शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन शुभ फल देने वाला हो सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए सेहत और पैसों के मामले में ध्यान रखने का दिन है। मेष राशि वालों के लिए सफलता देने वाला रह सकता है दिन, वृष राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए पुरस्कार और प्रशंसा मिलने का है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर शीला एम. बजाज से।
- मेष – Judgement
आज का दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। नए कामों में आपको मनचाहे परिणाम मिलने के संकेत हैं। आपके लिए समय पूरी तरह अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ नया सीखने के लिए भी उत्साहित रह सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ साझेदारी में कोई बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए समय अच्छी तरक्की मिलने का है।
करियर – नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। आप अपना कौशल विकसित कर सकते हैं।
लव – आपका साथी आपके साथ तरक्की करना चाहता है। वे आपके साथ अपने विचार साझा कर सकते हैं।
हेल्थ – आपको सर्दी हो सकती है। मौसम के प्रभाव का ध्यान रखें।
- वृष – The Empress
आज का दिन आपके लिए कुछ बातों को टालने के बजाय तत्काल उन्हें अपनाने या लागू करने का है। ये आपके लिए फायदेमंद रह सकता है। आप फैसलों को टालेंगे तो अपना ही नुकसान करेंगे। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। आपकी आशंकाएं निराधार रहेंगी, इसलिए अपने भीतर के डर को निकालें। भविष्य में होने वाले लाभ के लिए आज निर्णय लेना आवश्यक है।
करियर – अपने कामों की प्राथमिकता को सही तरह से तय करके कामों को निपटाएं। आपको सफलता मिल सकती है।
लव – जीवन साथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेमियों के लिए भी समय कुछ अनुकूल होगा।
हेल्थ – तनाव और दबाव से दूर रहें। ये आपको कमजोर कर सकते हैं।
- मिथुन – Ace of Cups
आपके लिए दिन पुरस्कार और प्रशंसा मिलने का रह सकता है। आपके काम की हर ओर से सराहना होगी। लोग आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। कुछ मामलों में आपको थोड़ा नर्म रुख दिखाना पड़ सकता है। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी।
करियर – आपके मैनेजर आपके प्रजेंटेशन के कौशल से प्रभावित हैं। आपके विचारों की प्रशंसा होगी।
लव – आपका साथी मानता है कि आप बहुत अच्छे हैं। वे आपकी कंपनी से प्यार करते हैं।
हेल्थ – आपको बुखार हो सकता है।
- कर्क – The Lovers
आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में अन्य लोगों की तुलना में समस्याएं ज्यादा हैं, लेकिन ऐसा है नहीं। आप दूसरों के मुकाबले खुद को कमतर आंकने की गलती ना करें। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। अन्य लोग आपकी अपेक्षा बस इसे बेहतर तरीके से छिपा सकते हैं। अपने काम पर फोकस करने के लिए आपको अपने आसपास के दबाव को बेहतर तरीके से संभालना होगा।
करियर – आप मीटिंग्स में व्यस्त होंगे और व्यावहारिक मामलों पर सावधानीपूर्वक निर्णय लेने में सक्षम होंगे।
लव – प्रेम के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। साथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है।
हेल्थ – आपके लिए कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
- सिंह – Ten of Swords
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में परेशानी भरा हो सकता है। खासतौर पर उन कामों में जिनमें आपको कोई खास निर्णय लेना हो। आपको कुछ ऐसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है जो अमूमन आपके लिए पहले कभी परेशानी का कारण नहीं रही होंगी। आज आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए कुछ खास लोगों की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है।
करियर – आज बिना भविष्य के बारे में सोचे, कोई निर्णय ना लें। वरना आप परेशानी में पड़ सकते हैं।
लव – रिश्तों में थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है।
हेल्थ – आज आप ज्यादा सोचने और कल्पनाओं के कारण मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं।
- कन्या – The Devil
आज का दिन आपके लिए कई काम एक साथ करने का होगा। आपको कई जगहों पर अलग-अलग भूमिकाएं निभानी पड़ सकती हैं। समय प्रबंधन का ध्यान रखें, किसी भी मामले में लापरवाही आपकी छवि खराब कर सकती है। आपको पूरी तरह अपने काम के प्रति समर्पित रहने का है। नए काम आपको मिल सकते हैं या नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।
करियर – किसी नए प्रोजेक्ट में आपकी बहुत मांग होगी। काम में समर्पित रहें। बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।
