सुबह 153 अंक ऊपर खुला बीएसई, ट्रेडिंग के दौरान 600 अंक तक ऊपर पहुंचा; रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3% का उछाल

मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन बीएसई 153.26 अंक ऊपर और निफ्टी 55.05 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 600.80 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा है। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 3% से ज्यादा का उछाल है।

इससे पहले सोमवार को बीएसई 11.16 अंक नीचे और निफ्टी 15.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 695.66 अंक तक और निफ्टी 191.2 पॉइंट तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में बीएसई 667.29 अंक नीचे 36,939.60 पर और निफ्टी 173.60 पॉइंट नीचे 10,899.85 पर बंद हुआ था।

बीएसई बैंकिंग सेक्टर के इन शेयर में बढ़त

बैंक बढ़त (%)
HDFC बैंक 3.08 %
एक्सिस बैंक 0.89 %
RBL बैंक 0.83 %
ICICI बैंक 0.76 %
फेडरल बैंक 0.67 %
सिटी यूनियन बैंक 0.64 %

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 236.08 अंक ऊपर 26,664.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.47 फीसदी बढ़त के साथ 157.52 अंक ऊपर 10,902.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.72 फीसदी बढ़त के साथ 23.49 पॉइंट ऊपर 3,294.61 पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20 फीसदी बढ़त के साथ 6.65 अंक ऊपर 3,374.62 पर बंद हुआ था। इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18,55,331 हो गई है। इनमें 5,85,483 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 12,30,440 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 38,971 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18,443,484 हो चुकी है। इनमें 697,189 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 158,929 हो चुकी है।

12:20 PM बीएसई 604.17 अंक ऊपर 37,543.77 पर और निफ्टी 163.20 पॉइंट ऊपर 11,054.80 पर कारोबार कर रहा है।

11:35 AM रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में आज 3% से ज्यादा का उछाल है।

10:00 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर में 10 में से 8 बैंकों के शेयर में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:46 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; HCL टेक और इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:43 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; ZEEL और कोल इंडिया के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:34 AM बीएसई 30 में शामिल 19 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 11 कंपनियों के शेयर में गिरावट है।

09:30 AM बीएसई के 23 में से 22 सेक्टर में बढ़त है, वहीं एक सेक्टर में गिरावट है।

09:25 AM आज बीएसई के सभी 32 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले, लेकिन अभी एक में गिरावट आ चुकी है।

09:15 AM बीएसई 260.47 अंक ऊपर 37,200.07 पर और निफ्टी 68.60 पॉइंट ऊपर 10,960.20 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: August 4 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates