6 सितंबर को हरतालिका तीज:सुहागिन महिलाएं जीवन साथी के सौभाग्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से करेंगी देवी पार्वती की पूजा

शुक्रवार, 6 सितंबर को महिलाओं का महा व्रत हरतालिका तीज है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर ये व्रत किया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जल रहती हैं यानी अन्न के साथ ही पानी का भी त्याग करती हैं। जीवन साथी के सौभाग्या, लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से देवी पार्वती की पूजा करती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, इस तिथि पर महिलाएं देवी पार्वती का सुंदर श्रृंगार करें और सुहाग की चीजें जैसे लाल चुनरी, लाल चूड़ियां, कुमकुम, आभूषण आदि जरूर चढ़ाएं। जानिए इस व्रत में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए… हरतालिका तीज व्रत से मिल सकते हैं ये पुण्य लाभ