चीन में तेज मिर्च वाला मोमोज खाने से आंत में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। 63 साल के वांग नाम के बुर्जुग ने डिनर में तेज मिर्ची वालाे मोमोज खाए इसके बाद उनके पेट में दर्द शुरू हुआ।
अधिक मसाले वाला खाना होने के कारण वांग को पेट से हल्के धमाके का अहसास हुआ, इसके बाद आंत फट गई। आनन-फानन में उसे पूर्वी चीन के अस्पताल में लाया गया।
डॉक्टर्स का कहना है कि तेज मिर्ची वाले मोमोज खाने से चीनी बुर्जुग के पेट में गैस बनी लेकिन खाना आंत में फंस गया और प्रेशर बढ़ने पर ब्लास्ट हो गया। यह मामला चीन के जियांग्सू प्रांत का है।
1 साल से आंत की समस्या से जूझ रहे
वांग के मुताबिक, डिनर मोमोज खाने के बाद पेट में दर्द और पसीना आना शुरू हुआ। इसी दौरान मैंने पेट में धमाके जैसा महसूस किया। घटना के बाद परिवार के सदस्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वांग पिछले एक साल से आंत की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी आंत सामान्य तौर पर काम नहीं कर पा रही है।
वांग कहते हैं आंतों की समस्या दो तरह की होती है मैकेनिकल और फंक्शनल, मेरे मामले में यह किस तरह की समस्या है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है।
पेट से तीन लीटर मल और पानी निकाला
डॉक्टर्स के मुताबिक, मेडिकल चेकअप के दौरान वांग के पेट में काफी मल पाया गया। इलाज करने वाले डॉ. सूं जियान के कहते हैं, वांग के पेट से तीन लीटर मल और पानी निकाला गया है। पेट को 23 हजार मिलीलीटर पानी से साफ किया गया है।
आंत में डेढ़ इंच का छेद मिला
डॉक्टर्स के मुताबिक, इमरजेंसी सर्जरी के दौरान आंत के कोलोन वाले हिस्से में डेढ़ इंच का छेद मिला है। सर्जरी के बाद अब वांग की स्थिति सामान्य है। इलाज के बाद भी वांग सदमे में है। घटना की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब की जा रही है।