के कुछ अवसर मिल सकते है।
लव – आपको कोई नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। आपके प्रेम जीवन में सुखद पल आएंगे।
हेल्थ – सेहत के मामले में आपको कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

  • कन्या – Ten of Cups

आज किसी सामाजिक या व्यवसायिक समारोह में जान-पहचान बढ़ेगी जो कि आपके लिए लाभकारी रहेगी। आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है, जिस कारण आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा, इससे घबराएं नहीं, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस ऊर्जा का प्रयोग अपने घेरे से बाहर निकलने में करें। रिस्क लेने से न कतराएं।
करियर – ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।
लव – घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई जश्न मनाने का मौका मिलेगा।
हेल्थ – पुरानी बीमारियों उभर सकती हैं। आपको सेहत के लिए सतर्क रहना होगा।

  • तुला – Two of Swords

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक गतिविधियों में शामिल रहने का है। आपको व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास की कमी न होने दें। बड़ों की सलाह अवश्य लें कोई निर्णय लेने से पहले। आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपने लोगों पर भरोसा रखें और काम को मिलजुल कर आगे बढ़ाएं। किसी भी मामले में आपको निर्णय लेने में समस्या हो तो मित्रों से भी सलाह ले सकते हैं।
करियर – ऑफिस में उन्नति और तरक्की के योग हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता अवश्य मिलेगी।
लव – कोई नया व्यक्ति मिल सकता है, जो जीवन के प्रति आपके नजरिए को बदल सकता है।
हेल्थ – आपको जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है, खासतौर पर आपको अपने घुटनों का ध्यान रखना चाहिए।

  • वृश्चिक – Six of Wands

आज का दिन आपको जीवन में कुछ नई घटनाओं के होने का हो सकता है। आपको कुछ नए अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। आप थोड़े सामाजिक सहयोग की ओर झुक सकते हैं। आपको अपनी मेहनत से बहुत कुछ मिला है, अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे, दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की आप क्षमता रखते हैं, अपने इस उत्तरदायित्व को निभाएं। जब तक इससे दूर भागते रहेंगे, तब तक जीवन में असंतोष की भावना बनी रहेगी।
करियर – काम के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
लव – आज बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
हेल्थ – आप सेहत के लिए आज कुछ नया डाइट प्लान शुरू कर सकते हैं।

  • धनु – The Moon

आज का दिन आपके लिए बार-बार मूड में बदलाव होने वाला रहेगा। किसी भी काम में आपको जल्दबाजी से बचना होगा। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। आपका काम में मन नहीं लगेगा। यदि किसी निर्णय का इंतज़ार कर रहे हैं, तो हो सकता है उसमें और विलम्ब हो। जल्दबाज़ी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। कार्य के क्षेत्र में किन्ही नए व्यक्तियों से मुलाकात होने के योग हैं। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे।
करियर – बिजनेस के मामले में किसी सौदे में जल्दबाजी ना करें। आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।
लव – प्रेमियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। रिश्ते में आप काफी भावुक रहेंगे।
हेल्थ – आज आपको चोट लगने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह कार्ड्स दे रहे हैं।

  • मकर – The Hanged Man

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रह सकता है। कुछ मामलों में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है लेकिन कुछ में आपको निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। कामकाज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।
करियर – आज वरिष्ठों से तारीफ मिलेगी। उन्नति होगी। नौकरी की तलाश है, तो आज सफलता मिल सकती है।
लव – विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – आज गैस्ट्रिक ट्रबल या अपच जैसी समस्या हो सकती है।

  • कुंभ – Six of Pentacles

आज आपके मन में थोड़ी बेचैनी और असंतुष्टि का भाव रह सकता है। आज आपका काम में मन कम ही लगेगा। आप परिस्थितियों से बोरियत महसूस कर सकते हैं। थोड़ा समय मेडिटेशन में बिताएं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी और अध्यात्मिक प्रगति के लिए भी यह एक अच्छा दिन है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है।
करियर – अपने लक्ष्य को पाने के लिए थोड़ी और मेहनत की आवश्यकता है। अपना पूरा फोकस काम पर लगाएं।
लव – आज आपका ज्यादातर समय परिवार और साथी के साथ चर्चा में बीतेगा।
हेल्थ – आज पीने के पानी को लेकर सावधानी बरतें।

  • मीन – The Devil

आज का दिन आपके लिए पुराने मसलों पर फिर से कोई फैसला लेने का समय है। आपको कोई ऐसा निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसे आप कुछ समय से टाल रहे हैं। जितनी जल्दी इस विषय को निपटा लेंगे, उतनी ही सहजता से इसका समाधान हो जाएगा। कभी-कभी एक अच्छे भविष्य के लिए निर्भयता से कदम उठाने चाहिए। आपको अपने जोखिम का पूरा लाभ मिलेगा।
करियर – आपके काम को सराहा जाएगा। आपके लिए वैकल्पिक काम की तलाश करने का सही समय है।
लव – प्रेमियों के लिए समय अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का है। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो ये बिलकुल सही समय है।
हेल्थ – अगर शुगर या ब्लड प्रेशर के पेशेंट हैं तो सावधानी रखना अनिवार्य है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Sunday rashifal today aaj ka tarot rashifal 9 August 2020 daily horoscope in hindi sheelaa m bajaj