6 राशियों के लिए फायदे वाला रहेगा ये हफ्ता:मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं, वृश्चिक राशि वालों को प्रॉपर्टी के काम में फायदा हो सकता है

11 से 17 अगस्त तक चंद्रमा तुला, वृश्चिक और धनु राशि में रहेगा। इस कारण चंद्रमा पर मंगल, गुरु, शनि और राहु की दृष्टि पड़ेगी। इनके प्रभाव से हफ्ते के शुरुआती दिनों में मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस के लिहाज से वृष राशि वालों के लिए ये सात दिन अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि वालों का खास काम पूरा हो सकता है। नए काम में पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा। कन्या राशि के लोगों को सितारों का साथ और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए ये हफ्ता अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण डील भी हो सकती है। मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा और आर्थिक नजरिये से भी समय अच्छा है। इनके अलावा बाकी राशियों पर इस हफ्ते सितारों का मिलाजुला असर रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे रहेंगे ये सात दिन मेष – पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत में अच्छी खबर मिल सकती है, इसलिए फोन कॉल नजरअंदाज न करें। कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में थोड़ा समय बीताने से आप पॉजिटिव रहेंगे।
नेगेटिव- आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना ही करें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह जानकारी ले लें। कोई काम जल्दबाजी में न करें। ऑफिस के काम घर में करने से बहुत सी दिक्कतें आ सकती हैं। बेहतर होगा किसी अधिकारी से सलाह जरूरस लें।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। घर में ज्यादा दखल और रोक-टोक से परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग दिनचर्या और कार्यशैली को बहुत ही सुव्यवस्थित रखें। स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पूर्णता पालन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4 वृष – पॉजिटिव- अपने दम पर लिया गया कोई खास निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए कोई भी कार्य करने से पहले उसकी सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, निश्चित ही उचित परिणाम हासिल होंगे। धर्म तथा अध्यात्म में भी आस्था बनी रहेगी।
नेगेटिव- जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला चल रहा है, उसे शांति और गंभीरता से सुलझाएं। क्योंकि जल्दबाजी और भावुकता में गलत निर्णय भी हो सकते हैं। इस समय कोई भी स्थान परिवर्तन करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करने से कामों में सुधार हो सकता है। इस समय आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखना बहुत जरूरी है।
लव- घर में सुख-शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। लव संबंधी मामलों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय अकेले अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 मिथुन – पॉजिटिव- आपके उत्तम व्यक्तित्व और सरल स्वभाव की वजह से समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी तथा सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष सहयोग भी रहेगा। पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है।
नेगेटिव- उधार लेनदेन से दूर रहें, धोखा होने की आशंका है। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर भी नजर रखें। बेहतर होगा उन्हें सकारात्मक कामों में व्यस्त रखें। निजी व्यस्तता के साथ थोड़ा समय परिवार के साथ भी जरूर बीताएं।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में उचित कार्य चलता रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी। ट्रांसफर चाहने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें, इससे संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- किसी चिंता की वजह से नींद ना आने जैसी समस्या रहेगी, जिसकी वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 1 कर्क – पॉजिटिव- कोई खास काम पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उससे जुड़ी सफलता मिल सकती है। कोई सरकारी काम रुका है, तो इस हफ्ते उसे पूरा करने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। घरेलू और कामकाजी महिलाएं अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभा लेंगी।
नेगेटिव- किसी वजह से मन में कुछ नकारात्मक विचार भी उठ सकते हैं। कुछ समय आत्म मनन में व्यतीत करें तथा धैर्य और संयम बनाए रखें। कभी-कभी आप दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान भी कर सकते हैं। स्वयं पर भरोसा रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों तथा स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्य में भी प्रगति होगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय किसी नए काम में पैसा लगाना लाभदायक रहेगा।
लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने सेआपको मानसिक सुकून मिलेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति सचेत व सावधान रहना जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 1 सिंह – पॉजिटिव- घर के रखरखाव की योजनाएं बन सकती हैं। अपने किसी खास हुनर को निखारने की कोशिश करेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर लोगों के सामने भी आएगी।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-विचार करके लेना जरूरी है। किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह-मशवरा कर ले। क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए कुछ फैसले बदलने पड़ सकते हैं। इस समय आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के लिए खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी उलझनें बनी रहेंगी। अनुभवी लोगों से मिलने वाली मदद और गाइडेंस आपके लिए मददगार होगा। नौकरी में काम बढ़ने से तनाव रहेगा। बेहतर होगा कि अपना काम साथियों से बांटने की कोशिश करें।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- किसी बात को लेकर सिर दर्द और तनाव रहेगा। समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। साथ ही योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3 कन्या – पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती हैं। भावुकता के बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। निकट संबंधियों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई उचित जानकारी हासिल होगी।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करने से उन्हें खुशी मिलेगी। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से चिंता होना स्वाभाविक है। परंतु परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति अनुकूल है। बिजनेस में बेहतरीन ऑर्डर मिल सकते हैं। किसी राजनैतिक अथवा अनुभवी व्यक्ति की सलाह व मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा प्रदान करेंगी। सरकारी ऑफिस में किसी प्रकार की राजनीति चल सकती हैं, सावधान रहें।
