स्टार्टअप्स कंपनियों के लिए जुलाई का महीना काफी अच्छा रहा। इस माह में स्टार्टअप कंपनियों को लगातार फंडिंग जुटाने में मदद मिली है। लगभग 60 से ज्यादा स्टार्टअप्स कंपनियों ने अच्छा खासा फंड जुटाया है। ज्यादातर फंडिंग उन स्टार्टअप्स को मिली जो बहुत जल्दी अपना कारोबार शुरू किए थे।
जुलाई में शीर्ष स्टार्टअप जिन्होंने अच्छी-खासी रकम जुटाई हैं-
कंपनी का नाम | कितना फंड मिला (USD) |
जोलो | 56,000,000 |
एमपावर्ड | 21,000,000 |
जेट वर्क | 20,754,700 |
बुलबुल | 8,700,000 |
हेवो | 8,000,000 |
फ्लिंटो क्लास | 7,200,000 |
मैजिक पिन | 7,000,000 |
ब्लू स्मार्ट | 5,000,000 |
इंट्री | 3,055,500 |
ट्रिबो होटल्स | 3,000,000 |
म्यूस वीयरेबल | 2,944,580 |
वेगराॅव | 2,500,000 |
पिगीराइड.इन | 1,880,630 |
गे डच | 1,700,000 |
बिग बैंग बूम सॉल्यूशन | 1,475,920 |
केन | 42 1,459,730 |
ब्लू स्काई एनालिटिकल | 1,205,310 |
सिकरदन | 1,200,000 |
युमलेन | 1,000,000 |
बीआरबी | 974,709 |
गिग इंडिया | 974,709 |
चिंगारी | 939,169 |
प्लम | 932,774 |
गिग फोर्स | 805,002 |
चिटमोंक्स | 650,000 |
फायर स्कोर | 500,000 |
ओपन ऐप | 500,000 |
गोबलि |
500,000 |
रिव्यू रिवार्ड्ज | 267,875 |
मित्रों | 265,406 |
वेलक्योर | 200,000 |
पार्कस्मार्ट | 199,723 |
पिकराइट | 175,000 |
हेल्प नाउ | 125,000 |
WYN स्टूडियो | 66,968 |
1 एमजी | 26,547 |
जोलो425 करोड़ रुपए के करीब सी राउंड फंडिंग जुटाई
बंगलुरू की को लिविंग ब्रांड कंपनी जोलो स्टे महीने में फंड जुटाने में टॉप पर रही है। 7 जुलाई को जोलो स्टे ने सिरीज फंड के तहत 425 करोड़ रुपए के करीब सी राउंड फंडिंग जुटाई थी। यह फंड उसने इनवेस्ट कॉर्प के नेतृत्व में नेक्सस वेंचर्स पार्टनर्स, मिरै असेट आदि से जुटाई। कंपनी ने इसके साथ ही कुल मिलाकर 9 करोड़ डॉलर की राशि जुटाई थी।
चीनी ऐप्स पर पाबंदी का भी मिला फायदा
आईआईटी मद्रास की स्मार्ट वाच कंपनी म्यूज वियरेबल्स ने भी इसी तरह से 30 लाख डॉलर की राशि जुटाई थी। इस कंपनी ने कोविड-19 को ट्रैक करनेवाले ट्रैकर का निर्माण किया था। इसी तरह वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म मित्रों ने भी जुलाई की शुरुआत में पैसे जुटाया था। जबकि शेयर चैट ने हाल में 4 करोड़ डॉलर की फंडिंग जुटाई थी। यह सब तब हुआ जब चीनी ऐप्स पर पाबंदी लगाई गई थी।ब्लाक चैन स्टार्टअप चिटमोंक्स ने भी यूनिकॉर्न इंडिया वेंचर्स से पैसे जुटाने में सफल रही।