8 जून का राशिफल:मिथुन राशि वालों की इनकम में सुधार होगा और तरक्की के रास्ते खुलेंगे, वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ

8 जून, शनिवार को मेष राशि वालों को बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। खास योजनाएं भी बनेंगी। मिथुन राशि वालों की इनकम में सुधार होगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कर्क राशि वालों को कार्यक्षैत्र में विशेष अधिकार मिलेंगे। फायदा होने की भी संभावना बन रही है। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी में भी अच्छी डील हो सकती है। इनके अलावा वृष राशि के लोग बिजनेस में सावधान रहें, धोखा होने की आशंका है। मकर राशि के लोग बिजनेस में रिस्क न लें। मीन राशि वालों को बिजनेस में दिक्कतें आ सकती हैं। नई शुरुआत के लिए भी दिन ठीक नहीं है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल मेष – पॉजिटिव- व्यस्तता भरी दिनचर्या रहेगी। समय पर कार्य बनते जाएंगे। व्यक्तिगत कार्यों के लिए तो वक्त ही नहीं मिल पाएगा। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने अहम को छोड़ना होगा। इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवाओं की कैरियर संबंधी कोई चिंता भी दूर होगी।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी कोई भी गतिविधि बहुत ही सावधानी से करें, इस समय कोई धोखा होने जैसी स्थिति भी बन रही है। किसी नजदीकी संबंधी की किसी गतिविधि को लेकर मन परेशान रह सकता है। परंतु गुस्से की बजाय धैर्य पूर्वक समस्या का हल निकाले।
व्यवसाय- बिजनेस में उपलब्धि मिल सकती है। खास योजनाएं बनेंगी। मार्केटिंग संबंधी कामों को प्राथमिकता दें। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। नौकरी-बिजनेस में गुस्से से नुकसान हो सकता है।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी तथा घर का वातावरण भी खुशनुमा बनेगा।
स्वास्थ्य- चोट अथवा दुर्घटना के आसार बन रहे हैं। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5 वृष – पॉजिटिव- कुछ समय अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें इससे आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा तथा मुश्किल समय को भी आप सहज तरीके से अनुकूल बना लेंगे। विवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता भी आने की संभावना है।
नेगेटिव- व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता की वजह से अपने रिश्तेदारों व संबंधियों को नजरअंदाज ना करें। फोन और इंटरनेट के जरिए सब के संपर्क में रहें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिनचर्या व्यवस्थित बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी भी तरह का रिस्क ना लें और ना ही किसी पर विश्वास करें। इस समय आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन रही है। ऑफिस से संबंधित कार्यों में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को बहुत ही सहज बनाकर रखें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अपने प्रिय मित्रों से फोन पर बातचीत पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगी। कुछ समय प्रकृति के साथ भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 मिथुन – पॉजिटिव- बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में भी करेगा। उनका मान-सम्मान व आदर बनाए रखें। घर में धार्मिक कृत्य संबंधी पूजा पाठ संपन्न हो सकता है। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। तथा संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- बच्चों को ज्यादा ढील ना दे। अन्यथा परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं और कुछ लोगों के मध्य अपमानित भी होना पड़ सकता है। पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- कोई टारगेट पूरा होने से आय की स्थिति में सुधार आएगा, साथ ही तरक्की के भी मार्ग प्रशस्त होंगे। मीडिया व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसायों में लाभदायक स्थितियां बनेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है।
लव- पारिवारिक सदस्य हर मुश्किल से मुश्किल स्थिति मे आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। प्रेम प्रसंगों के अवसर तो मिलेंगे परंतु उसे निश्चित दूरी में रखनी चाहिए।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। समय पर अपना चेकअप बगैरा करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2 कर्क – पॉजिटिव- परिवार से संबंधित कुछ योजनाएं बनेंगी और उन्हें क्रियान्वित भी आसानी से कर लेंगे। आज दिन का अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
नेगेटिव- खर्चों को सीमित रखें। अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। जिसकी वजह से आपको अपयश जैसी स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। किटी या कमेटी जैसी गतिविधियों में निवेश करने से पहले उसकी जानकारी अवश्य ले लें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी। साथ ही कुछ लाभदायक परिस्थितियां भी बनेगी। पार्टनरशिप के व्यवसाय में आपसी सामंजस्य और कार्यशैली व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगी। परंतु जॉब में परिवर्तन संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले उस पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपके प्रति श्रद्धा व प्यार बना रहेगा। लव अफेयर्स के मामले में लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- गर्मी जनित बीमारियों से अपना बचाव अवश्य करें। ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते रहे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3 सिंह – पॉजिटिव- आपने कुछ समय से जो लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है, आज उस पर काम करने का उत्तम समय है। युवाओं को अपनी किसी भविष्य संबंधी योजना में कामयाबी मिलने से खुशी और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक सुख शांति पर भी पड़ेगा। संतान से संबंधित कुछ चिंता रह सकती हैं। शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को संभाले।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्य प्रणाली में किसी भी तरह का बदलाव करना उचित ठीक नहीं है क्योंकि फायदा नहीं होगा। दूरदराज के क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें, कोई खास फायदेमंद सूचना मिल सकती है।
लव- व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवार जनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। और घर में सुव्यवस्थित माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2 कन्या – पॉजिटिव- वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में रहे। इससे पिछले कुछ समय से चल रही पारिवारिक समस्याओं को धैर्य और संयम से सुलझाने में सक्षम रहेंगे। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर चर्चा हो सकती हैं। जो कि सकारात्मक भी रहेगी।
