8 जुलाई का राशिफल:मेष, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के लोगों को मिल सकती है परेशानियों से राहत

सोमवार, 8 जुलाई को मेष, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिल सकती है। वृष, सिंह, कन्या राशि के लोग काम करते समय लापरवाही से बचें, वर्ना हानि हो सकती है। वृश्चिक, धनु, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी से जानिए आपकी राशि के लिए सोमवार कैसा रह सकता है… मेषः पॉजिटिव- वरिष्ठ लोगों के माध्यम से किसी संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा परेशानियों से भी राहत मिलेगी। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। नेगेटिव- अपनी भावुकता और उदारता जैसी आदत में थोड़ा बदलाव लाना जरूरी है। कोई बाहरी व्यक्ति आपको बहला-फुसलाकर अपना मतलब निकाल सकता है। और आपके लिए यह सब हानिकारक रहेगा। इसलिए सचेत रहें। व्यवसाय- फैक्ट्री, इंडस्ट्री आदि से संबंधित व्यवसाय में कुछ नया काम भी शुरू होने की संभावना है। लेकिन कार्यस्थल पर अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। युवा वर्ग को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। ऑफिस में क्लाइंट के साथ डील करते समय कोई गलती हो सकती है। लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर पहले अपने करियर पर ध्यान केंद्रित रखें। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से कभी कभी थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। उचित आराम भी ले तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2 वृषः पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। सिर्फ कर्म प्रधान बनने की जरूरत है। क्योंकि कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के मन अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। नेगेटिव- आलोचनाओं से घबराए नहीं। कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रख सकते हैं। कोई आर्थिक विषमता भी सामने आएगी, इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। व्यवसाय- कार्यस्थल पर ज्यादा समय दे। क्योंकि आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है। अपनी योजनाएं और कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष भी शेयर ना करें।ऑफिस किसी कार्य को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी। लव- वैवाहिक संबंध सुमधुर रहेंगे। परंतु विशेषकर महिलाओं को विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य- संतुलित दिनचर्या और खानपान रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3 मिथुनः पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से व्यवस्थित करें, इससे उन्हें कार्य रूप देने में सुविधा होगी। दूसरों पर भरोसा करने की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखना आपको फायदा देगा। युवा वर्ग को भी आज कोई उपलब्धि हासिल होने वाली हैं। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को कम ना होने दें। असमंजस की स्थिति में विश्वसनीय लोगों से सलाह-मशवरा अवश्य करें, निश्चित ही आपको बेहतर समाधान मिलेगा। व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन साथ ही इससे संबंधित अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। आज कहीं निवेश ना ही करें तो उचित रहेगा। अपने व्यवसायिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- मौसमी परेशानियां जैसे खांसी, जुकाम आपको परेशान कर सकती हैं । आयुर्वेद का इस्तेमाल अवश्य करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 9 कर्कः पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का निदान मिलेगा और पूरे आत्म विश्वास के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान देना शुरू कर देंगे। किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिलने से भी मन में प्रफुलता रहेगी। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आए। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है और संबंधों में भी कटुता आ सकती है। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधर आएगा। कर्मचारियों द्वारा आपके काम में पूरी सहायता मिलेगी। अफसरों के साथ रिश्तों सुधार आएगा। कर्क राशि वालों के लिए व्यापार में क्रोध सबसे बड़ा शत्रु रहेगा। इसलिए अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार का दुर्व्यसन आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। दिनचर्या और खान-पान व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2 सिंहः पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय आ गया है। साथ ही कुछ विशेष जानकारियां में मिलेंगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा काफी समय बाद मेल-मिलाप होने से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। नेगेटिव- नेगेटिव परिस्थितियों से घबराएं नहीं तथा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। इस समय अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। किसी के साथ रुपए-पैसे को लेकर वाद-विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने दें। व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में सभी निर्णय स्वयं ही लें। साथ ही मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी पूरा ध्यान दें। परंतु किसी भी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा रखना उचित नहीं है। सरकारी सेवारत लोग अपने काम के प्रति लापरवाह ना रहे। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। स्वास्थ्य- महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगी। इंफेक्शन अथवा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5 कन्याः पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की परेशानी में उसका सहयोग करने से आपको आत्मिक खुशी मिलेगी। अगर कोर्ट संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नेगेटिव- किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। क्योंकि ब्लॉक हो सकता है। संतान को करियर संबंधी कोई काम बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय स्थिति ज्यादा लाभदायक तो नहीं है परंतु फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार अवश्य आएगा। युवाओं को किसी अनुभवी व्यक्ति द्वारा अपना काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने पर प्रोत्साहन मिलेगा। कोई ऑफिशियल टूर बन सकता है। लव- व्यस्तता के बीच जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी। स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान रखें और बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। जरा सी असावधानी नुकसानदायक रहेगी। भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 9 तुलाः पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। आप किसी नई तकनीक का प्रयोग करके अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा बनेगी। और जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। यदि आप किसी इंटरव्यू आदि में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता अवश्यंभावी है। नेगेटिव- सचेत रहे। ठगी अथवा धोखे का शिकार हो सकते हैं। फाइनेंस संबंधी कार्यों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बहुत ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इसलिए अलर्ट रहें और तुरंत निर्णय ले। ससुराल पक्ष से संबंध खराब ना करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में स्टाफ के साथ सामंजस्य बनाकर रखने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। लंबी दूरी की कोई यात्रा सार्थक रहेगी। युवाओं को शोध, अध्ययन, अनुसंधान जैसी गतिविधियों में उपलब्धि हासिल होगी। व्यापारिक उतार-चढ़ाव से कुछ राहत मिलेगी। लव- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे। स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव संबंधी प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना आपको ऊर्जावान रखेगा। भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 5 वृश्चिकः पॉजिटिव- आज आपका फोकस फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को मजबूत करने में रहेगा। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफलता देगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। लेन-देन के मामलों को लेकर कुछ तनाव की स्थिति भी बनेगी। कुछ समय आत्ममनन और चिंतन में लगाएं। परिवार जनों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना संबंधों में खटास लाएगा। व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में निवेश करने करना फायदेमंद रहेगा। मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें। करियर के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई बेहतर उपलब्धि मिल सकती हैं। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ ना कुछ मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास रखना तथा सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य- किसी-किसी समय मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मेडिटेशन, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और शांत रहने का प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 2 धनुः पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना ले। इससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से आपसी मेलजोल तथा विचारों का आदान-प्रदान दिनचर्या में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। नेगेटिव- दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से किसी नजदीकी संबंधी के साथ कहा-सुनी होना भी संभव है। इस समय शांत बने रहना ही उचित है। उत्तेजना से समस्या और अधिक बढ़ सकती हैं। कंपटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को ज्यादा फोकस होने की जरूरत है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में कुछ खास लोगों का सहयोग मिलेगा, साथ ही फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। लव- जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी छोटी सी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य- आज कुछ कमजोरी सी महसूस कर सकते हैं। आराम ले तथा संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 6 मकरः पॉजिटिव- आज दिन कुछ स्पेशल रहेगा। खास लोगों से मुलाकात के अवसर बनेंगे। मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा कुछ ऐसी जानकारी मिलेगी, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे। महिलाएं अपने व्यक्तिगत कार्यों पर फोकस रहेंगी। नेगेटिव- पारिवारिक मतभेद किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता में सुलझाने का प्रयास करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग आजकल अपने लक्ष्यों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, जिसकी वजह से वह अपना ही नुकसान कर बैठेंगे। व्यवसाय- व्यवसायिक अवरोध दूर होंगे। कार्यप्रणाली में नई तकनीक का प्रयोग करने से उचित सफलता मिलेगी। सिर्फ धैर्य और मेहनत की जरूरत है। किसी महत्वपूर्ण ऑफिशियल मीटिंग में भी आपको आमंत्रित किया जा सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लव- घर में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी को कुछ उपहार अवश्य दें, इससे प्रेम भाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य- उत्तम प्रवृत्ति के लोगों के साथ कुछ समय अवश्य व्यतीत करें तथा सकारात्मक मनोवृत्ति रखें। तथा स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2 कुंभः पॉजिटिव- आज मन मुताबिक तरीके से दिन व्यतीत होगा और सभी लोग आपसी मेलजोल का भरपूर आनंद लेंगे। घर की किसी समस्या को भी सुलझाने का उचित समय है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य वरिष्ठ लोगों के सहयोग से हल हो सकता है। नेगेटिव- लेनदेन संबंधी गतिविधियों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दूसरों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर लेने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार संबंधी गतिविधियों को और अधिक बेहतर बनाएं, इससे फायदा मिलेगा। इस समय कहीं भी पैसा निवेश ना करें। टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। सरकारी नौकरी में आज कोई खास कार्यभार मिल सकता है। लव- आपसी सामंजस्य से दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, गलतफहमी ना उपजने दें। स्वास्थ्य- शरीर में दर्द और हल्के बुखार जैसी शिकायत हो सकती है। स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद को जरूर अपनाएं। भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1 मीनः पॉजिटिव- किसी अनुभवी तथा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन लाएगी तथा आप कोई भी निर्णय बहुत आसानी से लेने में सक्षम रहेंगे। युवाओं का अपने करियर संबंधी किए गए प्रयासों का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। नेगेटिव- निवेश संबंधी कार्यों में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। अनजान लोगों को पैसा उधार ना दे और ना ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से किसी रिश्ते में अनबन भी आने की संभावना है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें। व्यवसाय- इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें। किसी नई योजना को बनाने के लिए समय उचित नहीं है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में बीती हुई नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में कटुता ना आने दे। क्योंकि मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य- गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर और पेट संबंधी समस्या रहेगी। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 3