लव- व्यस्तता के बावजूद पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समय निकालेंगे। इससे संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु नकारात्मक विचारों को अपने अंदर ना उपजने दे।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8 तुला – पॉजिटिव- घर के रखरखाव या बदलाव संबंधी योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जिम्मेदारियां खुद न लेकर घर के लोगों के साथ बांट लें। इससे आप स्वयं के लिए भी समय व्यतीत कर पाएंगे और सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना उलझे। क्योंकि इसका असर आपके मानसिक सुकून पर पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होने की बजाए धैर्य और संयम बनाकर रखें। विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों को कुछ व्यवधान आ सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था और कार्यप्रणाली रखने में बहुत मेहनत की जरूरत है। निजी कामों से भी आप बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग में सावधानी रखें।
लव- घर की किसी समस्या को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने में सक्षम रहेंगे। मनोरंजन, डिनर आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और थकान की वजह से सिर दर्द, सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक – पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो उसे क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। निकट संबंधियों के घर में आगमन से खुशनुमा वातावरण रहेगा तथा किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा।
नेगेटिव- कानूनी मामलों से संबंधित कोई भी लापरवाही ना करें। किसी भी मुद्दे पर बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें, अन्यथा वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। आर्थिक परिप्रेक्ष्य में कोई खास सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में पब्लिक रिलेशन को और मजबूत करें। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कामों में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। किसी अनुभवी इंसान से आपकी मुलाकात फायदेमंद होगी। ऑफिस में कार्यभार की कमी रहने से सुकून रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। प्रेम प्रसंग भी खुशनुमा बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुखाम तथा वायरल बुखार की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें और तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 धनु – पॉजिटिव- अपने बच्चों को हर उत्तम वस्तु उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे। बच्चों को शिष्टता और संस्कार देने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। भविष्य के लिए नई नई योजनाएं बनेंगी। अध्यात्म के प्रति भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- सप्ताह मध्य बाद कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन उदास रहेगा। विद्यार्थी व्यर्थ की मौज मस्ती में समय व्यतीत करके अपनी पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। मुश्किल समय में किसी विश्वसनीय मित्र से अपनी समस्या को शेयर करें, निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा।
व्यवसाय- अपने स्टाफ तथा अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखें तथा उनकी सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। अपने काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने का प्रयास करें। ऑफिस में आपके काम की उचित सराहना होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। परंतु एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी बनाकर रखें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ भरपूर आराम भी लेना जरूरी है। अत्यधिक काम की वजह से थकान और पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ध्यान और मेडिटेशन से भी आपको बहुत फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1 मकर – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है। सभी सोचे-समझे काम शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर भी कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। परंतु दिल की बजाय दिमाग से काम ले। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे।
नेगेटिव- अपनी वस्तुओं की अच्छी तरह संभाल करें, चोरी होने या गुम होने का खतरा है। इस समय किसी भी विवादित मामले को ज्यादा तूल ना दें। कोर्ट केस संबंधी मामले उलझ सकते हैं। इसलिए स्थगित रखना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मंद रहेंगी। आज अपनी उर्जा मार्केटिंग संबंधी कार्यों तथा पेमेंट आदि कलेक्ट करने में लगाएं। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। परंतु अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर भी अवश्य रखें।
लव- जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग तथा भावनात्मक संबल मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गला खराब रह सकता है। खांसी, जुकाम की समस्या भी बढ़ेगी। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4 कुंभ – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में हिम्मत और साहस बना कर रखना जरूरी है, आप निश्चित ही समाधान पा लेंगे। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा। महिलाओं के लिए यह सप्ताह खासतौर पर शुभ रहेगा।
नेगेटिव- वरिष्ठ लोगों से बातचीत करते समय ध्यान रखें, कि उनकी मान-हानि या अपमान जैसी स्थिति ना बने। वरना उनकी नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। आलस और सुस्ती की वजह से आपकी कार्यप्रणाली में मंदी भी आ सकती हैं। उचित समय का सदुपयोग भी करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में आपकी कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में मनन-चिंतन करने की जरूरत है। कोई विभागीय जांच चल रही है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में ही आने की संभावना है।
लव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। युवाओं का विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और अनियमित खानपान की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रह सकती हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5 मीन – पॉजिटिव- अपने जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और उन पर अमल करना आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावी बनाएगा। इस समय विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव- स्त्रियां अपने सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। अगर वाहन संबंधी खरीदारी की योजना बन रही है तो अभी उसको स्थगित रखना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां ठीक से चलती रहेंगी। व्यवसायिक फाइलें तथा पेपर्स वर्क किसी अजनबी के हाथ में ना दें वरना आपकी कोई गतिविधि लीक हो सकती हैं।
लव – घर परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं तथा विचारों का सम्मान करेंगे। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी और जलन की समस्या बढ़ने से परेशानी रहेगी। अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखे। योगा, मेडिटेशन के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2