लव – आपको जल्द ही प्यार मिलेगा। अविवाहित लोगों के लिए भी बेहतर रिश्ते मिलने के संकेत हैं।
हेल्थ – आपको सिरदर्द रह सकता है। सावधान रहें।
- तुला – Eight of Swords
आज आप अपने काम को पूरी तरह इंजाय करेंगे। कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। आपको कुछ क्षेत्रों में योग्यता के अनुसार कुछ प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते हैं। आपके लिए समय बेहतरीन सफलता वाला हो सकता है। आपको अपने काम से पूरी तरह संतुष्टि भी होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात आपमें नई ऊर्जा का संचार करेगी। आपका दिन बेहतरीन परिणाम वाला हो सकता है।
करियर – काम दिलचस्प रहेगा। आपको नई परियोजनाएं मिलेंगी, आशावादी होंगे।
लव – आपके दोस्त आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलवाएंगे, जिसे आप पसंद करते हैं। आप उनके साथ कुछ अच्छा समय गुजार सकते हैं।
हेल्थ – आपको पैर में दर्द हो सकता है। खिलाड़ियों को विशेष सावधानी बरतना पड़ेगी।
- वृश्चिक – Five of Swords
आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। पिछले कामों का सकारात्मक परिणाम आपको मिल सकता है। किसी आपको अपनी योग्यता पर पूरा विश्वास रखना होगा। लोग आपसे सलाह लेंगे। कुछ लोगों की आपको मदद भी करनी पड़ सकती है। आपको अपने लोगों के लिए भी समय निकालना होगा।
करियर – पदोन्नति हो सकती है। काम पर विश्वास रखें और दक्षता बनाए रखें।
लव – आपका पार्टनर डेट पर बाहर जाना चाहता है। आप उन्हें रात के खाने के लिए ले जा सकते हैं।
हेल्थ – आपको माइग्रेन हो सकता है। अगर नींद को लेकर कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लें।
- धनु – Seven of Wands
आज आपको हर तरफ से मदद और सांत्वना मिल सकती है। आपके लिए समय बहुत सहयोगात्मक रहेगा। कुछ मामलों में आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। आपके विचार पसंद किए जाएंगे। आपको लोगों से बातचीत में शब्दों के चयन पर काफी ध्यान रखना होगा। कुछ लोगों से आपके रिश्ते गलतफहमी के कारण बिगड़ सकते हैं।
करियर – आपकी टीम के साथी आपको अपना काम पूरा करने में मदद करेंगे। उनके प्रति कृतज्ञ रहें।
लव – अपने साथी के साथ गलतफहमी हो जाएगी। अपने अहं को एक तरफ रखें।
हेल्थ – आपके पैरों में चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय या खेलते समय सावधानी रखें।
- मकर – Two of Cups
आज का दिन आपके लिए उम्मीदों और आशाओं से भरा रहेगा। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आप अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है। समय अनुकूल है लेकिन अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो उसमें शुरुआत धीमी ही रखें। एक साथ कोई बड़ी राशि निवेश ना करें। आपको खानपान का विशेष ध्यान इस समय रखना चाहिए। आपको पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
करियर – कोई नया व्यवसाय आशाजनक लग रहा है। बढ़िया मुनाफा कमाने के लिए छोटी शुरुआत करें।
लव – आप चाहते हैं कि आप अपने साथी के लिए कमिटेड रहें। उन्हें अपना समय और स्नेह दें।
हेल्थ – फूड पाइजनिंग की आशंका है। बाहरी खाने से बचें। फलों का सेवन ज्यादा करें।
- कुंभ – Ace of Pentacles
आज का दिन आपके लिए यात्रा करने या यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको अपने बात करने के तरीकों में थोड़ा बदलाव या सुधार करना चाहेंगे, ताकी आप अपनी बात ज्यादा बेहतर तरीके से लोगों के सामने रख सकें। आपके लिए आज लोगों का सहयोग मिलने का संकेत है। जो लोग अविवाहित है, उनके लिए कुछ अच्छे योग बन रहे हैं। आप अपने मन की बात परिजनों से कर सकते हैं।
करियर – आप काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए अपनी कम्यूनिकेशन स्कील में सुधार करें।
लव – आपका प्रेमी आपको उनके परिवार से मिलवाना चाहता है। उनसे मिलिए। रिश्ते को स्वीकृति मिल सकती है।
हेल्थ – आपको सर्दी हो सकती है। अगर आप एलर्जी से पीड़ित हैं तो विशेष सावधानी रखें।
- मीन – Temperance
आज का दिन आपके लिए हर तरफ से बेहतरीन काम करने और विजयी होने के संकेत दे रहा है। आपको किसी से बहुत अच्छी प्रेरणा मिल सकती है। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे और आपकी कार्यशैली को अपनी मान्यता भी देंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। आपका दिन आज यादगार तरीके से गुजरेगा।
करियर – आपका बॉस आपको काम में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। वे आपके करियर में आपकी मदद करेंगे।
लव – आपका प्रेमी आपको उपहार देकर आश्चर्यचकित करेगा। उन्हें प्यार का एहसास कराएं।
हेल्थ – घुटने का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। सावधान रहें।