नौकरीपेशा या सीमित आय वाले लोगों के लिए बड़ी रकम जमा करना आसान नहीं होता है। लेकिन रिकरिंग डिपॉजिट (RD) के तहत आप छोटी-छोटी सेविंग करके बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस RD पर 5.8 और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) इस पर 5.7 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। हम आपको आज RD के बारे में बता रहे हैं ताकि आप इस में निवेश कर बड़ी रकम तैयार कर सकें।
बड़ी बचत के लिए पोस्ट ऑफिस की आरडी करेगी मदद
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी मदद कर सकती है। आप इसका इस्तेमाल गुल्लक की तरह कर सकते हैं। मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित रकम डालते रहें और 5 साल बाद मेच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी रकम होगी। घर के गुल्लक में पैसे जमा करने पर भले ही आपको ब्याज नहीं मिले, पर यहां पैसे जमा करने पर आपको ब्याज भी मोटी मिलती है।
बैंक या पोस्ट ऑफिस ने खुलवा सकते हैं RD अकाउंट
RD एक तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम है। कोई भी व्यक्ति इसका खाता आप पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंकों में भी खुलवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस RD की अवधि 5 साल है। इसमें आप अगले 5 साल के लिए बढ़ा भी सकते हैं। हालांकि यह अवधि सलाना आधार पर बढ़ेगी। मतलब आपको 5 साल बाद हर एक साल के लिए इसे बढ़ाना होगा।
100 रुपए से शुरू कर सकते हैं निवेश
इस आरडी स्कीम में आप मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं। इससे ज्यादा 10 के मल्टीपल में आप कोई भी रकम जमा करा सकते हैं। मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है।
एक व्यक्ति अपने नाम खुलवा सकता है एक से ज्यादा खाते
इतना ही नहीं आप एक या एक से ज्यादा अकाउंट भी खोल सकते है। छोटे बच्चों के नाम पर भी यह अकाउंट खोला जा सकता है। 10 साल या उससे अधिक उम्र होने पर आप इसे खुद ऑपरेट कर सकते हैं। 3 लोग मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकते हैं।
5 साल तक 1 हजार महीने निवेश करने पर बन जाएगा 70 हजार का फंड
इंडिया पोस्ट की आरडी में अगर आप 1 हजार रुपए प्रति महीने की रकम इन्वेस्ट करते हैं तो 5.8 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से 5 साल बाद मच्याेर होने पर यह लगभग 69,748 रुपए हो जाएंगे।
SBI RD पर कितना ब्याज दे रहा?
अवधि | ब्याज दर(%) |
1 साल से और 2 साल से कम | 5.50 |
2 साल से और 3 साल से कम | 5.50 |
3 साल से और 5 साल से कम | 5.70 |
5 से 10 साल के लिए | 5.70 |