नेगेटिव- व्यर्थ के वाद-विवादों से खुद को दूर ही रखें। क्योंकि किसी प्रकार की बदनामी आपके सिर पड़ सकती हैं। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में खर्चे की अधिकता रहेगी। युवा लोग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति लापरवाह ना रहे।
व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन करने से आपको व्यवसाय में नई-नई संभावनाओं व अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। दूरदराज के क्षेत्रों से संपर्क करते समय थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। ऑफिस में छोटी सी गलती की वजह से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अधिकारियों से मदद लेना ठीक रहेगा।
लव- पारिवारिक लोगों के बीच आपसी सामंजस्य भरपूर बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में बदनामी का डर है, इसलिए इन गतिविधियों से दूर ही रहे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। नियमित व्यायाम करें तथा किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7 तुला – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या में समय अनुसार परिवर्तन लाने से आपका व्यक्तित्व निखरेगा। खास लोगों के संपर्क में रहे। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। मन मुताबिक काम में बेहतरीन समय व्यतीत होने से मानसिक शांति अनुभव होगी।
नेगेटिव- खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में ज्यादा मोल भाव ना करें, क्योंकि ज्यादा पाने की चाह में नुकसान हो सकता है। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आलस्य की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे। इसलिए पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित रहना आवश्यक है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक स्थिति बेहतर रहेगी। निवेश संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करने में उचित समय लगाएं। इस समय भविष्य की योजनाओं पर पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है। सरकारी सेवारत लोग मनोनुकूल कार्यभार हासिल करेंगे।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- कफ, नजला की परेशानी बढ़ सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक – पॉजिटिव- ग्रह गोचर अनुकूल है और आपको हर परिस्थिति में आसानी से हल निकालने की क्षमता प्रदान करेगा। सिर्फ दूसरों से सलाह देने के बजाय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। इस समय किसी प्रॉपर्टी अथवा पॉलिसी में निवेश करना भविष्य में फायदेमंद भी साबित होगा।
नेगेटिव- दिन भर व्यस्तता की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां ना लें तथा अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय में की गई मेहनत के मनचाहे नतीजे मिल सकते सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी व्यवसाय में बेहतरीन डील हो सकती है। ऑफिशियल मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम भाव बना रहेगा। परंतु प्रेम संबंध मर्यादा पूर्व बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती हैं। तनाव के कारणों से खुद को बचाएं। धैर्य और शांति बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6 धनु – पॉजिटिव- कुछ समय आत्म चिंतन अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद सुलझ सकता है।
नेगेटिव- बनते कार्यों में कुछ दिक्कतें, परेशानियां भी रहेंगी। जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। वाहन अथवा मशीन से संबंधित उपकरणों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
व्यवसाय- बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि विस्तार संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। चिटफंड जैसी कंपनियों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। सरकारी सेवारत लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
लव- पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा।तथा सब के साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी योजनाएं भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें। विशेषकर खान-पान के प्रति बहुत अधिक संयम रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 मकर – पॉजिटिव- आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव- सामाजिक बने रहना भी जरूरी है। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ रिश्तों को भी सहेजकर रखना जरूरी है। कभी-कभी अपने गुस्से और आवेश ऐसे स्वभाव की वजह से नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह की उधारी ना करें।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में किसी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ बिजनेस में चौकन्ना रहें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। किसी मित्र से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत करने की वजह से सर्वाइकल तथा कंधों में दर्द उठ सकता है। कुछ समय व्यायाम और आराम में भी व्यतीत करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9 कुंभ – पॉजिटिव- आज आप अपनी रूचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय व्यतीत करने से खुद को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर में कमी ना आने दे। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने से कार्य प्रणाली में और अधिक सुधार आएगा। मीडिया तथा कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी
लव- परिवार वालों के बीच प्रेम तथा सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। परंतु साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग बने रहे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6 मीन – पॉजिटिव- कुछ समय अपनी मनपसंद गतिविधियों के लिए भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपकी प्रतिभा और छवि में भी और अधिक निखार आएगा। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। तथा वरिष्ठ लोगों का भी सहयोग रहेगा।
नेगेटिव- पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, उनका समाधान निकालने का प्रयास करें, वरना स्थिति और बिगड़ सकती है। किसी भी परिस्थिति में धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था में कुछ दिक्कतें आएंगी। किसी अनुभवी की मदद मिलेगी। नए काम शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। युवाओं को कोई नौकरी संबंधी कॉल आने से राहत मिलेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध कुछ तनावपूर्ण हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- सुस्ती और थकान हावी रहेंगे। किसी प्रकार की एलर्जी भी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5